एडजस्टेबल हाईट वाले Standing Fans घर और ऑफिस के लिए रहेंगें सुविधाजनक विकल्प

एडजस्टेबल हाइट वाले स्टैंडिंग फैन में 1300 से 2100 RPM तक की स्पीड और 75 से 100 CMM हवा मिल सकती है। ये Fan छोटे और बड़े दोनों कमरों में उपयोगी होते हैं और जरूरत के अनुसार ऊंचाई बदलकर बेहतर हवा देते हैं।
ए़डजस्टेबल हाईट वाले बढ़िया स्टैंडिंग फैन
ए़डजस्टेबल हाईट वाले बढ़िया स्टैंडिंग फैन

घर और ऑफिस में ऐसी हवा चाहिए जो हर कोने तक पहुंचे, तो एडजस्टेबल हाईट वाले अच्छा विकल्प बनते हैं। इन पंखों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऊंचाई और हवा की दिशा बदल सकते हैं। आमतौर पर ऐसे पंखों में 400mm का ब्लैड साइज और 1300 से 1350 RPM तक की स्पीड मिलती है, जो मीडियम साइज वाले कमरे के लिए पर्याप्त हवा देते हैं। कुछ ब्रांड के Standing Fan हाई स्पीड मॉडल 2000 RPM से ज्यादा तक जाते हैं और लगभग 90 से 100 CMM हवा देते हैं, जिससे बड़े कमरे या ज्यादा गर्म जगहों में भी ठंडक मिलती है। इसके अलावा BLDC मोटर वाले पंखे लगभग 28 से 35 वॉट बिजली में चलते हैं, जिससे बिजली की बचत भी होती है। अगर आप घर या ऑफिस के लिए पंखा चुन रहे हैं, तो RPM, CMM और बिजली खपत को समझना जरूरी है ताकि सही ठंडक मिल सके।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया स्टैंडिग फैन मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • USHA Maxx Air Ultra Pedestal Fan

    जब आपको एक जगह से दूसरी जगह आसानी से हवा पहुंचाने वाला पंखा चाहिए, तब यह स्टैंडिंग फैन काम आ सकता है। इसका फ्री स्टैंडिंग डिजाइन आपको इसे कमरे में कहीं भी रखने की सुविधा देता है। 400mm स्वीप साइज और 1350 RPM स्पीड के साथ यह तेज हवा देता है, जिससे गर्मी में जल्दी ठंडक महसूस होती है। एयरोडायनामिक ब्लेड हवा को बेहतर तरीके से फैलाते हैं, जिससे एयर डिलीवरी ज्यादा प्रभावी रहती है। इस Usha Fan में कॉपर मोटर दिया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और लगातार इस्तेमाल में भी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। एडजस्टेबल हाइट और टिल्ट की सुविधा के कारण आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी ऊंचाई और दिशा सेट कर सकते हैं। साथ ही ऑस्सिलेशन फीचर हवा को एक ही जगह नहीं बल्कि पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - USHA Maxx Air
    • कलर - लाइट ब्लू
    • इलैक्ट्रिक फैन डिजाइन - फ्लोर फैन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 15W x 60H सेंटीमीटर
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल हाईट और टिल्ट, Oscillating 
    • स्पीड - 1350 RPM
    • पंखें का वजन - 5.4 किलोग्राम

    खूबियां 

    • अलग-अलग जरुरत के हिसाब से 3 स्पीड स्विच कंट्रोल
    • फैन की लाइफ को बढ़ाने के लिए एंटी रस्ट कोटिंग डिजाइन

    कमी

    • फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • atomberg Renesa 400mm Pedestal Fan

