पैरेंटल कंट्रोल Kid’s Tablet: अब बच्चा क्या देख रहा है? सब कुछ रहेगा आपकी निगरानी में

पैरेंटल कंट्रोल Kid’s Tablet बच्चों के लिए सुरक्षित और स्मार्ट सॉल्यूशन हैं, जिनमें स्क्रीन टाइम लिमिट, ऐप कंट्रोल, किड-फ्रेंडली कंटेंट और मजबूत डिजाइन जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। ये टैबलेट बच्चों की पढ़ाई और मनोरंजन को बैलेंस रखते हुए पैरेंट्स को पूरा कंट्रोल देते हैं।
पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट
पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट

आजकल छोटे बच्चों के हाथ में भी स्मार्ट डिवाइस देना आम बात हो गई है, लेकिन सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर चिंता भी उतनी ही लगी रहती है। ऐसे में पैरेंटल कंट्रोल Tablet for Kids बेहतरीन समाधान बनकर सामने आए हैं, जो खास तौर पर बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसमें दिए गए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स की मदद से माता-पिता तय कर सकते हैं कि बच्चा क्या देखे, कितनी देर तक डिवाइस को इस्तेमाल करें और कौन-से ऐप्स चला सकते हैं। इन्हीं स्मार्ट फीचर्स के चलते ये टैबलेट बच्चों को सुरक्षित, मजेदार और सीखने वाला डिजिटल अनुभव देते हैं, जिससे इनकी पढ़ाई और मनोरंजन दोनों सही तरीके से बैलेंस रहते हैं। 

तो आइए बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए सीखने और खेलने का बैलेंस रखने वाले पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट के शानदार विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JIKOCXN Kids Tablet, Android 15 Tablet for Kids

    पैरेंटल कंट्रोल के साथ आने वाला यह 10.1 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला एंड्रॉइड 15 टैबलेट है, जिसमें 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो बच्चों के लिए बिना रुके तेज परफॉर्मेंस देता है। इसमें 24GB (4GB + 20GB वर्चुअल) रैम और 64GB रोम स्टोरेज मिलता है, जिसे 1TB तक माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसमें बच्चे बिना किसी लैग के गेम्स खेल सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं और पढ़ाई से जुड़े ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है इसका एडवांस्ड पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम है। इसमें पहले से पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं, जिससे माता-पिता अलग-अलग चाइल्ड प्रोफाइल बना सकते हैं, स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं और सिर्फ सुरक्षित ऐप्स और वेबसाइट्स की अनुमति दे सकते हैं। इससे बच्चे इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल कर पाते हैं और पैरेंट्स को बार-बार मॉनिटर करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - JIKOCXN
    • मॉडल नाम - C30
    • मेमोरी क्षमता - 64 GB 
    • स्क्रीन की साईज - 10.1 इंच 
    • डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1280 x 800 पिक्सेल
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉड 15 

    खूबियां 

    • इसमें 1280×800 पिक्सल का HD IPS डिस्प्ले मिलता है, जो क्लियर और ब्राइट विजुअल देता है।
    • इसमें लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी और आई-प्रोटेक्शन मोड दिया गया है, जिससे बच्चों की आंखों पर कम असर डालता है। 
    • वन-टच रीडिंग मोड की मदद से लंबे समय तक पढ़ाई करने में भी आराम मिलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • YQSAVIOR Kids Tablet, 7 Inch 4GB RAM

    यह किड्स टैबलेट बच्चों के लिए कॉम्पैक्ट और सुरक्षित डिवाइस है। इसमें 7 इंच की HD IPS डिस्प्ले (1024×600 रिज़ोल्यूशन) दी गई है, जो बच्चों को साफ और चमकदार दृश्य का अनुभव देती है। साथ ही इसमें आई प्रोटेक्शन स्क्रीन और ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट फीचर है, जिससे बच्चों की आंखों पर कम असर पड़ता है और लंबे समय तक पढ़ाई या वीडियो देखने में परेशानी नहीं होती है। इस पैरेंटल कंट्रोल Android Tab में माता-पिता स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, पासवर्ड लगा सकते हैं, अलग-अलग बच्चों के लिए प्रोफाइल बना सकते हैं और अनसेफ वेबसाइट्स या ऐप्स को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे बच्चे सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते हैं और पैरेंट्स को पूरा कंट्रोल मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - YQSAVIOR
    • मॉडल नाम - YQAT70K
    • मेमोरी क्षमता - 32 GB 
    • स्क्रीन की साईज - 7 इंच 
    • डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1024*600 पिक्सेल
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉड 12 

