आजकल की व्यस्त जीवनशैली में रसोई के लिए ऐसे उपकरणों की जरूरत बढ़ गई है, जो खाना बनाने में समय बचाने के साथ काम को आसान भी बनाएं। आपको बता दें, एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ऐसे ही दो उपयोगी उपकरण हैं जो कम समय में तेज़ी से आपके काम को करने में मदद करते हैं। लेकिन दोनों का काम करने का तरीका अलग है। एक ओर जहां माइक्रोवेव रोज़ाना खाना गर्म करने, दूध गरम करने और कई तरह के व्यंजन तैयार करने के लिए उपयोगी है। वहीं, एयर फ्रायर कम तेल में समोसे, कटलेट, फ्रेंच फ्राइज, पनीर टिक्का और भुनी हुई सब्जियां बनाने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें गर्म हवा की मदद से खाना बाहर से कुरकुरा बनाया जाता है।
देखें 6 विकल्प नीचे -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
- अगर आपको कम तेल का खाना पसंद है तो Haier के इस एयर फ्रायर को चुनना सही रहेगा जो 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है और इसमें 3 से 5 लोगों के लिए जिसमें आप एक ही बार में पूरे परिवार के लिए स्नैक्स या रोस्टिंग कर सकते हैं, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होती है।
- इसमें पारदर्शी विंडो लगी है, जिससे आप पकते हुए खाने को बाहर से ही देख सकते हैं। आपको बार-बार बास्केट बाहर निकाल कर चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे अंदर की गर्मी और तापमान बना रहेगा और खाना झटपट से बन जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HAF-D503B
- क्षमता - 5 लीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 35.5D x 35.5W x 36.5H सेमी
- वाटेज - 1500 वॉट
खासियत
- डिजिटल टच पैनल
- 6 प्रीसेट रेसिपीज़
कमी
- शुरुआती इस्तेमाल में जलने की गंध आ सकती है।
01
Haier 30L Convection Microwave Oven
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
- यह केवल एक सामान्य माइक्रोवेव नहीं है, बल्कि 5 अलग-अलग तकनीकों का मेल है। यानी इसमें आप माइक्रोवेव की तरह रीहीटिंग और डीफ्रॉस्ट, बेकिंग और, ग्रिलिंग तो कर ही सकते हैं, साथ ही, एयर फ्राइंग और रोस्टिंग भी कर सकते हैं। इस Haier के से आपको किचन में अलग से एयर फ्रायर या ओटीजी रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे रसोई का जगह बचेगा।
- शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजनों के लिए यह बहुत उपयोगी है। मोटराइज्ड रोटिसरी के कारण पनीर टिक्का, मलाई चाप, चिकन या सब्जियां 360-डिग्री घूमकर हर तरफ से एक समान सिकती और ग्रिल होती हैं, जिससे तंदूरी जैसा स्वाद घर पर मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HIL3001ARSB
- क्षमता - 30 लीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 41.7D x 53.9W x 30H सेमी
- वाटेज - 900 वाट
खासियत
- इन-बिल्ट एयर फ्रायर
- स्टेनलेस-स्टील कैविटी
कमी
- विभिन्न ऑटो-कुक मेन्यू के कारण इसके डिजिटल पैनल और मोड्स को समझने में शुरुआत में थोड़ा समय लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Cookwell Air Fryer
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
- अगर आप ऑफिस से आकार कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो Cookwell के इस एयर फ्रायर को चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें 1400W की पावर और 360-डिग्री रैपिड एयर सर्कुलेशन तकनीक दी गई है जिसके कारण यह पारंपरिक रूप से तलने की तुलना में 85-90% तक कम तेल में खाना तैयार करता है।
- आपको बता दें, इसमें अलग-अलग व्यंजनों जैसे फ्राइज, समोसा, केक, चिकन के लिए प्री-सेट मेनू और समय और तापमान नियंत्रण मिलता है, जिससे कोई भी इसे आसानी से चला सकता है। चाहे कोई नया सीखने वाला हो या बुजुर्ग, सबके लिए आसान कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cookwell
- मॉडल - Cookwell Air Fryer
- क्षमता - 5 लीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 33D x 26W x 30H सेमी
- वाटेज - 1400 वाट
खासियत
- टच कंट्रोल
- पारदर्शी खिड़की
कमी
