ऑनलाइन क्लासेज या फिर ऑफिस कॉल्स लेते वक्त आपकी सही आवाज सुनाई देने के साथ ही सामने वाले तक आपकी बात सही से पहुंचना भी जरूरी है। ऐसे में जब ढंग का हेडफोन ना हो, तो काम पूरा करना मुश्किल हो जाता है। मगर, Sony, JBL, boAt, Noise और Soundcore कुछ ऐसे ब्रांड है, जो बजट रेंज में अच्छे हेडफोन्स पेश करते हैं। ये Headphones अमेजन पर ₹5,000 के अंदर उपलब्ध हैं। इनमें नॉइज कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो बाहरी शोर को कम करके स्पष्ट आवाज देती हैं। वहीं, बढ़िया क्वालिटी के ड्राइवर्स आपको भी क्लीयर साउंड देते हैं। इनकी वायरलेस कनेक्टिविटी केबल की झंझट के बिना इन्हें चलते-फिरते भी आसानी से इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। स्टूडेंट और वर्किंग प्रोफेशनल्स इन्हें आसानी से अपने फोन, लैपटॉप, पीसी, टैबलेट से कनेक्टकर सकते हैं।
जब ₹5,000 से कम में मिलेंगे बढ़िया Headphones, तो पढ़ाई और काम में नहीं आएगी कोई रूकावट!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Sony WH-CH520 Wireless Bluetooth Headphones On Ear with Mic
50 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ से लैस यह Sony Headphone क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे इसे चार्ज करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। इसे हेडफोन्स कनेक्ट ऐप से जोड़कर आप इसे आसानी से अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इस वायरलेस हेडफोन के EQ मोड्स आपकी जरूरत के हिसाब से बढ़िया साउंड देते हैं।
कॉलिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- इसका बिल्ट-इन माइक हैंड्स फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है। फोन को पॉकेट में रखें और मीटिंग अटेंड करें।
- DSEE टेक्नोलॉजी खराब साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाती है। इससे ऑनलाइन क्लासेज में ऑडियो साफ सुनाई देता है।
- मल्टीप्वाइंट कनेक्शन इस हेडफोन को एक से दूसरे डिवाइस के बीच स्विच करना आसान बनाता है। डिवाइस बदलने पर बार-बार कनेक्ट नहीं करना पड़ता।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- WHCH520/B
- थीम- फैंटेसी
- चार्ज टाइम- 3 घंटे
- ड्राइवर साइज- 30 मिमी
- कंट्रोल मेथेड- वॉइस
खूबियां
- आरामदायक लाइटवेट डिजाइन
- फास्ट पेयर सपोर्ट
कमी
- बेस की कमी।
01boAt Rockerz 512 ANC,(~40dB) Hybrid ANC, 80H Battery
इस boAt वायरलेस हेडफोन में 80 घंटे तक का लंबा प्लेबैक मिलता है, जिससे लंबी क्लासेज और कॉल्स बिना रूकावट ली जा सकती हैं। यह 40mm ड्राइवर और बोट सिग्नेचर साउंड के साथ बढ़िया साउंड देता है। इस ब्लूटूथ हेडफोन के ईयरकप फोल्ड हो जाते हैं, जिससे कॉलेज और ऑफिस बैग में आसानी से रखा जा सकता है।
कॉलिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- यह boAt Headphone बैकग्राउंड शोर को कम करके स्पष्ट ऑडियो कॉल का अनुभव देने के लिए 40db के हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आता है।
- इस प्रीमियम हेडफोन के माइक में खास ENX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो आवाज को स्पष्ट बनाती है।
- इसे Beast मोड पर सेट करके आप कम ऑडियो लेटेंसी के साथ कॉलिंग के अलावा गेमिंग का मजा भी ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- PB0012
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- वायरलेस कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- ईयरपीस शेप- ओवर ईयर
- कंट्रोल मेथेड- टच, वॉइस
खूबियां
- IPX4 स्प्लेस रेजिस्टेंट
- एंबिएंट मोड
कमी
- कम आरामदायक डिजाइन।
02soundcore Q20i by Anker, Over Ear Headphones Bluetooth Wireless
ऑफिस की मीटिंग्स बिना किसी शोर-शराबे के लेनी हैं, तो यह Soundcore हेडफोन अच्छा रहेगा। इसका मल्टीप्वाइंट कनेक्शन इसे एकसाथ कई डिवाइस से जोड़े रखने की सुविधा देता है। वहीं, मात्र 5 मिनट की क्विक चार्जिंग में इसे करीब 240 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ANC हेडफोन मेमोरी फोम वाले कुशन ईयरकप के साथ आता है।
कॉलिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- यह वायरलेस हेडफोन हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की वजह से बाहर की आवाज कॉल के दौरान पता नहीं चलने देता है।
- इसके 40mm के डायनमिक ड्राइवर सामने वाले की आवाज भी आप तक स्पष्ट रूप से पहुंचाते हैं।
- इस हेडफोन के माइक्रोफोन आवाज को बेहतर ढंग से पकड़ते हैं ताकि दूसरी तरफ आपकी आवाज एकदम साफ सुनाई दे।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- A3004
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- चार्जिंग टाइप- 3 घंटे
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- एंबिएंट साउंड मोड
- साउंडकोर ऐप कनेक्टिविटी
कमी
- कमजोर मटेरियल क्वालिटी।
