अगर आप ₹5,000 के अंदर रिमोट कंट्रोल वाला सिलिंग फैन लेना चाहते हैं, तो बढ़िया विकल्प लेने के लिए कुछ जरूरी चीजों को समझना जरूरी है। इस बजट में आजकल BLDC बीएलडीसी मोटर वाले पंखे भी मिल जाते हैं, जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली लेते हैं और ज्यादा शांत तरीके से चलते हैं। आमतौर पर Remote Control वाले Fan 28 से 35 वॉट के बीच बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय में बिल कम करने में मदद करते हैं। साथ ही 1200mm ब्लैड साइज और लगभग 200 से 250CMM हवा देने की क्षमता मध्यम आकार के कमरे के लिए पर्याप्त मानी जाती है। रिमोट कंट्रोल से स्पीड, टाइम और स्लीप मोड जैसे फीचर्स को कहीं से भी बैठे-बैठे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप बेहतर एयरफ्लो और कम बिजली खर्च दोनों चाहते हैं, तो बीएलडीसी मोटर वाले विकल्प सही हो सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5,000 रुपये के अंदर आने वाले रिमोट कंट्रोल फैन मॉडल।
Havells 1200Mm Ambrose Bldc Motor Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन में 5 स्टार रेटेड BLDC मोटर मिल जाती है, जो सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 60% तक कम बिजली पर काम करती है, इसलिए रोजाना इस्तेमाल में खर्च नियंत्रित रह सकता है। इस Havells Fan का हाई एयर डिलीवरी डिजाइन कमरे में हवा को तेजी से फैलाता है और दूसरे पंखों के मुकाबले 10% ज्यादा एरिया कवर करने की क्षमता रखता है, जिससे बड़े कमरे में भी समान कूलिंग महसूस होती है। रिमोट कंट्रोल के साथ आप स्पीड, ऑन-ऑफ और अन्य सेटिंग्स बिना उठे आसानी से बदल सकते हैं, जिससे इस्तेमाल और सुविधाजनक हो जाता है। इसका मैट फिनिश और डेकोरेटिव डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, जो लिविंग रूम या बेडरूम में चार-चांद लगा देता है। कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद मोटर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Ambrose
- कलर - मिडनाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 33.5D x 19W x 28.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 350 RPM
- वाट क्षमता - 32W
- पंखें का वजन - 3.78 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- बीएलडीसी मोटर के साथ में सामान्य पंखों की तुलना में 57% कम बिजली खर्च
- रिमोट के साथ में टाइमर सेटर करने और मोड बदलने की सुविधा
कमी
- फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan
रिमोट को बार-बार पंखे की तरफ घुमाने की झंझट खत्म करनी हो, तो इसमें दिया गया RF पाइंट एनिवेयर रिमोट काफी काम आता है। आप कमरे के किसी भी कोने से इसे कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे इस्तेमाल सुविधाजनक हो सकता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो सिर्फ लगभग 35 वॉट बिजली लेकर चलती है। इसका फायदा यह है कि बिजली की खपत काफी कम हो सकती है। 340 RPM स्पीड और 220 CMM एयर डिलीवरी के साथ यह Crompton फैन कमरे में तेज और एकसमान हवा देता है, जिससे गर्मी में जल्दी राहत मिलती है। एल्यूमिनियम एंटी-रस्ट ब्लेड्स इसे मजबूत बनाते हैं और नमी वाले माहौल में भी इसकी लाइफ बढ़ाते हैं। इसका स्लिम और मॉडर्न डिजाइन अलग-अलग तरह के इंटीरियर में आसानी से फिट हो जाता है। टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और भी सुविधाजनक बनाते हैं, जहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Crompton Energion Hyperjet
- कलर - ओपल व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.6D x 24.6W x 21.4H सेंटीमीटर
- स्पीड - 350 RPM
- वाट क्षमता - 35W
- पंखें का वजन - 2.85 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- चिलचिलाती गर्मी में भी तेज और ठंडी हवा पाने के लिए हाईपर मोड
- लंबे समय तक टिकाऊ स्टर्डी फुल मेटल बॉडी
कमी
- फैन का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Aeon BLDC PRO Ceiling Fan