    बीएलडीसी मोटर के साथ में यह पेडेस्टल फैन कम बिजली पर बढ़िया कूलिंग देता है। यह 35 वॉट पावर लेता है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली की खपत कम रहती है। इस atomberg फैन की 1500 RPM स्पीड और 76 CMM एयर डिलीवरी कमरे में तेज और लगातार हवा देती है। साथ ही 55 dB से कम नॉइज लेवल के कारण यह काफी शांत तरीके से चलता है, जिससे बेडरूम या ऑफिस में बिना परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड सेटिंग मिलती हैं, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हवा को कंट्रोल कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल के जरिए स्पीड, टाइमर, स्लीप मोड और ऑस्सिलेशन को आसानी से बदला जा सकता है, जिससे बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ती। 90 डिग्री स्विंग फीचर हवा को पूरे कमरे में फैलाता है और 30 डिग्री टिल्ट से दिशा सेट करना आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa
    • कलर - मिडनाइट ब्लैक
    • इलैक्ट्रिक फैन डिजाइन - फ्लोर फैन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 60D x 20W x 46H सेंटीमीटर
    • स्पेशल फीचर - इन्वर्टर पर चलने की सुविधा, रिमोट कंट्रोल्ड
    • स्पीड - 1500 RPM
    • पंखें का वजन - 6.35 किलोग्राम

    खूबियां 

    • लो वोल्टेज बिजली के दौरान भी स्पीड स्थिर परफॉर्मेंस
    • बीएलडीसी मोटर के साथ में सामान्य पंखों के मुकाबले 35 प्रतिशत कम बिजली खर्च

    कमी

    • पंखे के एयरफ्लो को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • V-Guard Esfera Plus BLDC Pedestal Fan

    इस V-Guard स्टैंडिंग फैन का 400 mm स्वीप साइज और 5 ब्लेड डिजाइन हवा को चौड़े एरिया में फैलाता है। इससे कमरे के अलग-अलग कोनों तक हवा पहुंचती है और कूलिंग ज्यादा बराबर महसूस होती है। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो 1350 RPM स्पीड पर काम करती है। इसका फायदा यह है कि आपको मजबूत एयरफ्लो मिलता है, लेकिन बिजली की खपत कम रहती है। रिमोट कंट्रोल की मदद से आप स्पीड, ऑस्सिलेशन और टाइमर आसानी से सेट कर सकते हैं, जिससे बार-बार उठकर सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। 100% कॉपर मोटर इसे टिकाऊ बनाता है। साथ ही थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मोटर को ज्यादा गर्म होने से बचाता है, जिससे सुरक्षा और लाइफ दोनों बेहतर रहती हैं। इस Pedestal Fan का मजबूत बेस और स्लिम डिजाइन इसे देखने में साफ-सुथरा बनाते हैं, जो घर या ऑफिस दोनों जगह आसानी से फिट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - V-Guard Esfers Plus
    • कलर - ब्लैक
    • इलैक्ट्रिक फैन डिजाइन - फ्लोर फैन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44.5D x 44.5W x 133H सेंटीमीटर
    • स्पेशल फीचर - 2 साल वारंटी, रिमोट कंट्रोल
    • स्पीड - 1350 RPM
    • पंखें का वजन - 6.5 किलोग्राम

    खूबियां 

    • पंखे की बॉडी को लंबे समय तक टिकाऊ और जंग से बचाने के लिए रस्ट-फ्री ABS बॉडी
    • 70 डिग्री तक इधर-उधर घूमने की सुविधा

    कमी

    • फैन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Orient Electric Stand 87 400 MM Pedestal Fan

