आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है, जहां ऑनलाइन क्लास और डिजिटल नोट्स लेना बहुत आम हो गया है। ऐसे में स्टूडेंट फ्रेंडली Tablet ऑनलाइन क्लास और नोट्स लेने के लिए छात्रों के लिए स्मार्ट और किफायती विकल्प हैं। ये टैबलेट हल्के, पोर्टेबल और इस्तेमाल में आसान होते हैं, जिनमें छात्र कहीं भी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इनमें बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है, जो ऑनलाइन क्लास अटेंड करने, नोट्स बनाने, पीडीएफ पढ़ने और वीडियो लेक्चर देखने के लिए बेहद बढ़िया है। साथ ही, कई टैबलेट स्टाइलस सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे डिजिटल नोट्स बनाना और भी आसान हो जाता है।
तो चलिए, पढ़ाई को आसान और स्मार्ट बनाने के लिए टैबलेट के विकल्पों पर नजर डालें -
OnePlus Pad Go 28.85Cm 2.4K 7:5 Ratio Readfit Eye Care LCD Display
यह वनप्लस टैबलेट 11.35 इंच की बड़ी 2.4K हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले (2408×1720) के साथ आता है, जो पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और नोट्स देखने के लिए बेहद क्लियर और शार्प विजुअल देती है। इसका 7:5 स्क्रीन रेशियो पढ़ने और नोट्स बनाने के लिए ज्यादा आरामदायक रहती है, जबकि 400 निट्स ब्राइटनेस से स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इस OnePlus टैबलेट में डॉल्बी अट्मॉस के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे ऑनलाइन क्लास, वीडियो लेक्चर और ऑडियो बहुत साफ और तेज सुनाई देती है। इसमें मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर और Oxygen OS दिया गया है, जिससे ऐप्स स्मूद चलते हैं और मल्टीटास्किंग आसान होती है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ यह नोट्स, ऐप्स और स्टडी मटेरियल स्टोर करने के लिए पर्याप्त स्पेस देता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - वनप्लस
- मॉडल नाम - वनप्लस पैड गो
- मेमोरी क्षमता - 128 GB
- स्क्रीन की साईज - 28.85 सेंटीमीटर
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 2408 x 1720 पिक्सेल
- ऑपरेटिंग सिस्टम - OxygenOS 13.2
खूबियां
- इसके आई केयर फीचर्स जैसे लो ब्लू लाइट, DC डिमिंग और बेडटाइम मोड आंखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं।
- इसकी 8000mAh बड़ी बैटरी लंबे समय तक चलती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- वाई-फाई और डेटा शेयरिंग सपोर्ट से इंटरनेट कनेक्टिविटी आसान रहती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसे स्लो बताया है।
01
Lenovo Tab| 10.1 Inch Display
इस लेनोवो टैबलेट में मीडियाटेक हेलियो G85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑनलाइन क्लास, नोट्स बनाना, वीडियो देखना और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ स्टूडेंट्स आसानी से अपने नोट्स, पीडीएफ और ऐप्स स्टोर कर सकते हैं। इस Lenovo टैबलेट का मेटल बॉडी डिज़ाइन मजबूत और प्रीमियम फील देता है, साथ ही हल्का होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। ड्यूल स्पीकर्स के साथ डॉल्बी अट्मॉस ऑडियो मिलता है, जिससे ऑनलाइन क्लास की आवाज साफ और बेहतर सुनाई देती है। 5MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए अच्छा है, जबकि 8MP रियर कैमरा नोट्स या डॉक्यूमेंट स्कैन करने में काम आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lenovo
- मॉडल नाम - लेनोवो टैब
- मेमोरी क्षमता - 64 GB
- स्क्रीन की साईज - 10.1 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1920x1200 पिक्सेल
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड, एंड्रॉइड 14
खूबियां
- इसकी 10.1 इंच की WUXGA LCD IPS डिस्प्ले (1920×1200) दी गई है, जो पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और नोट्स पढ़ने के लिए साफ और शार्प विजुअल देती है।
- 60Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन स्मूद चलती है और 400 निट्स ब्राइटनेस के कारण कंटेंट साफ दिखाई देता है।
- 5100mAh बैटरी लंबा बैकअप देती है, जिससे लगभग 9-10 घंटे तक वीडियो या पढ़ाई आराम से की जा सकती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया बहुत ज्यादा लैग करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HONOR Pad X9 with Free Flip-Cover WiFi Tablet
यह हॉनर पैड एक शानदार और मॉडर्न टैबलेट है, जो ऑनलाइन क्लास और पढ़ाई के लिए बना है। इसमें 11.5 इंच की बड़ी 2K डिस्प्ले (2000×1200) दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है और ऑनलाइन क्लास, नोट्स पढ़ना या वीडियो देखना बेहद आसान और आरामदायक हो जाता है। 400 निट्स ब्राइटनेस और 100% sRGB कलर के कारण इस HONOR टैबलेट में स्क्रीन पर रंग साफ और प्राकृतिक दिखते हैं, जिससे पढ़ाई का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इसमें Qualcomm स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें मौजूद 7GB रैम (4GB + 3GB RAM टर्बो) और 128GB स्टोरेज के साथ स्टूडेंट्स आसानी से अपने नोट्स, ऐप्स, वीडियो लेक्चर और स्टडी मटेरियल स्टोर कर सकते हैं, और मल्टीटास्किंग भी बिना लैग के कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - HONOR
