भारी लैपटॉप को कहें अलविदा! ₹20,000 से कम के ये 5 Tablet कॉलेज छात्रों के लिए हैं स्मार्ट च्वाइस

कॉलेज लाइफ में भारी-भरकम लैपटॉप का बोझ उठाना और फिर बजट की चिंता करना, हर स्टूडेंट की आम समस्या है। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि ₹20,000 से कम में ऐसे टैबलेट उपलब्ध हैं जो आपके लैपटॉप की सभी मुख्य जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और आपको पोर्टेबिलिटी का भी लाभ देंगे? जी हां! Lenovo, Samsung जैसे नामी ब्रांड के ये टैबलेट बिना भार डाले और बजट हिलाए पढ़ाई व मनोरंजन के लिए बढ़िया रहते हैं।
लैपटॉप का बोझ नहीं ये ₹20,000 से कम वाले टैबलेट हैं स्टूडेंट के लिए बढ़िया पसंद
लैपटॉप का बोझ नहीं ये ₹20,000 से कम वाले टैबलेट हैं स्टूडेंट के लिए बढ़िया पसंद

आजकल की डिजिटल दुनिया में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक पोर्टेबल और शक्तिशाली डिवाइस होना बेहद जरूरी है। अक्सर लैपटॉप महंगे और भारी होते हैं, जिससे छात्रों को दिक्कत होती है और वे अपने बजट को लेकर परेशान रहते हैं। हालांकी, इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान टैबलेट हैं। ऐसे में हमने यहां अमेजन पर मिलने वाले Samsung, Lenovo, Redmi, OnePlus के ऐसे Tablet शामिल किए हैं, जो ₹20,000 के अंदर आते हैं। ये ना तो आपके कंधों पर बोझ बनेंगे और ना ही जेब पर भारी पड़ेंगे। इनमें लैपटॉप जैसे की लगभग काम जैसे कि ऑनलाइन क्लासेज लेना, नोट्स बनाना, डॉक्यूमेंट सेव करना आदि किए जा सकते हैं। वहीं, पढ़ाई के साथ-साथ आप इन्हें अपने मनोरंजन जैसे फिल्में देखना या फिर गेम खेलने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OnePlus Pad Lite, 6 GB + 128 GB, 9340mAh Battery

    कॉलेज स्टूडेंट के लिए यह बजट और ब्रांडेड टैबलेट एक बढ़िया विकल्प है। इस OnePlus पैड में MTK Helio G100 ऑक्टा-कोर चिप मिलता है, जो तेज ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। वहीं, अगर आपके पास वनप्लस फोन है, तो इसके क्रॉस स्क्रीन ट्रान्समिशन के जरिए अपनी फाइल, वीडियो और फोटो दोनों की स्क्रीन पर एकसाथ देख सकते हैं।

    स्टूडेंट्स के लिए इसकी कुछ खास बातें

    • लंबी ऑनलाइन क्लासेज लेनी हों या फिर नोट्स तैयार करने हों, इस OnePlus Tablet की आई कंफर्ट टेक्नोलॉजी हानिकारक ब्लू लाइट और स्क्रीन फ्लिकर को कम करती है। इससे कम रोशनी में भी आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता।
    • फास्ट लर्निंग से लेकर स्मूद वर्किंग अनुभव के लिए इसमें ओपन कैनवास की सुविधा मिलती है। इसकी वजह से एक समय में स्क्रीन पर दो अलग-अलग ऐप्स पर काम किया जा सकता है। यह इंटरनेट से कुछ पढ़ने और उसके नोट्स बनाने के लिए बेहतरीन है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Oxygen OS 15.0.1
    • कलर- ऐरो ब्लू
    • स्क्रीन साइज- 27.94 सेमी
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • बैटरी लाइफ- 11 घंटे

    खूबियां

    • 5 MP फ्रंट और रियर कैमरा
    • किड्स मोड

    कमी

    • डिस्प्ले क्लेरिटी से थोड़ी असुविधा।
    01
  • Samsung Galaxy Tab A9 22.10 cm (8.7 inch) Display

    यह सैमसंग गैलेक्सी टैब 8.7 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 60Hz रीफ्रेश रेट वीडियो और टेक्स्ट को स्मूद स्पीड के साथ पेश करता है। इस Samsung Galaxy Tab में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो कॉलेज स्टूडेंट्स की पढ़ाई से जुड़े ऐप्स और ब्राउज़िंग को बिना किसी रूकावट चलाने में सक्षम है।

