आज के टाइम में, 50,000 रुपये से कम का एक अच्छा लैपटॉप ढूंढना कोई आसान काम नहीं है, खासकर जब आप जब किसी विश्वसनीय ब्रांड के विकल्प को चुनना हो। मगर, अमेजन ने इसका रास्ता आसान कर दिया है। जी हां, Amazon पर भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रिय कंपनियों के Laptops आपको बजट रेंज में मिल जाएंगे। फिर चाहें आप एक स्टूडेंट हों या फिर प्रोफेशनल आपको इनमें तेज प्रोसेसर क्षमताओं वाले मॉडल मिल जाएंगे। HP, Dell और Lenovo आदि मॉडल्स के लैपटॉप में AMD Ryzen 3 से लेकर इंटेल कोर i3 प्रोसेसर तक मिल जाते हैं, जो कि सामान्य ब्राउज़िंग में बेहतर प्रदर्शन देते हैं। वहीं, 8GB रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज इनकी स्पीड, प्रोसेसिंग और लोडिंग को कुशन बनाते हैं, ताकी काम के वक्त लैग करने की समस्या ना आए।
HP, Dell, Lenovo जैसे ब्रांड्स के ₹50,000 से कम में सबसे भरोसेमंद लैपटॉप, देखें Amazon पर पूरी लिस्ट!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
ASUS Vivobook Go 14 (2026),AMD Ryzen 3 30 Processor
वैसे तो ASUS अपने गेमिंग लैपटॉप के लिए मशहूर है। मगर, बजट रेंज में आसुस वीवोबुक सीरीज के मॉडल्स भी अच्छा प्रदर्शन देते हैं। ऐसे में AMD राइज़ेन 3 30 प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप डिजिटल ब्राउज़िंग से लेकर हल्की मल्टीटास्किंग तक के लिए बढ़िया रहता है, जिसे पढ़ाई-लिखाई के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके खास फीचर्स पर डालें नजर
- कमरे में बैठकर क्लासेज लेनी हों या फिर कॉलेज कैंपस में प्रोजेक्ट बनाना हो, इसकी 14 इंच वाली फुल एचडी डिस्प्ले बढ़िया रहती है। इसकी 250 Nitsब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन की चमक व विजुअल्स की स्पीड को कम नहीं होने देते।
- स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए इसमें 720p HD Cameraमिलता है, जिससे ऑनलाइन क्लासेज और मीटिंग्स लेना आसान रहता है। वहीं, इस ASUS Laptop के चिकलेट कीबोर्ड की वजह से टाइपिंग का काम भी तेजी से होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोसेसर स्पीड- 2.4 GHz
- प्रोसेसर काउंट- 4
- मॉडल नाम- ASUS Vivobook Go 14
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
खूबियां
- हल्का और पतला डिजाइन
- 16GB तक अपग्रेड होने वाली रैम
कमी
- धीमी चार्जिंग स्पीड
- दूसरा SSD स्लॉट ना होना
01Dell Pro 15 Essential Core 3-100U | 8GB DDR5 Ram | 512 GB SSD
बजट में आने वाला यह डेल लैपटॉप प्रोफेशनल्स या फिर साधारण डिजिटल काम करने वालों के लिए एक अच्छी पसंद है। इसका कोर 3-100U प्रोसेसर अपने स्मूद और बिना रूकावट वाले प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस Dell प्रो 15 Laptop में तेज ब्राउज़िंग के लिए 8GB रैम और साथ ही फाइलों को स्टोर करने के लिए 512GB एसएसडी मिलती है।
इसके खास फीचर्स पर डालें नजर
- अगर लगातार काम करते वक्त लैपटॉप पर लोड बढ़ता है, तो यह अपनी पावर और थर्मल्स को इंटेलीजेंट तरीके से एडजस्ट करने में सक्षम है। इसकी वजह से लैगिंग और लैपटॉप के गर्म होने की समस्या नहीं होती है।
- यह लैपटॉप उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जिनके पास टाइपिंग से जुड़ा ज्यादा काम रहता है। इसमें मिलने वाला एर्गोनैमिक सपोर्ट टाइप करते वक्त एक आरामदायक पोजिशन देता है, जिससे कलाई पर जोर नहीं पड़ता।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- PV15250
- प्रोसेसर स्पीड- 4.7 GHz
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, वाईफाई
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
खूबियां
- न्यूमैरिक कीपैड
- 15.6 इंच FHD डिस्प्ले
कमी
- रैम को अपग्रेड नहीं कर सकते।
02HP 15, AMD Ryzen 3 7320U (8GB LPDDR5, 512GB SSD) FHD
