अगर आपका परिवार बड़ा है और आपके पास कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है, तो उसमें कपड़े धोना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में आप 10KG की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं क्योंकि ये 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए काफी बढ़िया रहेगी। इसमें एक बार में 40 से अधिक सामान्य कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। इन ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में अलग-अलग फैब्रिक व प्रकार वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके धुलने के लिए मल्टीपल वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जो आपके समय की बचत करने में काफी मददगार रहेंगे। इन 10 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में विभिन्न 700 RPM से लेकर 1400 RPM तक की अधिकतम रोटेशनल स्पीड मिलती है, जिस वजह से ये कपड़ों की तेजी से धुलाई व सुखाने में मदद करती है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
1. LG 10 Kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator, Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
अगर आपका परिवार बड़ा और आप ज्यादा कपड़ों को धोना चाहते हैं, तो 10KG की LG वॉशिंग मशीन का चयन करना सही रहेगा। इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में विभिन्न फैब्रिक व रंग वाले कपड़ों को धुलने के लिए 3 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं। इस LG Washing Machine की रैट अवे टेक्नोलॉजी चूहे से होने वाले नुकसान से सुरक्षा करती है। 10 KG वाली इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में बिजली व पानी की कम खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की बॉडी उच्च गुणवत्ता वाली प्लास्टिक से बनी है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए काफी बढ़िया रहेगी।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 90.5W x 102.5H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM
- कंट्रोल प्रकार - नॉब
- आइटम का वजन - 31 किलोग्राम
खासियत
- इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 1300 RPM की हाई स्पिन स्पीड मिलती है, जो कपड़ों की तेजी से धुलाई और सुखाने में मदद करती है।
- इस एलजी वॉशिंग मशीन में रोलर जेट पल्सेटर तकनीक मिलती है, जो कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी दागों को आसानी से हटा देती है।
कमी
- इसमें गैप की वजह से चूहा आसानी से जा सकता है।
2. Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine
वोल्टास बेको की इस वॉशिंग मशीन में स्पेशल पल्सेटर का फंक्शन है, जो कपड़ों से जिद्दी दागों को आसानी से हटाने में मदद करता है। यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 5 नॉब के साथ आती है साथ ही इसमें IPX4 रेटिंग है, जिस वजह से यह पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। इस Voltas Beko Washing Machine में 1350 RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर मिलती है, जो तेजी से कपड़ों को धुलने व सुखाने में मदद करती है। 10 किलोग्राम की क्षमता वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन डबल कैसेट फिल्टर के साथ मिलती है, जो पानी से लिंट को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Voltas Beko
- ऑपरेशन मोड - सेमी ऑटोमैटिक
- फिनिश टाइप - प्लास्टिक
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1350 RPM
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- आइटम का वजन - 27 किलोग्राम
खासियत
- 10 किलोग्राम वाली इस Voltas Beko वॉशिंग मशीन में बिजली की बचत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है।
- इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में डबल वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी है, जिसमें वॉश ड्रम के दोनों किनारों से झरने की तरह पानी और डिटर्जेंट का फ्लो होता है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन के मोटर में समस्या आ सकती है।
3. Samsung Smart Choice 10 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
अगर आप 10KG की क्षमता में वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो Samsung Smart Choice का चयन करना सही रहेगा। इकोबबल तकनीक वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन डिटर्जेंट को पानी में अच्छे से घोलकर बुलबुले बनाती है और कपड़ों की बेहतर तरीके से धुलाई करती है। इस Samsung Washing Machine का AI वॉश फंक्शन कपड़ों के वजन, फैब्रिक के प्रकार और गंदगी के स्तर को पहचानकर पानी, डिटर्जेंट और धोने के समय को एडजस्ट करता है। 10 किलोग्राम की क्षमता वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कनेक्टिविटी के लिए WIFI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसे मोबाइल फोन के साथ कंट्रोल किया जा सकता है। AI VRT+ तकनीक वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़े धुलते समय होने वाले शोर और कंपन को कम करने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- कंट्रोल प्रकार - टच
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700RPM
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.8D x 54W x 100.8H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 30 किलोग्राम
खासियत
- सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है, जिससे आपके बच्चे सेटिंग नहीं बदल पाएंगे।
- इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक उपयोग करने के लिए काफी बढ़िया है साथ ही कपड़ों की गुणवत्ता को भी बनाए रखता है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों को साफ तरीके से धुलने पर समस्या हो सकती है।
4. Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
टच कंट्रोल पैनल वाली यह बॉश वॉशिंग मशीन उपयोग करने में काफी आसान है। 10 किलोग्राम की क्षमता के साथ मिलने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए काफी बढ़िया रहेगी। इस Bosch Washing Machine में विभिन्न फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए 14 वॉश प्रोग्राम मिलता है। इस 10KG वॉशिंग मशीन आयरन स्टीम असिस्ट भाप इस्तेमाल करके कपड़ों से 50% तक सिलवटों को कम करता है। वहीं एंटी स्टेन तकनीक कपड़ों से जिद्दी दागों को एक ही साइकिल में साफ कर देता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बिजली व पानी की बचत करने में काफी मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Bosch
- फिनिश प्रकार - पेस्टल ग्रीन
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल प्रकार - टच
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 77.1 किलोग्राम
खासियत
- इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट हीटर का फंक्शन है, जो कपड़ों पर लगी गंदगी व जिद्दी दागों को हटाने के लिए गर्म पानी की सुविधा देता है।
- इस 10 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन है, जो पानी के लीकेज को होने से रोकती है।
कमी
- इस बॉश वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन में दिक्कत आ सकती है।
5. Whirlpool 10 Kg 5 Star MAGIC CLEAN BW PRO Heater Fully Automatic Top Load Washing Machine
अगर आप भी हफ्ते भरों के कपड़ों को धुलने के लिए अधिक क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन तलाश कर रहे हैं, तो व्हर्लपूल का चुनाव करें। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में हार्ड वॉटर वॉश का फंक्शन है, जिस वजह से यह खारे या कठोर पानी में भी कपड़ों को आसानी से साफ कर देती है। इस Whirlpool Washing Machine का स्मार्ट लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं को एक जगह पर इकट्ठा करता है और कपड़ों को नया जैसा बनाए रखने में मदद करता है। 10KG वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 740 RPM की हाई स्पिन स्पीड मिलती है, जो कपड़ों को तेजी से धुलने व सुखाने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 57W x 105H सेंटीमीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
- कंट्रोल प्रकार - बटन
- आइटम का वजन - 38 किलोग्राम
खासियत
- इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में इन बिल्ट हीटर है, जो 40 घंटे पुराने जिद्दी दागों को आसानी से हटाने के लिए 3 अलग-अलग स्तर पर गर्म पानी देता है।
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन बिजली की बचत करने में काफी मदद करती है।
कमी
- यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की ठीक ढंग से सफाई नहीं करती है।