03JBL Tune 510BT, On Ear Wireless Headphones with Mic
यह JBL हेडफोन अपने 32mm के डायनमिक ड्राइवर के जरिए बेहतरीन बेस और स्पष्ट आवाज वाला साउंड देता है। इसका प्लेटाइम 40 घंटे तक का है और 5 मिनट चार्ज करके करीब 2 घंटे तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ओवर ईयर हेडफोन JBL Headphone का डिजाइन भी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी आरामदायक रहता है।
कॉलिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए इस हेडफोन में माइक के साथ ही ईयर कप पर बटन मिलते हैं, जिनमें कॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- मल्टीप्वाइंट कनेक्शन के जरिए आप आसानी से अपने टैबलेट पर चल रहे वीडियो से अपने मोबाइल फोन पर कॉल पर स्विच कर सकते हैं, ताकि आपकी कोई मीटिंग न छूटे।
- इसे हल्के, आरामदायक और फोल्डेबल डिजाइन में बनाया गया है, ताकी चलते-फिरते भी काम आसानी से हो जाए।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLT510BTBLK
- सेंसिटिविटी- 103 dB
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- ईयरपीस शेप- सर्किल
- कंट्रोल मेथेड- टच
खूबियां
- वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट
- जेबीएल प्योर बेस साउंड
कमी
- फिटिंग की समस्या।
04Noise Airwave Max 5 Wireless Over-Ear Headphones with Adaptive Hybrid ANC
Noise ब्रांड के इस हेडफोन को बेहतर ऑडियो क्वालिटी और आरामदायक फिट देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऑनलाइन क्लासेज और ऑफिस कॉलेज के लिए एक अच्छा बजट ऑप्शन है। इसकी 30ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी परफॉर्मेंस इसे कॉलिंग के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी एक बढ़िया विकल्प बनाती है।
कॉलिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- अगर आपको 8-9 घंटे में कई मीटिंग्स करनी होती हैं या फिर लंबी क्लासेज लेनी होती हैं तो इसका 80 घंटे का प्लेटाइम आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचाता है।
- इस Noise Headphone का अडाप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन आपके आस-पास के माहौल के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
- इसकी खास प्रीमियम डिजाइन लंबी कॉलिंग में कानों पर दबाव नहीं डालती है, जिससे लंबे समय तक हेडफोन लगाए रखना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Airwave Max
- कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
- बैटरी लाइफ- 80 घंटे
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- स्टाइल नाम- मॉडर्न
खूबियां
- IPX5 वॉटर रेजिस्टेंट
- डुअल डिवाइस पेयरिंग
कमी
- कमजोर बिल्ड क्वालिटी।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
₹5,000 के अंदर आने वाले बजट हेडफोन्स की तुलना
|
मॉडल्स |
बैटरी लाइफ |
खास फीचर |
|
Sony WH-CH520 Wireless Bluetooth Headphones |
50 घंटे तक |
वॉइस असिस्टेंट |
|
boAt Rockerz 512 ANC |
80 घंटे |
ऐप सपोर्ट |
|
soundcore by Anker Q20i Hybrid Active Noise Cancelling Headphones |
40 घंटे |
कस्टमाइज मोड्स |
|
JBL Tune 510BT, On Ear Wireless Headphones with Mic |
40 घंटे तक |
डुअल पेयरिंग |
|
Noise Airwave Max 5 Wireless Over-Ear Headphones |
80 घंटे |
अल्ट्रा लो लेटेंसी |
नोट: लेख में शामिल किए गए हेडफोन्स की MRP ₹5,000 से ज्यादा है। मगर, अमेजन पर ये वर्तमान में इस कीमत के अंदर मौजूद हैं। भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को सही कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह देते हैं।
गैजेट गली में आप ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी देख सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या वायरलेस हेडफोन ऑनलाइन क्लास के लिए अच्छे होते हैं?+हां, वायरलेस हेडफोन सुविधा प्रदान करते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि उनमें लो लेटेंसी और एक अच्छा माइक्रोफोन हो।
- ₹5000 से कम में नॉइज़ कैंसलेशन वाले हेडफोन मिलते हैं?+हां, कुछ मॉडल पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन या बुनियादी एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन प्रदान करते हैं जो शोर को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
- हेडफोन खरीदते समय माइक्रोफोन की क्वालिटी कैसे जांचें?+उत्पाद समीक्षाएं देखें जो माइक्रोफोन के ऑडियो सैंपल प्रदान करती हैं। सुनिश्चित करें कि माइक्रोफोन स्पष्ट आवाज कैप्चर करता हो और आसपास के शोर को कम करता हो।
- क्या इन-ईयर हेडफोन या ओवर-ईयर हेडफोन ऑनलाइन उपयोग के लिए बेहतर हैं?+ओवर-ईयर हेडफोन आमतौर पर बेहतर आराम, ध्वनि अलगाव और बेहतर माइक्रोफोन प्रदान करते हैं, जो लंबे समय तक उपयोग और स्पष्ट संचार के लिए आदर्श हैं।
You May Also Like