एएमडी राइज़ेन 3 7320U प्रोसेसर से लैस इस एचपी लैपटॉप को खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बिना रूके Excel शीट, Words पर काम करना चाहते हैं। यह एंटी ग्लेयर कोटिंग वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे स्क्रीन पर कोड, टेक्स्ट और पिक्चर साफ दिखाई देते हैं और आंखों पर भी ज़ोर नहीं पड़ता है।
इसके खास फीचर्स पर डालें नजर
- रिमोट वर्क करते हैं या फिर एक MNC में कार्यरत हैं! बाहरी शोर-शराबे के बिना ऑफिस मीटिंग्स लेने के लिए इस HP Laptop में टेंपोरल नॉइज रिडक्शन वाले डुअल माइक और साथ ही 1080p FHD कैमरा भी दिया गया है।
- अगर आप लैपटॉप को बड़ी या अतिरिक्त स्क्रीन से जोड़कर काम करते हैं, तो इसमें मिलने वाले HDMI 1.4b पोर्ट के जरिए टीवी या फिर मॉनिटर आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे सेटअप आसान बनता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- प्रोसेसर स्पीड- 4.1 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- बैटरी लाइफ- 10.5 घंटे
खूबियां
- एचपी फास्ट चार्ज
- फुल साइज कीबोर्ड
कमी
- बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या।
03Acer Aspire Lite, 13th Gen Intel Core i3-1305U, 8GB RAM, 512GB SSD
यह एसर एस्पायर लाइट लैपटॉप स्टूडेंट्स के लिए एक किफायती विकल्प है, जो कि 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i3-1305U प्रोसेसर के साथ आता है। इसका हल्का और पतला डिज़ाइन इसे रोज़ाना कॉलेज और कोचिंग में ले जाने के लिए आसान बनाता है। वहीं, ऊपर और नीचे दिया गया मेटल अलॉय कवर टूट-फूट से सुरक्षा देता है।
इसके खास फीचर्स पर डालें नजर
- पढ़ाई से जुड़े ऐप्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए 8GB RAM अच्छी साबित होती है। वहीं, प्रोजेक्ट फाइल्स लोड और स्टोर करने के लिए 512GB का एसएसडी स्टोरेज छात्रों के लिए पर्याप्त है।
- इस Student Laptop में मिलने वाला कीबोर्ड न्यूमैरिक कीपैड के साथ आता है, जिससे जोड़-घटाना का काम तेजी से किया जा सकता है। वहीं, इंटरनेशनल लैंग्वेज सपोर्ट इसे विभिन्न भाषाओं पर काम करने योग्य बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Aspire Lite
- बैटरी लाइफ- 8 घंटे
- पोर्ट्स की संख्या- 4
- वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, वाईफाई
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
खूबियां
- Nahimic ऑडियो टेक्नोलॉजी
- HD वेबकैम सपोर्ट
कमी
- तेज चार्जिंग की सुविधा ना होना।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
04Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop 8GB LPDDR5 Ram
प्रोफेशनल कामों को बिना रूके अच्छी स्पीड के साथ करने के लिए लेनोवोके इस बजट लैपटॉप मॉडल को चुना जा सकता है। यह 3.5 GHz तक की बूस्ट क्लॉक स्पीड के साथ काम करने वाले AMD एथलॉन सिल्वर 7120U प्रोसेसर के साथ आता है। Lenovo के इस लैपटॉप में लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो एक बेहतर इंटर्फेस प्रदान करता है।
इसके खास फीचर्स पर डालें नजर
- रोजमर्रा में ऑफिस के कामों को बेहतर प्रोडक्टिविटी और देखने के आरामदायक अनुभव के साथ करने के लिए 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी की गई है।
- इस लेनोवो लैपटॉप को बेहद हल्के और पतले डिजाइन में बनाया गया है। ऐसे में ऑफिस से लेकर घर हर रोज लैपटॉप कैरी करने में बोझ का एहसास नहीं होता और इसे ट्रेवलिंग में भी आसानी से ले जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- V15 Athlon
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- स्कैनर रिजॉल्यूशन- 1080p
खूबियां
- शानदार सिल्वर फिनिश
- इंटीग्रेटेड जीपीयू
कमी
- कभी-कभार लैगिंग की समस्या।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: 50 हजार के अंदर कौन-सा लैपटॉप अच्छा है?