- इसकी कुकिंग स्पीड कम लग सकती है।
03
Panasonic 20 L Solo Microwave Oven
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
- अगर आपके घर मरण बुजुर्ग हैं जिन्हें मशीन चलाने में असहज महसूस होती है तो भी वे Panasonic के इस माइक्रोवेव को आसानी से चला सकते हैं क्योंकि इसमें डिजिटल टच पैनल की जगह नॉब दिए गए हैं जिन्हें आसानी से घुमाकर चलाया जा सकता है और ये अधिक टिकाऊ भी होते हैं।
- आपको बता दें, इसमें 800W पावर के साथ 5 अलग-अलग पावर लेवल मिलते हैं। यानी आप अपनी आवश्यकता अनुसार जैसे धीमी आंच पर पकाना हो या जल्दी गर्म करना हो, कैसे भी पावर सेट कर सकते हैं और आराम से खाना को पका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- मॉडल - NN-SM25JBFDG
- क्षमता - 20 लीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 34D x 44W x 26H सेमी
- वाटेज - 800 वाट
खासियत
- क्विक डिफ्रोस्ट फीचर
- कॉम्पैक्ट डिज़ाइन
कमी
- इसमें कोई ऑटो-कुक मेन्यू या डिजिटल डिस्प्ले नहीं दिया गया है।
04
SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
- पारंपरिक एयर फ्रायर में खाना पका है या नहीं, यह देखने के लिए बार-बार टोकरी बाहर निकालनी पड़ती है, जिससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और कुकिंग टाइम बढ़ जाता है। SOLARA के इस Air Fryer में पारदर्शी विंडो और अंदर की लाइट होने से आप बास्केट खोले बिना भोजन के क्रिस्प होने पर नजर रख सकते हैं।
- शुरुआती उपयोगकर्ताओं के लिए तापमान और समय का अंदाज़ा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसमें डिजिटल टच पैनल पर फ्रेंच फ्राइज, चिकन, पनीर, बेकिंग, रोस्टिंग जैसे 10 प्री-सेट ऑप्शन दिए गए हैं। जिससे एक टैप में सही टाइम और टेम्परेचर सेट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - SOLARA
- मॉडल - Air Fryer 4.5L- See Through
- क्षमता - 4.5 लीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 24.5D x 30W x 30.2H सेमी
- वाटेज - 1500 वाट
खासियत
- 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन तकनीक
- PFOA-फ्री नॉन-स्टिक कोटिंग
कमी
- बॉक्स में आपको मुख्य एयर फ्रायर और बास्केट मिलती है, लेकिन बेकिंग टिन, ग्रिल रैक या सिलिकॉन मैट जैसी चीज़ें अलग से लेनी पड़ती हैं।
05
LG 20 L Solo Microwave Oven
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
- सामान्य माइक्रोवेव में खाना अक्सर कहीं से ज्यादा गर्म और कहीं से ठंडा रह जाता है। लेकिन LG की आई-वेव तकनीक माइक्रोवेव तरंगों को पूरे कैविटी में समान रूप से फैलाती है, जिससे खाना चारों तरफ से एक समान गर्म और डिफ्रॉस्ट होता है।
- आपको बता दें, इसके अंदर की सतह पर स्पेशल एंटी-बैक्टीरियल कैविटी वाली कोटिंग दी गई है जो बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। इससे खाना पकाने या गर्म करने में स्वच्छता बनी रहती है और अंदर कोई दुर्गंध जमा नहीं होती और इसे साफ करना भी काफी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- मॉडल - MS2043BP
- क्षमता - 20 लीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 32D x 45.5W x 25.2H सेमी
- वाटेज - 700 वाट
खासियत
- चाइल्ड लॉक
- 44 ऑटो कुक ऑप्शन
कमी
- इसमें हीटिंग कॉइल या कन्वेंशन फैन नहीं दिया गया है जिससे आप केक बेक नहीं कर सकते हैं।
06
जानें आपके लिए एयर फ्रायर और माइक्रोवेव में कौन अच्छा है
यहां ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने लिए एक सही विकल्प का चुनाव कर पाएंगे -
निष्कर्ष
देखा जाए तो, एयर फ्रायर और माइक्रोवेव दोनों ही रसोई के उपयोगी उपकरण हैं। लेकिन अगर आप ऐसा उपकरण चाहते हैं, जो रोज़ाना खाना गर्म करने और सामान्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करे, तो माइक्रोवेव आपके लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन अगर आपको कम तेल में कुरकुरे और भुने हुए व्यंजन पसंद हैं, तो एयर फ्रायर अधिक उपयोगी साबित होगा। बाकि इसे लेना पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।