अगर आप भी एक ऐसा मोबाइल ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ तस्वीरें ना खींचे बल्कि आपकी हर जरूरत को AI से आसान बना दे, तो Google Pixel 11 स्मार्टफोन पर आपको एक नजर जरूर डालनी चाहिए। इस बार गूगल ने फोन के डिजाइन, परफॉर्मेंस और सबसे बढ़कर इसके AI फीचर्स में ऐसे बदलाव किए हैं, जो यूजर्स को काफी हैरान कर रहे हैं।
Google Pixel 11 के सबसे हैरान करने वाले AI फीचर्स
- मैजिक कैप्चर: यह नया AI फीचर आपकी वीडियो या फोटो शूट करते समय बैकग्राउंड में खराब मोमेंट्स को अपने-आप ऑटो-क्रॉप, शार्प और साफ कर देता है।
- Gemini इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन: Android 17 के साथ आने वाला यह AI सिस्टम आपके कॉल्स, मैसेजेस और नोट्स को खुद ब खुद एक्शन पॉइंट्स में बदल सकता है।
- एंडवास्ड AI फोटो एडिटिंग और & 120x जूम सपोर्ट: पिक्सल 11 प्रो मॉडल में मिलने वाला 120x जूम AI इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ मिलकर बिना पिक्सल को खराब किए दूर की साफ तस्वीरें कैप्चर करता है।
- HiLight नोटिफिकेशन सिस्टम: फोन उल्टा रखे होने पर भी इसके बैक पैनल पर लगा मल्टीकलर LED AI के जरिए जरूरी नोटिफिकेशन्स की जानकारी देता है।
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स
- सैटेलाइट कनेक्टिविटी (SOS): अगर आप ऐसे क्षेत्र में हैं जहां नेटवर्क या वाई-फाई नहीं है, तो यह फीचर आपको जरूरी मैसेज और लोकेशन भेजने की सुविधा देता है।
- इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर: अक्सर गीले या गंदे हाथों से फोन अनलॉक करने में समस्या होती है, लेकिन इसका अल्ट्रासोनिक सेंसर तुरंत फोन को अनलॉक करने की सुविधा देता है।
- Titan M3 सुरक्षा चिप: यूजर्स के पर्सनल डेटा, पासवर्ड्स और बायोमेट्रिक्स को हैकिंग से सुरक्षित रखने के लिए गूगल पिक्सल 11 में यह खास फीचर शामिल है।
गूगल पिक्सल 11: मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले - इसमें 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 Nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- प्रोसेसर - इसमें पावरफुल 2nm पर बना Google Tensor G6 चिपसेट शामिल है, जो पिछले वर्जन से 20% तेज माना जा रहा है।
- कैमरा - इस स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो 56% ज्यादा रोशनी कैप्चर करता है। वहीं अगर इसके Pro मॉडल की बात करें तो उसमें 42MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- बैटरी - इस मॉडल में 4,985mAh बैटरी शामिल है यानी लंबे समय तक चार्जिंग की कोई टेंशन नहीं रहेगी। वहीं इसी के साथ 25W Qi2 वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स की गारंटी
- 7 साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स: गूगल ने इस पर अपने इस फोन के साथ पूरे 7 साल तक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम, सिक्योरिटी पैच और फीचर ड्रॉप्स देने का वादा किया है।
- Android 17 आउट-ऑफ-द-बॉक्स: फोन लेटेस्ट Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो नए यूआई और प्राइवेसी कंट्रोल्स के साथ आता है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
- मजबूत बिल्ड क्वालिटी: अगर मजबूती की बात करें, तो फ्रंट और बैक दोनों तरफ Gorilla ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन और स्क्रैच-रेजिस्टेंट एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है।
- IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस: अक्सर लोगों को बारिश या फोन के पानी में गिरने का डर रहता है कि कहीं खराब ना हो जाए, लेकिन गूगल पिक्सल 11 ने आपका यह डर खत्म कर दिया है, क्योंकि IP68 के कारण पानी में डूबने या धूल-मिट्टी से भी यह स्मार्टफोन सुरक्षित रहने का दावा करता है।
