10 साल की लंबी वारंटी वाले ये 5 ब्रांडेड Fridge ले आइए घर, सालों-साल नहीं रहेगी टेंशन!

Samsung, LG, Bosch, Haier और Midea जैसे भारत के टॉप रेफ्रिजरेटर्स ब्रांड्स अपने इनवर्टर कंप्रेसर पर 10 साल या उससे अधिक की लंबी वारंटी प्रदान करते हैं। यह वारंटी ना केवल आपके पैसों की सुरक्षा करती है, बल्कि रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के भारी खर्चों से भी बचाती है। नीचे आप बेहतरीन कूलिंग और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी वाले टॉप-5 ब्रांडेड फ्रिज के विकल्पों को देख सकते हैं।
10 साल की वारंटी वाले टॉप 5 ब्रांडेड फ्रिज
10 साल की वारंटी वाले टॉप 5 ब्रांडेड फ्रिज

फ्रिज का सबसे मुख्य और महंगा हिस्सा उसका कंप्रेसर होता है। अगर कंप्रेसर में कोई खराबी आती है, तो उसे ठीक कराने या बदलने में काफी बड़ा खर्च हो जाता है। यही वजह है कि भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स अब अपने डिजिटल इनवर्टर और स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी देते हैं। इसके साथ ही पूरे फ्रिज पर आमतौर पर 1 से 2 साल की वारंटी मिलती है। लंबी वारंटी वाला फ्रिज लेने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको सालों-साल तक कंप्रेसर के खराब होने या अतिरिक्त मेंटेनेंस खर्च की चिंता नहीं रहती। तो अगर आप भी सालों-साल टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो टॉप 5 ब्रांडेड रेफ्रिजरेटर्स के विकल्पों को देख सकते हैं, जो 10 साल की वारंटी के साथ आते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

    हमारा सुझाव:

    अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा फ्रिज तलाश रहे हैं जो आपकी हर छोटी-बड़ी जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल सके, तो यह मॉडल आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह आपके परिवार के सदस्यों की अलग-अलग खाने-पीने की चीजों को बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित रखने में मदद करता है। लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल के लिए यह एक बहुत ही सुरक्षित और समझदारी भरा चुनाव साबित होगा।

    हमें क्या आया पसंद?

    • 8-इन-1 फ्लेक्सिबल स्टोरेज मोड्स: इसमें जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग तापमान सेट करने के लिए 8 अलग-अलग मोड्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी मर्जी से जगह बना सकते हैं।
    • 18 घंटे की कूल एक्सटेंड तकनीक: बिजली चले जाने पर भी यह फ्रिज अंदर की ठंडक को 18 घंटे तक बरकरार रखता है, जिससे खाना खराब नहीं होता।

    इस रेफ्रिजरेटर पर मिल रही वारंटी:

    इस मॉडल पर बोश कंपनी की तरफ से 1 साल की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी और इसके इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की लंबी वारंटी मिलती है।

    क्यों चुनें?

    यह उन मध्यम आकार के परिवारों के लिए सबसे सही रहेगा जिन्हें सब्जियों, फलों और बाकी सामान को अलग-अलग खानों में व्यवस्थित रखना पसंद है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    यदि आपका परिवार बहुत बड़ा है और आपको एक ही बड़े दरवाजे वाला विशाल स्टोरेज चाहिए, तो आपको साइड-बाय-साइड मॉडल देखना चाहिए।

    01
  • Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

    हमारा सुझाव:

    अगर आपकी प्राथमिकता अपनी रसोई को एक बेहद शाही और लग्जरी लुक देना है, तो यह विकल्प आपको पहली नजर में ही पसंद आ सकता है। इसका गहरा और आकर्षक रंग आपकी रसोई की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देगा। इस फ्रिज में इतना भरपूर स्थान मिलता है कि आपको कभी भी सामान रखने में जगह की तंगी महसूस नहीं होगी। जो लोग पूरे हफ्ते का राशन एक साथ लेकर स्टोर करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह फ्रिज एक बहुत ही बढ़िया विकल्प रहेगा।

    हमें क्या आया पसंद?

