एलर्जी से बचाएंगी इनबिल्ट हीटर वाली ये IFB Washing Machines, कपड़ों से गायब होंगे 99.9% कीटाणु!

कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन जरूरी है। IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन के मॉडल्स अच्छे माने जाते हैं। जिनका चुनाव कर आप न सिर्फ कपड़े अच्छे से धो पाएंगे बल्कि जर्म्स और एलर्जी से भी खुद को बचा सकते हैं क्योंकि इनमें इनबिल्ट हीटर तकनीक मौजूद है।
IFB ब्रांड की बढ़िया वॉशिंग मशीन्स
IFB ब्रांड की बढ़िया वॉशिंग मशीन्स

बैक्टीरिया-वायरस और धूल-मिट्टी के कारण एलर्जी होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप इन-बिल्ट हीटर तकनीक से लैस IFB Washing Machines का चुनाव कर सकते हैं, ताकि आपके कपड़े साफ-सुथरे और एलर्जी करने वाले किटाणुओं से मुक्त रहें। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन्स बहुत अच्छी मानी जाती हैं। इनकी बिल्ट-क्वालिटी बढ़िया होती है। साथ ही इनमें कपड़े धोने के लिए कई सारे वॉश प्रोग्राम्स आते हैं, जिनकी मदद से आप ग्रीस और ग्रेवी जैसे कड़े दाग भी कपड़ों पर से हटा सकते हैं। आपका परिवार छोटा हो या बड़ा, इसके कई वॉशिंग मशीन मॉडल्स आपके परिवार के लिए एक दम सही साबित हो सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

IFB के इनबिल्ट हीटर वाले वॉशिंग मशीन मॉडल्स:-

IFB 10 Kg Fully Automatic Washing Machine

पूरी तरह से ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं तो AI-पावर्ड डीपक्लीन तकनीक से लैस IFB की वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। 10 किलो की क्षमता वाली IFB Top Load Washing Machine में कई सारी खूबिया हैं। जैसे कि यह मशीन कपड़ों के प्रकार और वजन का पता लगा सकती है और उसी हिसाब से पानी के लेवल और वॉशिंग के तरीके को ऑप्टिमाइज कर सकती है। ऐसा इसमें मौजूद न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम के कारण संभव है। यह मशीन फैब्रिक को नुकसान ना पहुंचते हुए बेहतर धुलाई करने में कारगर है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • मॉडल का नंबर- TL100RB2SID
  • प्रोडक्ट का साइज- 59D x 57W x 95H सेंटीमीटर
  • क्षमता- 10 किलोग्राम
  • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
  • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

खूबियां

  • इसमें मौजूद इको इन्वर्टर मोटर के कारण यह वॉशिंग मशीन बहुत कम आवाज करती है यानी आपके घर में शांति बनी रहेगी। साथ ही यह स्मार्ट तरीके से धुलाई करते हुए कम बिजली का इस्तेमाल करती है।
  • 720 RPM वाली IFB की यह बढ़िया वॉशिंग मशीन मॉनसून, ज्यादा नमी वाले और ठंड के मौसम में बहुत तेजी से धुले हुए कपड़ों से पानी निकालती है। 
  • बड़े परिवारों के लिए डिजाइन की गई इस वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट हीटर तकनीक भी है, जो कि बैक्टीरिया-वायरस और धूल-मिट्टी को कपड़ों से साफ करने में कारगर हैं। 

कमी

लेख लिखते समय तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई भी कमी दर्ज नहीं की गई है।

IFB 8 Kg, Front Load Washing Machine

हाथ से रगड़-रगड़कर कपड़े धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सफेद शर्ट के कॉलर, बेडशीट्स या पर्दे आप IFB Fully Automatic Washing Machine में आसानी से धो सकते हैं। इसमें मौजूद 9 स्वर्ल वॉश, ऑटो-लोड सेंसिंग और स्टीम रिफ्रेश जैसे फीचर्स कपड़ों को धुलाई के बाद नया जैसा बना सकते हैं। इसमें कपड़े धोने से पहले और बाद में भाप की मदद से क्लीनिंग भी होती है, जो कि अतिरिक्त जर्म्स को मिटाने में कारगर है। इसके लिए मशीन में 2X पावर स्टीम तकनीक का इसतेमाल होता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड IFB
  • मॉडल- SENATOR MBN 8012
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • प्रोडक्ट का साइज- 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट
  • कंट्रोल का प्रकार- पुश बटन
  • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