    स्टूडेंट्स के लिए इसकी कुछ खास बातें

    • बिना किसी रूकावट बढ़िया ऑडियो-विजुअल क्वालिटी के साथ ऑनलाइन क्लासेज लेने के लिए इसमें 8 MP के ऑटोफोकस रिअर कैमरा के साथ 2 MP फ्रंट कैमरा और डॉल्बी एटमॉस से लैस डुअल स्पीकर मिलते हैं।
    • आप इसके स्प्लिट स्क्रीन फीचर के जरिए एक समय में दो टैब पर काम कर सकते हैं। यह एक तरफ क्लासेज चलते रहने देने और दूसरे पेज पर नोट्स लिखने के लिए बढ़िया रहता है। वहीं, इससे प्रोजेक्टस बनाना भी आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • मेमोरी स्टोरेज- 64 जीबी
    • बैटरी क्षमता- 5100
    • सेलुलर टेक्नोलॉजी- 4G

    खूबियां

    • क्विक शेयर
    • ऑटो सिंक

    कमी

    • धीमी चार्जिंग की समस्या।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung Galaxy Tab A9 22.10 cm (8.7 inch) Display

    सैमसंग के इस दमदार टैब को लेकर स्टूडेंट्स लैपटॉप के बोझ से बच सकते हैं और अपने डिजिटल काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। यह 5100 mAh बैटरी के साथ आता है, जिससे एक लंबा बैकअप मिलता है। इसमें फिज़िकल नैनो सिम डालने की सुविधा भी मिलती है, जिस वजह से अच्छी और तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव भी लिया जा सकता है।

    स्टूडेंट्स के लिए इसकी कुछ खास बातें

    • नोट्स बनाने से लेकर पढ़ाई से जुड़े वीडियो देखते वक्त इसके 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पर पिक्चर व टेक्स्ट की बेहतरीन क्वालिटी मिलती है। इससे स्क्रीन पर देखने का अनुभव अच्छा होता है और आंखें कम थकान महसूस करती हैं।
    • तेज स्पीड के साथ ही आपके नोट्स, प्रोजेक्ट्स, ऐप्स को आसानी से स्टोर करने के लिए इस Samsung Tablet में 4 जीबी रैम के साथ ही 64 जीबी बिल्ट-इन स्टोरेज दिया गया है। इससे फाइलें सेव करना आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 22.1 सेमी
    • नेटिव रिजॉल्यूशन- 800 x 1340
    • प्रोसेसर स्पीड- 2200 MHz
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
    • हार्डवेयर इंटर्फेस- USB 2.0

    खूबियां

    • प्राइवेसी डैशबोर्ड
    • डॉल्बी एटमॉस स्पीकर

    कमी

    • कमजोर बॉडी क्वालिटी।
    03
  • Redmi Pad 2, WiFi Active Pen Support, 27.94Cm(11") Model

    11 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आने वाला यह Redmi टैबलेट 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है। इसकी 600 निट्स ब्राइटनेस दिन के समय में कॉलेज कैंपस में बैठकर भी आराम से स्क्रीन पर देखने का अनुभव देती है। वहीं, 9000 mAh की शक्तिशाली बैटरी से घंटों तक चलने वाली क्लासेज बिना बार-बार चार्जिंग के पूरी की जा सकती हैं।

    स्टूडेंट्स के लिए इसकी कुछ खास बातें

    • कॉलेज स्टूडेंट को हर रोज कुछ नया पढ़ना पड़ता है। ऐसे में इसके एडवांस्ड AI फीचर और Gemini सर्किल सर्च के जरिए नई चीजों के बारे में आसानी से जाना और समझा जा सकता है। इससे समय की बचत होती है और नई चीजों को जानना आसान बनता है।
    • यह एक्टिव पेन सपोर्ट के साथ आता है। ऐसे में चाहें आपको नोट्स लेने हों, ड्राइंग करनी हो या फिर स्केच बनाना हो यह सबकुछ बेहद आसानी से किया जा सकता है। इससे आपको एक कॉपी-पेन जैसा ही अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- ग्रेफाइट ग्रे
    • वीडियो प्रोसेसर- मीडिया टेक
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • मेमोरी स्टोरेज- 128 जीबी
    • सेलुलर टेक्नोलॉजी- वाईफाई

    खूबियां

    • डॉल्बी एटमॉस स्पीकर
    • सेलुलर कनेक्टिविटी

    कमी

    • धीमी चार्जिंग की समस्या।

    गैजेट गली में ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

    04
  • Lenovo Tab (Smartchoice)| 10.1" Display| 4G (LTE) + Wi-Fi (Calling)