- मॉडल नाम - ऑनर पैड X9
- मेमोरी क्षमता - 128 GB
- स्क्रीन की साईज - 11.5 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 2000 x 1200 पिक्सेल
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड 13
खूबियां
- ऑडियो के लिए इसमें 6 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res ऑडियो के साथ आते हैं, जिससे ऑनलाइन क्लास, लेक्चर और वीडियो की आवाज बहुत साफ सुनाई देती है।
- इसमें फ्री फ्लिप कवर मिलता है, जो स्टैंड की तरह काम करता है, जिससे आप आराम से टैबलेट को रखकर पढ़ाई या वीडियो कॉल कर सकते हैं।
- इसकी 7250mAh की बड़ी बैटरी आपको लगभग 13 घंटे तक इस्तेमाल का बैकअप देती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया चार्जर गायब है।
03
Redmi Pad 2, WiFi Active Pen Support
छात्रों के लिए रेडमी ब्रांड का यह फीचर-लोडेड टैबलेट है, जिसको खास तौर पर पढ़ाई और क्रिएटिव काम के लिए बनाया गया है। इसमें एक्टिव स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्टूडेंट्स आसानी से डिजिटल नोट्स बना सकते हैं, पीडीएफ पर लिख सकते हैं और ड्रॉइंग या स्केचिंग भी कर सकते हैं। इससे पढ़ाई और नोट्स बनाने में बिल्कुल कॉपी-पेन जैसा अनुभव मिलता है। बेहद शार्प और क्लियर विजुअल के लिए इस Redmi Pad में 11 इंच की बड़ी 2.5K हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले (2560×1600) दी गई है। 90Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन स्मूद चलती है, जिससे नोट्स पढ़ना, स्क्रॉल करना और ऑनलाइन क्लास अटेंड करना आसान हो जाता है। साथ ही 600 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन बाहर या रोशनी में भी साफ दिखाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Redmi
- मॉडल नाम - Redmi Pad 2
- मेमोरी क्षमता - 128 GB
- स्क्रीन की साईज - 11 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 2560x1600 पिक्सेल
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड, हाइपरओएस 2
खूबियां
- सर्कल टू सर्च और जेमिनी AI स्मार्ट जैसे AI फीचर्स पढ़ाई और काम को आसान बनाते हैं।
- 9000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन से भी ज्यादा बैकअप देती है, और 18W फास्ट चार्जिंग से जल्दी चार्ज भी हो जाता है।
- डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ इसमें शानदार ऑडियो मिलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसमें स्टाइलस शामिल नहीं है।
04
Samsung Galaxy Tab A9 22.10 cm Wi-Fi+4G Tablet
छात्रों के लिए यह सैमसंग गैलक्सी टैबलेट एक अच्छा विकल्प है, जो पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास के काम आता है। इसमें मौजूद MediaTek Helio G99 प्रोसेसर ऑनलाइन क्लास, नोट्स बनाना, ऐप्स चलाना और हल्का मल्टीटास्किंग आसानी से संभाल लेता है। इसमें 8.7 इंच की LCD डिस्प्ले (1340×800) दी गई है, जो पढ़ाई, ई-बुक्स और ऑनलाइन क्लास के लिए सही दृश्य देती है। 60Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन स्मूद रहती है और सामान्य इस्तेमाल में कोई दिक्कत नहीं होती है। इस Samsung Tab का छोटा साइज पकड़ने और कहीं भी ले जाने में बहुत आसान रहता है, जो स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ स्टूडेंट्स अपने नोट्स, प्रेजेंटेशन और ऐप्स स्टोर कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल नाम - Galaxy Tab A9
- मेमोरी क्षमता - 64 GB
- स्क्रीन की साईज - 22.1 सेंटीमीटर
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम -1340 x 800 (WXGA) पिक्सेल
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
खूबियां
- इसमें 8MP रियर कैमरा और 2MP फ्रंट कैमरा है, जिससे ऑनलाइन क्लास और वीडियो कॉलिंग आसानी से की जा सकती है।
- डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्यूल स्पीकर्स अच्छे साउंड क्वालिटी देते हैं, जिससे ऑनलाइन क्लास में लेक्चर साफ सुनाई देता है।
- इसमें Wi-Fi के साथ 4G सिम सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप कहीं भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने रिटर्न प्रोसेस को बढ़िया नहीं बताया है।
अगर आप टैबलेट के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
छात्रों के लिए भरोसेमंद टैबलेट मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे अमेजन पर मौजूद छात्रों के लिए भरोसेमंद टैबलेट मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो ऑनलाइन क्लास और नोट्स बनाने के काम आते हैं।
इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।