    यह फैन 2100 RPM स्पीड के साथ कमरे में जल्दी कूलिंग देता है। 95 CMM एयर डिलीवरी के कारण हवा सिर्फ पास तक नहीं बल्कि पूरे एरिया में फैलती है, जिससे बड़े कमरे में भी सही कूलिंग मिलती है। इस Orient पेडेस्टल फैन में 100% कॉपर मोटर दिया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और लगातार इस्तेमाल में भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 3 स्पीड कंट्रोल की मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा को कम या ज्यादा कर सकते हैं। मिलिट्री ग्रेड गार्ड इसे मजबूत बनाता है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा सुरक्षित रहता है। साथ ही थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मोटर को ओवरहीट होने से बचाता है, जिससे इसकी लाइफ बढ़ती है। 90 डिग्री ऑस्सिलेशन और टिल्ट एडजस्टमेंट की सुविधा हवा को एक दिशा तक सीमित नहीं रखती, बल्कि पूरे कमरे में घुमाकर फैलाती है। एडजस्टेबल हाइट के कारण आप इसे अपनी सुविधा के हिसाब से सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric Stand 87
    • कलर - ब्लैक
    • इलैक्ट्रिक फैन डिजाइन - फ्लोर फैन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 15W x 56.5H सेंटीमीटर
    • स्पेशल फीचर - Oscillating
    • स्पीड - 2100 RPM
    • पंखें का वजन - 5.5 किलोग्राम

    खूबियां 

    • ज्यादा गर्मी में फैन की मोटर को सुरक्षित रखने के लिए थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन
    • हवा की जरुरत के अनुसार 3 स्पीड कंट्रोल

    कमी

    • पंखे की जोड़ने में थोडी समस्या होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Crompton Wave Plus 400 mm Pedestal Fan

    वजन में हल्का और इस्तेमाल में आसान यह Crompton स्टैंडिंग फैन रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इसका डिजाइन ऐसा है कि आप इसे घर के अलग-अलग कमरों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Tower Fan में हाई एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे हवा तेजी से फैलती है और कमरे में तुरंत कूलिंग महसूस होती है। स्मूथ ऑस्सिलेशन फीचर हवा को एक साइड से दूसरी साइड पूरे कमरे में बराबर तरीके से फैलाता है। एडजस्टेबल हाइट की मदद से आप पंखे की ऊंचाई अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं, जिससे हवा सीधे उस जगह तक पहुंचती है जहां जरूरत होती है। इस फैन का थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मोटर को ज्यादा गर्म होने से बचाता है, जिससे पंखा लंबे समय तक सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से चलता रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Crompton Wave Plus
    • कलर - व्हाइट
    • इलैक्ट्रिक फैन डिजाइन - फ्लोर फैन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56D x 22.5W x 47H सेंटीमीटर
    • स्पेशल फीचर - रिमोट कंट्रोल
    • स्पीड - 1330 RPM
    • पंखें का वजन - 8.3 किलोग्राम

    खूबियां 

    • लू वाली गर्मी में एकदम तेज हवा देने के लिए एयरोडायनमिकली ब्लैंस्ड ब्लैड्स
    • ऊचांई के अनुसार बराबर हवा के लिए हाई एडजस्टेमेंट की सुविधा

    कमी

    • फैन जमीन पर स्थिर स्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - एडजस्टेबल हाईट वाले बढ़िया स्टैंडिंग फैन

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Standing Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्पीड 

पंखे का वजन

USHA Maxx Air

1350 RPM

5.4 किलोग्राम

atomberg Renesa

1500 RPM

6.35 किलोग्राम

V-Guard Esfers Plus

1350 RPM

6.5 किलोग्राम

Orient Electric Stand 87

2100 RPM

5.5 किलोग्राम

Crompton Wave Plus

1330 RPM

8.3 किलोग्राम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्टैंडिंग फैन में RPM कितना होना चाहिए?
    +
    सामान्य उपयोग के लिए 1300 से 1400 RPM सही रहता है, जबकि ज्यादा ठंडक के लिए 2000 RPM से ऊपर बेहतर होता है।
  • फैन में एडजस्टेबल हाईट का क्या फायदा होता है?
    +
    इससे आप हवा की दिशा और ऊंचाई बदल सकते हैं, जिससे पूरे कमरे में समान रूप से हवा फैलती है।
  • क्या स्टैंडिंग फैन ज्यादा बिजली खर्च करता है?
    +
    नहीं, सामान्य मॉडल 50 से 65 वॉट लेते हैं, जबकि BLDC मॉडल केवल 28 से 35 वॉट में चलते हैं।