गर्मी में तुरंत तेज हवा चाहिए, तो इसमें दिया गया Boost मोड सीधे हाई स्पीड पर पंखे को चला देता है, जिससे कमरे में जल्दी कूलिंग महसूस हो सकती है। इसमें BLDC PRO मोटर मिल जाती है, जो नार्मल पंखों की तुलना में करीब 50% कम बिजली लेती है। 225 CMM एयर डिलीवरी के साथ यह Orient Fan कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाने की क्षमता रखता है। कर्व्ड ब्लेड डिजाइन हवा के फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे कूलिंग ज्यादा समान महसूस होती है। स्मार्ट रिमोट के जरिए आप स्पीड, मोड और टाइमर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे रोजमर्रा का इस्तेमाल सुविधाजनक बन जाता है। इसका एंटी-डस्ट कोटिंग धूल पंखे पर कम जमा होने देती है, जिससे साफ-सफाई आसान रहती है। मेटैलिक रिंग और मॉडर्न डिजाइन इसे एक स्टाइलिश लुक देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Orient Electric
- कलर - कलाउड ग्रे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 26.5D x 26.5W x 22H सेंटीमीटर
- स्पीड - 350 RPM
- वाट क्षमता - 32W
- पंखें का वजन - 4.50 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- मार्डन घरों की सिलिंग को बेहतर लुक देने वाला मटेलिक रिंग क्रोम फिनिश डिजाइन
- तुरंत ठंडी और तेज हवा पाने के लिए बूस्ट मोड
कमी
- पंखे की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Polycab Wizzy Prime 1200mm BLDC Ceiling Fan
अगर आपको ऐसा पंखा चाहिए जिसमें स्पीड कंट्रोल बिल्कुल आपके हिसाब से हो, तो इसमें दिया गया Fine Speed मोड इसे दूसरे पंखों से अलग बनाता है। यह सामान्य 3 या 5 स्पीड के बजाय छोटे-छोटे स्टेप में स्पीड बदलने देता है, जिससे हवा को बहुत सटीक तरीके से सेट किया जा सकता है। इस Polycab फैन में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है, जिससे बिजली की खपत कम रहती है। बूस्ट मोड जरूरत पड़ने पर तुरंत तेज हवा देता है, जबकि स्लीप और Breeze मोड आरामदायक और नैचुरल हवा जैसा अनुभव देते हैं। Reverse मोड सर्दियों या AC वाले कमरे में उपयोगी होता है, जहां आपको थोडी-थोडी गर्म हवा मिलती रहती है। LED स्पीड इंडिकेटर हर कमांड पर फीडबैक देता है, जिससे पता चलता है कि सेटिंग बदल गई है। रिमोट कंट्रोल के जरिए सभी फीचर्स आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Polycab Wizzy Prime
- कलर - मेट व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38D x 24W x 23H सेंटीमीटर
- स्पीड - 360 RPM
- वाट क्षमता - 35W
- पंखें का वजन - 3.8 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- गर्मियो के साथ सर्दियों में गर्म हवा पाने के लिए रिवर्स मोड
- बिना आवाज किए शांत से चलने के लिए डुअल बॉल बेयरिंग
कमी
- फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan
यह सिलिंग फैन बीएलडीसी मोटर के साथ में करीब 35 वॉट बिजली लेता है जो सामान्य मोटर वाले पंखों की तुलना में काफी कम रहती है। इसकी 225 CMM एयर डिलीवरी कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाती है, जिससे राहत बराबर महसूस होती है। कम नॉइज लेवल के कारण यह Atomberg Fan ज्यादा शोर नहीं करता, इसलिए रात में या काम के दौरान भी कोई दिक्कत नही होती है। स्मार्ट रिमोट के जरिए आप स्पीड, टाइमर, बूस्ट और स्लीप मोड आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। एलईडी इंडिकेटर हर कमांड का संकेत देता है, जिससे सेटिंग समझना आसान रहता है। इसकी लो वोल्टेज पर भी स्पीड स्थिर रहती है, और इन्वर्टर पर यह सामान्य पंखों से ज्यादा समय तक चलता है। इसका स्लिम डिजाइन और फॉल्स सीलिंग के साथ कम्पैटिबिलिटी इसे अलग-अलग तरह के घरों में लगाने के लिए बढ़िया विकल्प बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - atomberg Rensesa Enzel
- कलर - ग्लॉसी ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 350 RPM
- वाट क्षमता - 35W
- पंखें का वजन - 3.6 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- बीएलडीसी मोटर के साथ में सामान्य पंखे की तुलना में 65% कम बिजली खपत
- मौसम के हिसाब से हवा की अलग-अलग जरुरुत के लिए 6 स्पीड
कमी
- पंखे की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना :- ₹5,000 से कम में बढ़िया रिमोट कंट्रोल फैन
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Remote Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।