    • 360° मैजिक कूलिंग: यह तकनीक फ्रिज के कोने-कोने में एक समान ठंडी हवा पहुंचाती है ताकि हर शेल्फ पर रखा सामान एक जैसा ताजा रहे।
    • डियो फ्रेश टेक्नोलॉजी: यह फ्रिज के अंदर आने वाली किसी भी तरह की बदबू को खत्म करके अंदर के माहौल को हमेशा तरोताजा बनाए रखती है।

    इस रेफ्रिजरेटर पर मिल रही वारंटी:

    इस हायर फ्रिज पर 1 साल की ओवरऑल उत्पाद वारंटी और इसके टिकाऊ इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दी जाती है।

    क्यों चुनें?

    यह उन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है जिन्हें ढेर सारा कच्चा राशन, फल एक साथ स्टोर करने की आवश्यकता होती है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपकी रसोई का आकार थोड़ा छोटा है या आपका बजट काफी सीमित है, तो आपको कम क्षमता वाला फ्रिज देखना चाहिए।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 650 L 3 Star Smart Inverter Compressor Side by Side Refrigerator

    हमारा सुझाव:

    एक बेहद भरोसेमंद और आधुनिक तकनीक से लैस बड़ा फ्रिज लेने की चाहत रखने वालों के लिए यह एक सबसे बेहतरीन फैसला हो सकता है। यह आपके रोजमर्रा के काम को बहुत आसान बना देगा। इसका शानदार डिजाइन और टिकाऊपन आपके घर को एक प्रीमियम लुक देगा। अगर आप एक बार में ऐसा निवेश करना चाहते हैं जो सालों-साल बिना किसी झंझट के आपका साथ निभाए, तो यह फ्रिज आपकी सभी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतर सकता है।

    हमें क्या आया पसंद?

    • डोर कूलिंग प्लस: यह दरवाजे की तरफ रखी बोतलों और सामान को भी मुख्य केबिन की तरह ही तुरंत और तेजी से ठंडा करता है।
    • एक्सप्रेस फ्रीज तकनीक: जब आपको बहुत जल्दी बर्फ जमानी हो या किसी सामान को तुरंत ठंडा करना हो, तो यह फीचर बहुत तेजी से काम करता है।

    इस रेफ्रिजरेटर पर मिल रही वारंटी:

    एलजी की तरफ से इस प्रीमियम फ्रिज पर 1 साल की संपूर्ण प्रोडक्ट वारंटी और इसके स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की भरोसेमंद वारंटी मिलती है।

    क्यों चुनें?

    यह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो एक बड़े और स्थापित ब्रांड पर पूरा भरोसा करते हैं तथा लंबे समय तक बिना किसी खराबी के फ्रिज चलाना चाहते हैं।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपके घर में 2 से 3 सदस्य ही हैं और आप बहुत ज्यादा जगह वाला फ्रिज नहीं संभालना चाहते, तो आपको छोटा मॉडल देखना चाहिए।

    03
  • Midea 563 L Inverter Compressor Side by Side Refrigerator

    हमारा सुझाव:

    जो लोग कम खर्च में एक बहुत बड़ा और मॉडर्न फ्रिज अपने घर लाना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प एक बहुत ही समझदारी भरा चुनाव हो सकता है। यह आपके बजट को बहुत ज्यादा प्रभावित किए बिना आपको बड़ी क्षमता का पूरा आनंद देगा। इसका उपयोग करना बहुत ही सरल है और यह आपकी रसोई की हर जरूरत को पूरा करता है। स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली खरीदारों के लिए यह एक बहुत बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। 

    हमें क्या आया पसंद?

    • मल्टी एयर फ्लो कूलिंग: यह तकनीक फ्रिज के हर हिस्से में हवा का बहाव बराबर रखती है, जिससे भोजन की ताजगी लंबे समय तक बरकरार रहती है।
    • डिजिटल डिस्प्ले: इसमें बाहर ही एक सुंदर डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।

    इस रेफ्रिजरेटर पर मिल रही वारंटी:

    मीडिया इस पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और इसके कुशल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी प्रदान करता है।

    क्यों चुनें?