खूबियां

  • इस Automatic Washing Machine में मौजूद एक्वा एनर्जी तकनीक के कारण यह खारे पानी को भी ट्रीट करने में कारगर है। 
  • इसमें अलग-अलग फैब्रिक और कम या ज्यादा गंदे कपड़ों के लिए वॉश प्रोग्राम्स के 22 विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि बल्की, क्रेडल वॉश, एक्सप्रेस 15, और मिक्स या डेली वॉश।

कमी

यूजर्स के मुताबिक कपड़े ढंग से ड्राई नहीं होते हैं।

IFB 7.5 Kg Fully Automatic Washing Machine

कपड़ों से बेहतर तरीके से दाग-धब्बे मिटाने और जर्म्स को मिटाने के लिहाज से अगर आपको इनबिल्ट हीटर तकनीक से युक्त वॉशिंग मशीन चाहिए तो आप IFB Washing Machine का चयन कर सकते हैं। यह मशीन फैब्रिक केयर और हाइजीन के लिहाज से भी बढ़िया है। यानी इसमें बच्चों के कपड़ों को भी धो सकते हैं। यह कपड़ों को 99.9% तक जर्म्स से मुक्त कर सकती है। इसमें मौजूद AI-पावर्ड डीपक्लीनिंग तकनीक के कारण कपड़े धुलाई के बाद भी 30% ज्यादा लंबे समय तक टिक सकते हैं। 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए यह सही विकल्प रहेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड IFB
  • क्षमता- 10 किलोग्राम
  • मॉडल का नंबर- TL751MS2SID
  • प्रोडक्ट का साइज- 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर
  • वोल्टेज- 240 वोल्ट
  • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

खूबियां

  • इसमें इको-इन्वर्टर मोटर लगी है, जो कि 40% तक ऊर्जा की बचत करने में सक्षम है। साथ ही यह बिना शोर मचाए काम करती है।
  • कपड़ों को धोने के बाद उन्हें सुखाने में समय लगता है और पानी ठीक से ना निचोड़े जाने के कारण बदबू रह जाती है तो 720 RPM वाली यह मशीन आपका यह काम आसान कर सकती है। ज्यादा समय लिए बगैर यह कपड़ों को धोकर उन्हें पूरी तरह पानी निकालने में सक्षम है।

कमी

वॉश साइकिल का समय लंबा है।

IFB 7 Kg, Fully Automatic Washing Machine

कपड़ों पर से ग्रीस या जिद्दी दाग मिटाने के लिए आपको उन्हें गर्म पानी में भिगोना पड़ता है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके वॉर्म सोक फीचर की मदद से दाग-धब्बे आसानी से निकल जाते हैं। IFB Fully Automatic Washing Machine में 22 वॉश प्रोग्राम्स हैं, जिनमें बेबी वियर, स्टीम फ्रेश और क्रेडल वॉश जैसे विकल्पों के अलावा आप कंपनी के ऐप की मदद से 11 अतिरिक्त वॉश के प्रोग्राम्स को अनलॉक कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड IFB
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • मॉडल का नंबर- SERENA OXN 7012 CMS
  • प्रोडक्ट का साइज- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
  • वोल्टेज- 240 वोल्ट
  • कंट्रोल का प्रकार- टच
  • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

खूबियां

  • इस Front Load Washing Machine में बना अर्धचंद्राकार का ड्रम फैब्रिक को कटने-फटने या बर्बाद होने से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। यानी आपके कपड़े इसमें सही-सलामत रहते हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi की मदद से आप कभी भी कहीं से भी बैठकर मशीन को ऑपरेश कर सकते हैं।
  • अगर आपको स्पोर्ट्स वियर या यूनिफॉर्म धोनी पड़ती है तो आप इस वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं। Anti-Allergen प्रोग्राम की मदद से इसमें इनर वियर्स भी धो सकते हैं। 