HP, Dell, Lenovo के साथ ASUS और Acer ब्रांड्स के ये लैपटॉप अपनी प्राथमिकताओं और काम के हिसाब से चुने जा सकते हैं। सभी सामान्य कामों में अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इनकी तुलना आपको सही मॉडल चुनने में मदद करेगी-
|
मॉडल्स |
प्रोसेसर |
बैटरी लाइफ |
खासियत |
|
ASUS Vivobook Go 14 (2026) |
एएमडी राइज़ेन 3 30 |
4-5 घंटे |
180 डिग्री हिंज |
|
Dell Pro 15 Essential Core 3-100U |
कोर 3-100U |
4 घंटे |
कैलकुलेटर हॉटकीज़ |
|
HP 15 Laptop |
एएमडी राइज़ेन 3 7320U |
10.5 घंटे |
AI-पावर्ड फीचर्स |
|
Acer Aspire Lite |
इंटेल कोर i3-1305U |
8 घंटे |
नॉइड कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी |
|
Lenovo V15 G4 |
एएमडी एथलोन सिल्वर 7120U |
15 घंटे |
लाइटवेट और पोर्टेबल |
नोट: लेख में शामिल किए गए लैपटॉप की MRP 50,000 रुपये से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में ये आपको अमेजन पर इसके अंदर ही मिल रहे हैं। इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पाठकों को सटीक कीमत अमेजन पर देखने की सलाह दी जाती है।
डिजिटल डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली पर देखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 50,000 रुपये से कम में मुझे किस तरह का प्रोसेसर मिल सकता है?+इस बजट रेंज में आपको आमतौर पर Intel Core i3 या i5 (11वीं या 12वीं पीढ़ी) या AMD Ryzen 3 या 5 प्रोसेसर मिल सकते हैं, जो दैनिक कार्यों के लिए पर्याप्त हैं।
- क्या 50,000 के अंदर के लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे होते हैं?+हल्के गेमिंग या पुराने गेम्स के लिए ये लैपटॉप ठीक हो सकते हैं, लेकिन हाई-एंड गेमिंग के लिए आपको आमतौर पर अधिक शक्तिशाली ग्राफिक्स कार्ड वाले महंगे लैपटॉप की आवश्यकता होगी।
- क्या इन लैपटॉप्स में SSD स्टोरेज मिलती है?+हां, आजकल 50,000 रुपये से कम के कई लैपटॉप 256GB या 512GB SSD के साथ आते हैं, जो HDD की तुलना में तेज़ प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
- मुझे अपने बजट के अनुसार कौन-सा स्क्रीन साइज चुनना चाहिए?+14 इंच से 15.6 इंच तक की स्क्रीन साइज इस बजट में आम है। पोर्टेबिलिटी के लिए 14 इंच और मल्टीटास्किंग के लिए 15.6 इंच बेहतर हो सकते हैं।
- 50,000 से कम में सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है?+50,000 से कम के बजट में, HP, Dell, और Lenovo जैसे ब्रांडों के Laptop मॉडल अपनी विशेषताओं और प्रदर्शन के कारण सबसे अच्छे विकल्पों में से हैं। चयन आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।
You May Also Like