    यह उन यूजर्स के लिए सबसे सही रहेगा जो किफायती दाम में साइड-बाय-साइड फ्रिज का अनुभव और बड़ी जगह पाना चाहते हैं।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपको अपने शहर में इस ब्रांड के सर्विस सेंटर की उपलब्धता को लेकर कोई संदेह है, तो आपको अधिक लोकप्रिय ब्रांड का विकल्प चुनना चाहिए।

    04
  • Samsung 301 L, 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator

    हमारा सुझाव:

    छोटे और मध्यम आकार के भारतीय परिवारों के लिए यह फ्रिज एक बेहद बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यह आपकी रसोई में बहुत कम जगह घेरता है लेकिन आपकी हर दैनिक जरूरत को बहुत ही आसानी से संभाल लेता है। इसे चलाना इतना आसान है कि घर का कोई भी सदस्य इसे बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप एक भरोसेमंद, मजबूत और रोजमर्रा के लिए आसान फ्रिज चाहते हैं, तो यह एक सुरक्षित विकल्प रहेगा।

    हमें क्या आया पसंद?

    • कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड्स: यह आपकी बदलती जरूरतों के हिसाब से फ्रीजर वाले हिस्से को भी सामान्य फ्रिज में बदलने की सुविधा देता है।
    • डिजिटल इनवर्टर डिस्प्ले: इसके दरवाजे पर लगा डिजिटल डिस्प्ले आपको बिना दरवाजा खोले बाहर से ही तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा देता है।

    इस रेफ्रिजरेटर पर मिल रही वारंटी:

    सैमसंग अपने इस मॉडल पर 1 साल की पूरे फ्रिज की वारंटी और इसके डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर पर पूरे 20 साल की वारंटी देता है।

    क्यों चुनें?

    यह उन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए एकदम सही है जिन्हें एक कॉम्पैक्ट आकार में अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने वाला फ्रिज चाहिए।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपको बहुत बड़े फ्रीजर स्पेस या साइड-बाय-साइड स्टाइल वाले लुक की जरूरत है, तो आपको बड़ा मॉडल देखना चाहिए।

    05

ब्रांडेड फ्रिज के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

क्षमता  

कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी  

कंप्रेसर वारंटी

Bosch MaxFlex Triple Door  

302 लीटर  

1 साल  

10 साल 

Haier Inverter Side by Side  

540 लीटर  

1 साल  

10 साल 

LG Convertible Side by Side  

650 लीटर  

1 साल  

10 साल

Midea Side by Side  

563 लीटर  

1 साल  

10 साल

Samsung Convertible 5in1  

301 लीटर  

1 साल  

20 साल

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रिज पर मिलने वाली 10 साल की वारंटी का असल में क्या मतलब होता है?
    +
    10 साल की वारंटी का मतलब होता है कि फ्रिज के मुख्य कंप्रेसर पर ब्रांड 10 साल तक की गारंटी देता है। यदि 10 सालों के भीतर कंप्रेसर में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो कंपनी उसे बिना अतिरिक्त कंप्रेसर लागत के ठीक या रिप्लेस करती है।
  • कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर वारंटी में क्या अंतर होता है?
    +
    कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी 1 या 2 साल की होती है, जो फ्रिज के सभी पार्ट्स जैसे थर्मास्टेट, लाइट, फैन और बॉडी पर लागू होती है। वहीं 10 साल की कंप्रेसर वारंटी केवल फ्रिज के इनवर्टर कंप्रेसर मोटर के लिए होती है।
  • क्या कंप्रेसर वारंटी का दावा करने के लिए ऑरिजिनल बिल की जरूरत होती है?
    +
    जी हां, वारंटी क्लेम करने के लिए आपके पास खरीदे गए फ्रिज का टैक्स इनवॉइस और कंपनी का वारंटी कार्ड होना बेहद जरूरी है। इसलिए बिल को हमेशा संभालकर रखें।
  • क्या पावर कट या वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से हुआ कंप्रेसर डैमेज वारंटी में कवर होता है?
    +
    ज्यादातर नए इनवर्टर फ्रिज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आते हैं। हालांकि, यदि बहुत तेज वोल्टेज फ्लक्चुएशन से कंप्रेसर जलता है, तो कंपनी की नियम व शर्तों के अनुसार वारंटी क्लेम तय होता है। सुरक्षित रहने के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाना अच्छा माना जाता है।
  • भारत में कौन-कौन से ब्रांड्स अपने फ्रिज के कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देते हैं?
    +
    भारत में Samsung, एलजी, हायर और Bosch जैसे सभी बड़े ब्रांड्स अपने इनवर्टर मॉडल कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देते हैं।