लेनोवो गेमिंग लैपटॉप की Legion और Ideapad दोनों लोकप्रिय सीरीज हैं। इन दोनों ही सीरीज के लैपटॉप में शक्तिशाली प्रोसेसर, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अच्छी रैम व स्टोरेज मिलता है। हालांकी, जहां एक तरफ लेनोवो लीजन अपने हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के लिए जानी जाती है, वहीं Lenovo आइडियापैड बजट Laptop मॉडल्स पेश करती है। ऐसे में अगर प्रोफेशनल लेवल की गेमिंग करते हैं, तो लीजन सीरीज आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इसके अलावा सीमित बजट में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए आइडियापैड लैपटॉप अच्छे साबित होते हैं।
Lenovo लीजन और आइडियापैड गेमिंग लैपटॉप की प्रमुख विशेषताएं
लीजन और आइडियापैड सीरीज के Lenovo गेमिंग लैपटॉप अपनी अलग-अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें समझना जरूरी है, ताकी अपनी जरूरतों के अनुसार एक सही सीरीज का मॉडल चुना जा सके-
Lenovo Legion 7 Intel Core i9-12900HX 16" (40.64cm) QHD IPS 165Hz 500Nits Gaming Laptop
12वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i9-12900HX प्रोसेसर से लैस यह लेनोवो लीजन 7 लैपटॉप गेमिंग के साथ-साथ मल्टीटास्किंग को भी स्मूद बनाता है। इसमें तेज और बिना रूकावट वाले प्रदर्शन के लिए 16GB RAM मिलती है। वहीं, 1TB SSD बड़ी फाइलों को लोड करने से लेकर सेव करने के लिए भरपूर स्टोरेज स्पेस देती है।
गेमिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- बड़ी स्क्रीन पर बिना अटके और धुंधले पड़े बिना गेमिंग का मजा लेने के लिए इस Lenovo Laptop में 16 इंच का WQXGA डिस्प्ले मिलता है। 165Hz रीफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और 500 निट्स ब्राइटनेस विजुअल्स को स्मूद, स्पष्ट और ब्राइट बनाते हैं।
- इसका फुल साइज 4-ज़ोन RGB बैकलिट कीबोर्ड सॉफ्ट लैंडिंग स्विच से लैस है, जिससे हल्का का प्रेस भी तेजी से काम करता है। लार्ज ट्रैक पैड से नेविगेट करना आसान रहता है और कुंजियों के बीच में भी अच्छी दूरी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Legion 7
- प्रोसेसर स्पीड- 5 GHz
- प्रोसेसर काउंट- 16
- कुल USB पोर्ट- 6
- बैटरी लाइफ- 5 घंटे
खूबियां
- रेपिड चार्ज प्रो
- HD ऑडियो
- लो ब्लू लाइट
कमी
- SSD अपग्रेड नहीं हो सकती।
01
Lenovo Legion 5 Intel Core i7-14650HX 16" (40.64cm) WQXGA IPS 350Nits 165Hz Gaming Laptop
यह लेनोवो लीजन 5 गेमिंग लैपटॉप 16 GB रैम के साथ आता है और साथ ही इसकी 1TB एसएसडी को जरूरत पड़ने पर 2TB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। इसका 8GB का डेडिकेटेट NVIDIA GeForce RTX 4070 जीपीयू ग्राफिक परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इस लेनोवो गेमिंग सीरीज लैपटॉप में गेमिंग के लिए IPS पैनल और डॉल्बी विजन वाला 16 इंच डिस्प्ले मिलता है।
गेमिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- हाई-एंड गेमिंग में भी लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए लीजन कोल्डफ्रंट हाइपर थर्मल सिस्टम बेहतरीन काम करता है। यह बिना ज्यादा शोर किए ही तापमान को कम करता है, जिससे प्रदर्शन में रूकावट का सामना नहीं करना पड़ता।
- AI Engine + ऑटो डिटेक्ट मोड और ऑटो ऑप्टिमाइजेशन मोड के साथ FPS और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है | वहीं, Puresight गेमिंग डिस्प्ले आपके PC को गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस या काम के लिए सबसे अच्छी बैटरी लाइफ के हिसाब से ऑप्टिमाइज करता है।
स्पेसिफकेशन्स
- मॉडल नाम- Legion 5
- बैटरी लाइफ- 6 घंटे
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- स्कैनर रिजॉल्यूशन- 2560x1600
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, USB, HDMI, वाई-फाई
खूबियां
- Harman स्पीकर के साथ सराउंड साउंड
- एंटी ग्लेयर स्क्रीन
- 100% एंटी-घोस्टिंग कीबोर्ड
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo IdeaPad Slim 3, 13th Gen Intel Core i5 13420H, 24GB RAM, 1TB SSD