    खूबियां 

    • इसमें एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और टैबलेट स्मूद तरीके से चलता है। 
    • इसमें 4GB (2GB + 2GB एक्सपेंशन) रैम और 32GB स्टोरेज मिलता है।
    • यह GMS सर्टिफाइड है, जिससे आप गूगल प्ले स्टोर से बच्चों के लिए कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसका कवर जेली जैसी बनावट वाले रबर में आता है, जिससे कुछ यूजर्स को अलर्जी हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • CASON 7 inch Kid Tablet for Study, Parental Control

    कैसन का यह टैबलेट कम कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस, एजुकेशनल कंटेंट और मजबूत सेफ्टी फीचर्स देता है, जो बच्चों के लिए एक बेहतरीन हैं। इसमें पहले से iWawa ऐप और एजुकेशनल गेम्स दिए गए हैं, जो बच्चों को खेल-खेल में सीखने में मदद करते हैं। इसमें मैथ्स, लैंग्वेज, आर्ट और साइंस से जुड़े गेम्स शामिल हैं, जो बच्चों के दिमागी विकास में मदद करते हैं। साथ ही इसमें उम्र के हिसाब से गेम्स को एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे बच्चे धीरे-धीरे सीख सकते हैं। डिज़ाइन के मामले में यह टैबलेट बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि इसमें शॉकप्रूफ और ड्रॉप-प्रोटेक्ट केस दिया गया है। इसका स्टैंड डिजाइन बच्चों को बिना हाथ में पकड़े वीडियो देखने और पढ़ाई करने में मदद करता है। यह छोटे बच्चों के लिए मजबूत और यूज़र-फ्रेंडली पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट का शानदार विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - CASON 7 
    • मॉडल नाम - KT22 tab for kids Android
    • मेमोरी क्षमता - 32 GB 
    • स्क्रीन की साईज - 7 इंच 
    • डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1024x600
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉड 12 

    खूबियां 

    • इसका डिजाइन पप्पी (डॉग) थीम से इंस्पायर्ड है, जो बच्चों को काफी आकर्षित करता है।
    • इसमें आई प्रोटेक्शन स्क्रीन और ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट फीचर है, जिससे बच्चों की आंखों पर कम असर पड़ता है।
    • इसका 3000mAh बैटरी बैकअप लगभग 6 घंटे तक चलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने खराब उत्पाद मिलने की शिकायत की है।
    03
  • 2026 Tablet for Kids, Android 12 Kids Tablets with Parental Control

    इस टैबलेट में 7 इंच की LED डिस्प्ले (1024×600 रिज़ोल्यूशन) दी गई है, जिसमें साफ और चमकदार दृश्य देख सकते हैं। वहीं 16:9 आस्पेक्ट रेशियो की वजह से वीडियो देखने और ऑनलाइन क्लास का अनुभव बेहतर होता है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे इंटरफेस आसान और स्मूद रहता है। इस Tablet for Kids में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिसमें बच्चे अपने गेम्स, वीडियो और एजुकेशनल ऐप्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। पैरेंटल कंट्रोल फीचर होने से माता-पिता बच्चों के स्क्रीन टाइम को कंट्रोल कर सकते हैं, ऐप्स और कंटेंट को मैनेज कर सकते हैं और सुरक्षित ब्राउज़िंग का अनुभव दे सकते हैं। इससे बच्चे इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल कर पाते हैं और माता-पिता की पूरी निगरानी भी रहती है। इसकी लिथियम आयन बैटरी लगभग 5 घंटे तक चलती है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - RUIQIAI
    • मॉडल नाम - AI-Q2SK
    • मेमोरी क्षमता - 32 GB 
    • स्क्रीन की साईज - 7 इंच 
    • डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1024x600
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉड 12 

    खूबियां 

    • इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे इंटरनेट चलाना और अन्य डिवाइस से कनेक्ट करना आसान हो जाता है। 
    • इसमें ड्यूल कैमरा दिया गया है, जिससे बच्चे वीडियो कॉलिंग या फोटो क्लिक कर सकते हैं। 
    • इसमें USB पोर्ट और सिम कार्ड सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया यह जल्दी काम करना बंद कर देता है।