कमी

कभी-कभी हल्की बेल्ट नॉइस आ सकती है। 

IFB 6 Kg Fully Automatic Washing Machine

घर में गिने-चुने लोग रहते हैं तो आप रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 6 किलो की क्षमता वाली IFB की ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशिन का चयन कर सकते हैं। इसमें 9 स्वर्ल वॉश फीचर के साथ-साथ Aqua Energie तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यानी यह मशीन कपड़ों की ऐसी धुलाई करेगी मानो कपड़े रगड़कर साफ किए गए हों, साथ ही यह खारे पानी को ट्रीट करने के बाद कपड़ों को धोने के लिए इस्तेमाल करती है। एलर्जी से बचाने के लिए IFB Front Load Washing Machine में इनबिल्ट हीटर तकनीक भी है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 6 किलोग्राम
  • मॉडल का नंबर- DIVA GXN 6010 CMS
  • रंग- ग्रे
  • प्रोडक्ट का साइज- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट
  • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

खूबियां

  • इस मशीन में कॉटन, सिंथेटिंग और ऊनी कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। इसमें मौजूद 11 वॉश वाले प्रोग्राम्स हल्के से लेकर कड़े दाग मिटाने में कारगर हैं। 
  • इस मशीन में धुलाई के समय कपड़े कटते-फटते नहीं हैं। न ही सिकुड़ते हैं। यानी उनकी चमक बरकार रहती है।

कमी

ज्यादा बड़े परिवारों के लिए ठीक नहीं है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    IFB वॉशिंग मशीन के मॉडल्स

    IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन के कौन से मॉडल में क्या खास फीचर है और RPM स्पीड कितनी है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

    IFB वॉशिंग मशीन के मॉडल्स

    RPM स्पीड

    खास फीचर

    IFB 10 Kg TL100RB2SID Fully Automatic Top Load Washing Machine

    720

    ऑटो-लोड सेंसिंग

    IFB 8 Kg SENATOR MBN 8012 Fully Automatic Front Load Washing Machine

    1200

    Aqua Energie

    IFB 7.5 Kg TL751MS2SID Fully Automatic Top Load Washing Machine

    720

    पावर स्टीम

    IFB 7 Kg, SERENA OXN 7012 CMS, Fully Automatic Washing Machine

    1200

    वॉर्म सोक

    IFB 6 Kg DIVA GXN 6010 CMS Fully Automatic Front Load Washing Machine

    1000

    AI-पावर्ड

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    इन्हें भी पढ़ें :-

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • कौन से ब्रांड की वॉशिंग मशीन अच्छी होती है?
      +
      IFB ब्रांड की वाशिंग मशीन को अच्छा माना जाता है। कई सारी खूबियों से लैस इन वॉशिंग मशीन्स में कपड़े धोने के लिए कई सारे वॉश प्रोग्राम्स होते हैं।
    • वॉशिन मशीन में इनबिल्ट हीटर तकनीक क्या होती है?
      +
      यह वॉशिन मशीन में कपड़ों की बेहतरीन धुलाई और कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, उसे इनबिल्ट हीटर तकनीक कहते हैं।
    • क्या IFB की वॉशिंग मशीन्स ऊर्जा की ज्यादा खपत करती हैं?
      +
      नहीं, IFB के ज्यादातर वॉशिंग मशीन मॉडल्स ऊर्जा की ज्यादा खपत नहीं करते हैं। इन्हें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है, जिसका मतलब यह होता है कि इनकी एनर्जी एफिशिएंसी उच्चतम स्तर की है।
    • वॉशिंग मशीन में ऑटो-लोड सेंसिंग का क्या मतलब होता है?
      +
      वॉशिंग मशीन में मौजूद ऑटो-लोड सेंसिंग फीचर कपड़ों के टाइप और वजन को पता लगा लगाने के काम आता है। जिसकी मदद से मशीन पानी के स्तर और वॉशिंग के तरीके को ऑप्टिमाइज कर सकती है।