शुरूआती गेमर्स के लिए यह लेनोवो आइडियापैड लैपटॉप बढ़िया साबित हो सकता है, जिसमें 13वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर मिलता है। यह रेपिड चार्ज बूस्ट के साथ आता है, जिससे मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का रनटाइम मिलता है। इस Gaming Laptop में गेमिंग साउंड को शानदार बनाने के लिए डॉल्बी ऑडियो से लैस डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
गेमिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- 24GB तक अपग्रेड होने वाली 16GB RAM लोडिंग टाइमर को घटाकर स्मूद स्पीड के साथ गेम खेलने का अनुभव देती है। वहीं, 1TB SSD गेमिंग ऐप्स को खोलना, लोड करना और स्टोर करना आसान बनाती है, जिससे रूकावट पैदा नहीं होती।
- इस लेनोवो गेमिंग लैपटॉप के 15.3 इंच के IPS डिस्प्ले पर गेम खेलते वक्त पिक्चर ज्यादा साफ और चमकदार दिखती है। वहीं, एंटी ग्लेयर स्क्रीन लंबे गेमिंग सेशन में भी आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
- बैटरी लाइफ- 14 घंटे
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
- कुल पोर्ट की संख्या- 7
खूबियां
- प्राइवेसी शटर के साथ FHD कैमरा
- मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलटी
- मेटल अलॉय कवर
कमी
03
Lenovo Legion 5 AMD Ryzen 7 5800H 15.6" (39.62cm) FHD IPS Gaming Laptop
बेहतरीन गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव के लिए इस लेनोवो लीजन 5 लैपटॉप में AMD राइज़ेन 7 5800H प्रोसेसर दिया गया है। इसका 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले शानदार पिक्चर क्वालिटी देने वाले डॉल्बी विजन के साथ आता है। 165Hz का रीफ्रेश रेट विजुअल्स को अटकने से बचाता है और साथ ही 300 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्क्रीन को धुंधला नहीं पड़ने देती।
गेमिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू के साथ इस लेनोवो लैपटॉप में फ्री-सिंक और G-सिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे ना सिर्फ ग्राफिक्स की क्वालिटी बेहतर होती है, बल्कि गेम के बीच स्विच करने पर बफरिंग नहीं झेलनी पड़ती।
- अगर आप लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं या फिर ग्रुप्स के साथ गेम खेलते हैं, तो इसमें मिलने वाला HD 720p कैमरा और साथ ही स्टीरियो स्पीकर परफॉर्मेंस को शानदार बनाते हैं। इससे आपकी वीडियो क्लीयर दिखेगी और सामने वाले की आवाज भी साफ सुनाई देगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Lenovo Legion 5
- प्रोसेसर काउंट- 8
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- बैटरी लाइफ- 8 घंटे
खूबियां
- इमर्सिव 3D साउंड
- डेडिकेटेड मीडिया कंट्रोल
- 22% बड़ा ट्रैक पैड
कमी
- कभी-कभार लैगिंग की समस्या।
04
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H 15.3 inch (38.8cm) WUXGA IPS Laptop
इस लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप में बढ़िया गेमिंग परफॉर्मेंस देने वाला 13वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर मिलता है, जिसकी स्पीड 4.9GHz तक रहने वाली है। इसकी SSD 512GB है, जिसे लोड बढ़ने पर 1TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। वहीं, 16GB की RAM परफॉर्मेंस को अधिक तेज, स्मूद और बिना रूकावट वाला बनाती है।
गेमिंग के लिए क्यों अच्छा है?
- इसके डिस्प्ले के चारों तरफ पतले किनारें दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन पर देखने का एक अलग अनुभव मिलता है। इससे गेमिंग के दौरान पूरी डिस्प्ले पर गेम विजुअल्स देखे जा सकते हैं और आपको बैटलफील्ड में होने का असली जैसा अनुभव मिलता है।
- गेमिंग लैपटॉप होने के बावजूद इसे हल्के और पतले डिजाइन में बनाया गया है, जिससे आप इसे अपने साथ आराम से कैरी कर सकते हैं। वहीं. ऊपर की तरफ दिया गया एल्युमीनियम कवर स्क्रीन डैमेज होने से बचाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- बैटरी लाइफ- 10 घंटे
- कुल पोर्ट्स- 7
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
खूबियां
- स्मार्ट फेशियल लॉग इन
- स्मार्ट नॉइज कैंसिलेशन
- डुअल 2W स्पीकर्स
कमी
05
गैजेट गली कैटेगरी में ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।