    04
  • Pritom Android 10 Go, 8 Inch Kids Tablet, Parental Control

    8 इंच का यह किड्स टैबलेट एक शानदार और एडवांस डिवाइस है, जो बच्चों की पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद PRITOM Kids ऐप के जरिए माता-पिता बच्चों के लिए अलग अकाउंट बना सकते हैं, स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, कंटेंट और ऐप्स को फिल्टर कर सकते हैं और बच्चों की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। इससे बच्चे सुरक्षित कंटेंट ही देख पाते हैं और पैरेंट्स को पूरी निगरानी भी मिलती है। इसमें 2MP फ्रंट और 8MP रियर कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉलिंग और फोटो लेना आसान हो जाता है। इसकी 5000mAh बैटरी लगभग 6 घंटे तक चलती है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय तक बिना रुकावट कर सकते हैं। इसमें AR (ऑगमेंटेड रियलिटी) ऐप्स भी हैं, जैसे AR Fun और AR Zoo, जिनकी मदद से बच्चे गेम खेलते-खेलते नई चीजें सीख सकते हैं और जानवरों के बारे में इंटरएक्टिव तरीके से समझ सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - PRITOM
    • मॉडल नाम - L8
    • मेमोरी क्षमता - 64 GB 
    • स्क्रीन की साईज - 8 इंच 
    • डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1280 x 800 पिक्सेल 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉड 12 

    खूबियां 

    • इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
    • इसमें कैमरा, कैलकुलेटर, ब्राउज़र और वीडियो कंटेंट जैसे कई टूल्स मिलते हैं।
    • यह गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) सर्टिफाइड है, जिससे आप गूगल प्ले स्टोर से और भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया इस पर कई खरोंचें हैं।

    

    अगर आप टैबलेट के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    05

छोटे बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद छोटे बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो सीखने के साथ -साथ खेलने का बैलेंस रखते हैं और माता-पिता नजर रख सकते हैं। 

फीचर

JIKOCXN C30

YQSAVIOR YQAT70K

CASON KT22

RUIQIAI AI-Q2SK

PRITOM L8

स्क्रीन साइज

10.1 इंच

7 इंच

7 इंच

7 इंच

8 इंच

डिस्प्ले

HD IPS

HD IPS

HD

LED HD

HD IPS

रिज़ोल्यूशन

1280×800

1024×600

1024×600

1024×600

1280×800

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

क्वाड-कोर

क्वाड-कोर

क्वाड-कोर

क्वाड-कोर

रैम 

24GB (4+20)

4GB

4GB

4GB

4GB

स्टोरेज

64GB + 1TB

32GB + 512GB

32GB

32GB + 1TB

64GB + 512GB

OS (ऑपरेटिंग सिस्टम)

एंड्रॉइड 15

एंड्रॉइड 12

एंड्रॉइड 12

एंड्रॉइड 12

एंड्रॉइड 13

पैरेंटल कंट्रोल

एडवांस्ड

एडवांस्ड

आसान कंट्रोल

बेसिक

एडवांस्ड

आई प्रोटेक्शन

हां 

हां 

हां 

हां 

हां 


और भी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Parental Control किड्स टैबलेट क्या है?
    +
    पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट एक ऐसा टैबलेट होता है जिसमें माता-पिता बच्चों के स्क्रीन टाइम, ऐप्स और कंटेंट को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे बच्चे सुरक्षित तरीके से इंटरनेट और ऐप्स का उपयोग कर पाते हैं।
  • क्या पैरेंटल कंट्रोल किड्स टैबलेट में पढ़ाई के लिए ऐप्स मिलते हैं?
    +
    हां, ज्यादातर किड्स टैबलेट में पहले से ही एजुकेशनल ऐप्स और गेम्स इंस्टॉल होते हैं। इसके अलावा आप गूगल प्ले स्टोर से भी बच्चों के लिए पढ़ाई से जुड़े ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।
  • बच्चों के लिए कौन सा टैबलेट सही रहता है?
    +
    बच्चों के लिए ऐसा टैबलेट सही रहता है जिसमें आई प्रोटेक्शन स्क्रीन, अच्छा बैटरी बैकअप, मजबूत केस और पैरेंटल कंट्रोल फीचर हो। इससे बच्चा सुरक्षित और आराम से इस्तेमाल कर सकता है।