    इस लेनोवो टैब में मीडियाटेक हीलियो G85 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जो ब्राउज़िंग को तेज व मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। यह 4 GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इसका WiFi 5 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट तेज वायरलेस कनेक्शन और इंटरनेट की सुविधा देता है।

    स्टूडेंट्स के लिए इसकी कुछ खास बातें

    • वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी इस Lenovo Tablet की बैटरी 9 घंटे से ज्यादा चलती है। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेज लेना आसान रहता है और छात्रों को बार-बार चार्जिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है।
    • डॉल्बी एटमॉस के साथ 5 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, ताकी क्लासेज लेते समय आपका वीडियो और सामने वाले की आवाज साफ आए। यह फोकस करने में मदद करता है और रूकावट से होने वाली परेशानी से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, एंड्रॉइड 14
    • कलर- पोलर ब्लू
    • स्क्रीन साइज- 10.1 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • बैटरी लाइफ- 11 घंटे

    खूबियां

    • पूरी मेटल बॉडी
    • IPS पैनल डिस्प्ले

    कमी

    • कभी-कभार लैगिंग की समस्या।
    05

₹20,000 के अंदर आने वाले टैबलेट मॉडलों की तुलना

वैसे तो ये सभी टैबलेट कॉलेज स्टूडेंट के बजट में आसानी से फिट होते हैं। ऐसे में जो बाकी चीजें बचती हैं, वो हैं इनका प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, स्क्रीन साइज, बैटरी लाइफ आदि। इन्हीं का ध्यान रखते हुए आप अपने लिए एक सही मॉडल का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

स्क्रीन साइज

रैम व स्टोरेज

खासियत

OnePlus Pad Lite

11 इंच

6 GB + 128 GB

क्रॉस स्क्रीन ट्रान्समिशन

Samsung Galaxy Tab A9

8.7 इंच

4 जीबी और 64 जीबी

डुअल डॉल्बी एटमॉस स्पीकर

Samsung Galaxy Tab A9

8.7 इंच

4 जीबी और 64 जीबी

फिज़िकल सिम सपोर्ट

Redmi Pad 2

11 इंच

1 जीबी और 128 जीबी

AI-इनेबल फीचर

Lenovo Tab (Smartchoice)

10.1 इंच

4 जीबी और 64 जीबी

1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज

नोट: लेख में शामिल टैबलेट की MRP बीस हजार से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में ये सभी ₹20,000 के अंदर मौजूद हैं। इनकी कीमतें अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं और समय के साथ कभी-भी बदल सकती हैं। हम अपने पाठकों को असली कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह देते हैं।

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ये टैबलेट लैपटॉप के सभी काम कर सकते हैं?
    +
    कुछ हद तक, हां। ये हल्के काम जैसे नोट्स बनाना, प्रेजेंटेशन देखना, ऑनलाइन क्लास और मनोरंजन के लिए बेहतरीन हैं। भारी सॉफ्टवेयर या गेमिंग के लिए ये लैपटॉप का पूरा विकल्प नहीं हैं।
  • टैबलेट खरीदते समय बैटरी लाइफ कितनी महत्वपूर्ण है?
    +
    कॉलेज के छात्रों के लिए बैटरी लाइफ बहुत महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें बार-बार चार्जिंग की चिंता न हो। कम से कम 8-10 घंटे की बैटरी लाइफ वाला टैबलेट चुनें।
  • क्या मैं इन टैबलेट्स पर Microsoft Office जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकता हूँ?
    +
    हां, अधिकांश Android और iPadOS टैबलेट पर आप Microsoft Office, Google Docs और अन्य प्रोडक्टिविटी ऐप्स आसानी से चला सकते हैं।
  • ₹20,000 के बजट में सबसे अच्छा ऑपरेटिंग सिस्टम कौन सा है?
    +
    इस बजट में आपको मुख्य रूप से Android टैबलेट मिलेंगे, जो कि छात्रों की अधिकांश जरूरतों के लिए पर्याप्त फ्लेक्सिबल और उपयोगी होते हैं।
  • ₹20,000 के बजट में सबसे अच्छा टैबलेट कौन सा है?
    +
    ₹20,000 के बजट में Samsung Galaxy Tab A9, Realme Pad 2, Lenovo Tab जैसे टैबलेट बेहतरीन विकल्प हैं, जो छात्रों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं।