कोडिंग, गेमिंग और एडिटिंग के लिए शानदार प्रदर्शन वाला लैपटॉप लेना है, मगर बजट सिर्फ ₹60,000 तक का है, तो आप HP, आसुस, Dell और MSI जैसे ब्रांड्स पर विचार कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि इस बजट रेंज में इन तीनों काम को करने के लिए लैपटॉप नहीं मिल सकता है। ये मॉडल्स 8GB RAM और Dedicated Graphics Card (RTX 3050) से लैस है, जो बिना किसी लैग के शानदार स्पीड के साथ काम करने की सुविधा देते हैं। लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाले ये लैपटॉप ब्रांड्स एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 7 से 10 घंटे तक उपयोग किए जा सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
1. HP 15 Smartchoice, AMD Ryzen 3 7320U (8GB LPDDR5
अगर आप 60 हजार रुपये से कम कीमत में लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो HP 15 Smartchoice का चयन करना सही रहेगा। इसमें पावरफुल AMD Ryzen 3 7320U का प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम स्पीड 4.1GHz तक की है। साथ ही यह गेमिंग, कोडिंग और एडिटिंग जैसे काम बिना किसी परेशानी के पूरा करता है। 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले वाला यह गेमिंग HP Laptop (1920 x 1080) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसकी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय तक एडिटिंग करने के बाद भी आंखों में दर्द नहीं होने देती है। इसमें AMD Radeon Graphics शामिल है, जो बेहतरीन विजुअल और हल्के-फुल्के मीडिया प्लेबैक में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - HP
- हार्ड डिस्क - 512GB
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- प्रोसेसर स्पीड - 4.1 GHz
- सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
- रैम - 8GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
- स्टोरेज के लिए इस एचपी लैपटॉप में 512GB का हार्ड डिस्क और 8GB का रैम मेमोरी शामिल है, जो डेटा को लंबे समय तक सुरक्षित और ऐप्स को तेजी से बूस्ट करने में मदद करता है।
- इस कोडिंग लैपटॉप में 250 निट्स ब्राइटनेस और 45% NTSC है, जिससे विजुअल्स तेज धूप में भी साफ दिखाई देते हैं।
कमी
- इस लैपटॉप के प्रदर्शन में दिक्कत हो सकती है।
2. Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop
Dell 15 के इस लैपटॉप में 14वीं पीढ़ी का Intel Core i3 प्रोसेसर मिलता है, जिस वजह से यह कोडिंग, गेमिंग और एडिटिंग जैसे कामों के लिए बढ़िया माना जाता है। 15.6 इंच की डिस्प्ले वाला यह गेमिंग लैपटॉप 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे यह बिना हैंग किए प्रदर्शन करता है। 60,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस मॉडल में Dell ComfortView है, जो स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट को कम करता है और आंखों की थकान और दर्द को कम करने में मदद करता है। इस i3 लैपटॉप में इंटेल UHD ग्राफिक्स की सुविधा है, जो ग्राफिक्स के काम को करने में मदद करते हैं। इसको एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 7 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Dell
- स्क्रीन साइज - 15 इंच
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Intel Core 3
- रैम मेमोरी - 16GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- बैटरी लाइफ - 7 घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5L x 35.8W x 1.7Th सेंटीमीटर
खासियत
- हल्के वजन और स्लिम डिजाइन में आने वाला यह i3 लैपटॉप रोजाना में भी उपयोग किया जा सकता है।
- वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और कोडिंग के लिए बढ़िया माने जाने वाले इस लैपटॉप में LED बैकलाइट तकनीक है, जो कीबोर्ड के पीछे लाइट देने मेंम दद करती है।
कमी
- डेल का यह लैपटॉप सही ढंग से काम नहीं करता है।
3. Acer Aspire Lite, 13th Gen Intel Core i3-1305U
60 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस Acer Aspire Lite लैपटॉप में पावरफुल 13वीं पीढ़ी का Intel Core i3 1305U प्रोसेसर मिलता है, जिससे कोडिंग, एडिटिंग और गेमिंग करना काफी आसान हो जाता है। LCD डिस्प्ले वाला यह Acer Laptop, 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1920 x 1080p का रिजॉल्यूशन शामिल है। साथ ही यह तस्वीरों को साफ और स्पष्ट बनाने में मदद करता है। इस गेमिंग लैपटॉप लैपटॉप में 1280 x 720 रिजॉल्यूशन वाला HD वेबकैम मिलता है, जो ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने में मदद करता है। नॉइस कैंसलेशन सुविधा के लिए इसमें बिल्ट इन ऐरे माइक्रोफोन मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Acer
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LCD
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Intel Core 3
- रैम मेमोरी - 8GB
- प्रोसेसर की स्पीड - 1.2 GHz
- बैटरी लाइफ - 8 घंटे
खासियत
- इस एसर लैपटॉप में इंटेल UHD ग्राफिक्स की सुविधा है, जिससे आप अपने काम को बेहद कम समय में पूरा कर सकते हैं।
- इस i3 लैपटॉप में 8GB चैनल DDR4 सिस्टम मेमोरी मिलता है, जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कमी
- एसर ब्रांड का यह लैपटॉप पैसों के हिसाब से बढ़िया नहीं है।
4. ASUS Vivobook 15 (2026),Intel Core 3 100U (i3-14th Gen)
पतले और हल्के वजन में आने वाला यह ASUS Vivobook 15 लैपटॉप रोजाना में ऑफिस, क्लास या फिर कॉलेज में लेकर जाने के लिए बढ़िया रहेगा। इसमें विंडोज 11 होम का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिस वजह से सामान्य उपयोग के लिए भी बढ़िया है। 15.6 इंच के FHD डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप 250 निट्स ब्राइटनेस, 45% NTSC कलर गैमट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 60,000 रुपये से कम कीमत वाले इस लैपटॉप में 512GB का हार्ड डिस्क है, जिससे आप हैवी फाइल्स, फोटो, वीडियो और अन्य डॉक्यूमेंट्स को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं इसमें 8GB का रैम मिलता है, जिससे भारी ऐप्स को भी आसानी से चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - ASUS
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Intel Core 3
- रैम - 8GB
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 36L x 23.3W x 1.8Th सेंटीमीटर
खासियत
- इस आसुस लैपटॉप का बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड मिलता है, जिस वजह से आप अंधेरे में भी टाइपिंग कर सकते हैं।
- इस i3 लैपटॉप में 720p का HD कैमरा मिलता है, जो ऑनलाइन क्लास और मीटिंग के लिए अच्छा माना जाता है।
कमी
- इसकी डिलीवरी में थोड़ी समस्या हो सकती है।
5. MSI Modern 15, Intel 11th Gen. i3-1115G4
इस MSI Modern 15 लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल HD, IPS लेवल एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 60Hz का रिफ्रेश रेट शामिल है, जिस वजह से यह बिना किसी लैग के शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह MSI Laptop, 8GB DDR4 ऑनबोर्ड डुअल चैनल रैम और 512GB NVMe PCIe Gen3x4 SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 11वीं पीढ़ी का intel Core i3 1115G4 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.70GHz से लेकर मैक्स टर्बो 4.10GHz तक की है। 60 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाल यह लैपटॉप कोडिंग, प्रोग्रामिंग और गेमिंग करते समय शानदार प्रदर्शन देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - MSI
- स्क्रीन साइज - 40 सेंटीमीटर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- रैम - 8GB
- सीपीयू मॉडल - Core i3
- प्रोसेसर की स्पीड - 4.1 GHz
- आइटम का वजन - 1.7 किलोग्राम
खासियत
- यह i3 लैपटॉप लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्री लोडेड Windows 11 Home के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
- इसमें intel UHD ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो सामान्य मल्टीमीडिया और वीडियो देखने के लिए पर्याप्त है।
कमी
- इसका बैटरी बैकअप सही नहीं है।
