अगर आप अधिक क्षमता में एक अच्छे ब्रांड का रेफ्रिजरेटर तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है! क्योंकि यहां हम आपके लिए हायर, Samsung, एलजी, Godrej और मिडिया जैसे ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज के 5 विकल्प लेकर आए हैं, जो बड़े परिवारों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें सामान रखने के लिए अधिक स्टोरेज स्पेस मिलता है। इनके दरवाजे पतले होते हैं और खुलने पर कम जगह लेते हैं। इन साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के कुछ मॉडल्स में वॉटर डिस्पेंसर, स्मार्ट AI कूलिंग और कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रीमियम डिजाइन में आने की वजह से ये आपकी रसोई को स्टाइलिश व मॉडर्न टच देते हैं।
यहां आपको ब्रांडेड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के विकल्प मिलेंगे।
Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator
हायर ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर में 596 लीटर की क्षमता मिलती है, जिस वजह से यह 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बिजली की कम खपत करता है।
क्यों बढ़िया है?
- 2 डोर वाले इस साइड बाय साइड फ्रिज में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी शामिल है, जिस वजह से यह बेहतरीन प्रदर्शन, कम शोर और लंबे समय बिजली की खपत करता है। वहीं, इसके शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह काफी मजबूत है और भारी बर्तनों को रखने की सुविधा देता है।
- Haier ब्रांड के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में मैजिक कन्वर्टिबल का फंक्शन मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रीजर स्पेस को पूरी तरह फ्रिज स्पेस में बदलने की सुविधा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 596 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - ऑटोमेटिक
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- बाहर एलईडी डिस्प्ले
- चमकदार सिल्वर स्टील बॉडी
कमी
- यह रेफ्रिजरेटर चलते समय अधिक शोर करता है।
01
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator
डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह सैमसंग फ्रिज कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है साथ ही 50% कम बिजली की खपत करता है। इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु को अंदर पनपने से रोकता है।
क्यों बढ़िया है?
- 653 लीटर की क्षमता वाला यह Samsung साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें ताजा भोजन रखने की क्षमता 409 लीटर है। वहीं 244 लीटर फ्रीजर की क्षमता मिलती है।
- इस साइड बाय साइड फ्रिज में स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए वाई-फाई से कनेक्ट करके आप इसे कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। AI एनर्जी मोड आपके इस्तेमाल के तरीके को समझकर बिजली की खपत को और कम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 653 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 547 किलोवाट घंटे
- शेल्फ प्रकार - मजबूत कांच
खासियत
- वेजिटेबल बॉक्स
- डोर अलार्म
कमी
- इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Godrej 600L 3Star 5 Years Toughened Glass Door Side by Side Refrigerator
अगर आपका बड़ा परिवार है और आप साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो गोदरेज ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। 600 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगा। प्रीमियम डिजाइन में होने की वजह से यह आपकी रसोई को शानदार बनाने में मदद करता है।
क्यों बढ़िया है?
- Godrej ब्रांड के इस साइड बाय साइड फ्रिज में स्मार्ट कन्वर्टिबल जोन की सुविधा मिलती है, जिसमें एक खास जगह होती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका तापमान बदल सकते हैं। इसे फ्रीजर या सामान्य फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में AI पावर्ड कूलिंग स्मार्ट तकनीक है जो आपके इस्तेमाल के तरीके, बार-बार दरवाजा खोलने की आदत, और बाहर के तापमान को खुद समझकर फ्रिज के तापमान को अपने आप नियंत्रित करती है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है और बिजली की बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 600 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 387 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 449 किलोवाट घंटे
खासियत
- स्मार्ट कनवर्टिबल ज़ोन
- टच पैनल
कमी
- इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
03
LG 650 L, 3 Star, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator
650 लीटर की क्षमता वाला यह एलजी फ्रिज बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स मिलेंगे, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं और फ्रिजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों बढ़िया है?
- अगर आप भोजन, फल और सब्जियों को हफ्तेभर तक ताजा बनाए रखना चाहते हैं, तो इस LG साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में आपको मल्टी एय़र फ्लो कूलिंग का सिस्टम मिलता है। यह चारों तरफ समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाता है और ठंडक को बनाए रखने में मदद करता है। फ्रॉस्ट फ्री वाले इस साइड बाय साइड फ्रिज में बर्फ साफ होने की तकनीक है, जिससे फ्रिज के अंदर फालतू बर्फ नहीं जमती और आपको हाथों से सफाई नहीं करनी पड़ती है। इस वजह से यह लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है और कूलिंग को बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 650 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 546 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 110 किलोग्राम
खासियत
- डोर कूलिंग+
- स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
कमी
- इस प्राइस रेंज में आपको स्मार्ट रेफ्रिजरेटर मिल सकता है।
04
Midea 563 L Inverter Compressor with Multi Air Flow Cooling, Digital Display, Side by Side Refrigerator
डिजिटल डिस्प्ले वाला यह मिडिया रेफ्रिजरेटर दरवाजा खोले बिना तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। 563 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है और इसमें बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है।
क्यों बढ़िया है?
- Midea ब्रांड के इस साइड बाय साइड फ्रिज में मल्टी एयर फ्लो सिस्टम मिलता है, जो हर शेल्फ तक ठंडी हवा पहुंचाता है और कूलिंग को बनाए रखता है। यह फल, सब्जियों और भोजन को हफ्तेभर तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
- बड़े परिवारों की रोजमर्रा की सुविधा के लिए इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में पोर्टेबल आइस मेकर मिलता है, जो फ्रीजर की जगह घेरे बिना रोजाना उपयोग के लिए बर्फ को जमाकर रखता है और यह गर्मी के लिए बढ़िया माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Midea
- क्षमता - 563 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 468 किलोवाट घंटे
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 352 लीटर
खासियत
- मल्टी एयर फ्लो कूलिंग
- डिजिटल डिस्प्ले
कमी
- यह बिजली की खपत ज्यादा करता है।
05
5 ब्रांडेड साइड बाय साइड फ्रिज की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से बड़े परिवारों के लिए बढ़िया माने जाने वाले साइड बाय साइड फ्रिज के 5 बेहतरीन ब्रांड्स मिलेंगे। इनका चयन आप अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।