सच बताऊं तो आज मेरा यह टॉपिक चुनने का कारण मैं खुद हूं। जी हां, जब भी मैं अपना चेहरा शीशे में देखती थी, तो गालों पर छोटे-छोटे गड्ढे यानी ओपन पोर्स सबसे पहले मेरा दिमाग खराब करते थे। ऊपर से जब इनमें एक्स्ट्रा ऑयल जमा होता था, तो ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की आफत अलग से शुरू हो जाती थी। मैंने इन खुले और बड़े पोर्स को छुपाने के लिए ना जाने कितने महंगे प्राइमर और घरेलू नुस्खे आजमाए, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकला। फिर एक दिन मेरी छोटी बहन ने मेरे पोर्स को देखकर मुझे नियासिनमाइड सीरम इस्तेमाल करने को कहा। दरअसल, मेरे घर में सबसे ज्यादा स्किनकेयर प्रोडक्ट्स वही इस्तेमाल करती है।
इसलिए मैंने उसकी बात पर भरोसा करके Minimalist का 10% नियासिनमाइड फेस सीरम लगाना शुरू किया और मुझे वाकई इससे काफी फायदा हुआ। इसने ना केवल मेरे पोर्स के साइज को छोटा किया, बल्कि चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करके स्किन को एकदम साफ बना दिया। हालांकि, मेरे पोर्स पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं और यह मुमकिन भी नहीं है। लेकिन मुझे इससे काफी राहत मिली है और मैं आज भी इसे इस्तेमाल करती हूं। तो आज का मेरा यह टॉपिक मेरी ही तरह परेशान लोगों के लिए मैंने चुना है, जिसमें मैंने काफी रिसर्च के बाद 5 नियासिनमाइड सीरम को चुना है, जो पोर्स को छोटा करने में मदद करते हैं और अधिकतर लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
