साउंड का असली राजा कौन? Bose Vs SkullCandy Earbuds: भारतीयों के लिए देखें 6 बेहतरीन विकल्प

Bose और Skullcandy के छह ईयरबड्स की तुलना करते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उनका वास्तविक इस्तेमाल भी मायने रखता है। नॉइज कैंसलेशन, बैटरी बैकअप, साउंड सेटिंग्स और कनेक्टिविटी के अंतर को समझें, ताकि आप अपनी सुनने की आदतों और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
बोस और स्कलकैंडी ईयरबड्स: भारतीय यूजर्स के लिए 6 विकल्प
बोस और स्कलकैंडी ईयरबड्स: भारतीय यूजर्स के लिए 6 विकल्प

ईयरबड्स लेते समय एक सवाल अक्सर सामने आता है - क्या प्रीमियम नॉइज कैंसलेशन के लिए ज्यादा खर्च करना सही है, या कम कीमत में भी ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी हों? Bose और Skullcandy की तुलना इसी वजह से दिलचस्प है। बोस अपने नॉइज कैंसलेशन और प्रीमियम ऑडियो अनुभव के लिए जाना जाता है, जबकि स्कलकैंडी अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर Earbuds पेश करता है। लेकिन आपके लिए सही विकल्प इस बात पर निर्भर करेगा कि आप ट्रेवल के दौरान शोर कम करना चाहते हैं, वर्कआउट के लिए आरामदायक फिट चाहते हैं या लंबे समय तक बिना चार्ज किए म्यूजिक सुनना चाहते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें दोनों ब्रांडस के शानदार विकल्प और जानें उनकी खासियतों के बारे में विस्तार से।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bose New QuietComfort Wireless Noise Cancelling Earbuds

    ट्रेवलिंग में आसपास का शोर कम करके म्यूजिक सुनें

    • बस, मेट्रो या भीड़भाड़ वाली सड़क पर सफर करते समय बाहर का शोर कई बार गाने का मजा बिगाड़ देता है। ऐसे में ये Bose Earbuds उन लोगों के लिए हैं जो अपने म्यूजिक या पॉडकास्ट पर ध्यान देना चाहते हैं।
    • इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन मिलता है, जो आसपास की आवाजों को कम करने में मदद करता है। एक बार चार्ज करने पर 8.5 घंटे तक सुन सकते हैं, इसलिए रोज के सफर में बार-बार चार्ज करने की चिंता कम रहती है।
    • IPX4 रेटिंग पसीने और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षा देती है। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्शन फोन से वायरलेस तरीके से गाने सुनने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड और मॉडल - Bose New Quietcomfort
    • कलर - ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
    • बैटरी लाइफ - 8.5 घंटे
    • वजन - 70 ग्राम

    खूबियां

    • कस्टमाइजबल कम्फर्ट फिट
    • 20 मिनट क्विक चार्ज

    कमी

    • लंबे समय तक इस्तेमाल एक ईयरबड्स बंद होने की परेशानी आ सकती है।
    01
  • Skullcandy InkD True Wireless Earbuds

    दिनभर म्यूजिक सुनें, बैटरी की चिंता कम करें

    • ऑफिस जाते समय गाने, काम के बीच कॉल और शाम को घर लौटते वक्त पॉडकास्ट। अगर ईयरबड्स का इस्तेमाल पूरे दिन होता है, तो बार-बार चार्ज करना परेशानी बन सकता है। Skullcandy का यह मॉडल लंबे बैटरी बैकअप और रोजमर्रा के कामों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
    • चार्जिंग केस के साथ 48 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। जल्दी में चार्ज करना हो, तो 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 2 घंटे सुनने का समय मिल सकता है।
    • कॉल के दौरान चार माइक्रोफोन और ENC तकनीक आपकी आवाज को साफ रखने में मदद करते हैं। मल्टीपॉइंट पेयरिंग से दो डिवाइस जुड़े रख सकते हैं, इसलिए फोन और लैपटॉप के बीच बदलना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड और मॉडल - Skullcandy Ink’D 
    • कलर - ग्रे मेट
    • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
    • बैटरी लाइफ - 48 घंटे
    • वजन - 82 ग्राम

    खूबियां

    • 10 मिनट रेपिड चार्जिंग
    • मल्टीपाइंट पेयरिंग

    कमी

    • ईयरबड्स पेयरिंग में थोड़ा समय लग सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Skullcandy Push Play Active Wireless Earbuds with Mic

    वर्कआउट में दौड़ें, बिना ईयरबड्स गिरने की चिंता के

    • दौड़ते समय या जिम में एक्सरसाइज करते हुए बार-बार ईयरबड्स ठीक करना ध्यान भटका सकता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए है जो गाने सुनते हुए भी अपनी कसरत जारी रखना चाहते हैं।
    • इसके ऊपर से कान पर टिकने वाले हुक तेज हलचल में ईयरबड्स को अपनी जगह बनाए रखने में मदद करते हैं। IP55 रेटिंग पसीने, धूल और पानी से सुरक्षा देती है, इसलिए रोज के वर्कआउट में इनका इस्तेमाल सुविधाजनक हो सकता है।
    • इसमें Stay-Aware Mode भी है, जिससे म्यूजिक सुनते हुए आसपास की आवाजों पर ध्यान दे सकते हैं। केस समेत 34 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है, जबकि 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 2 घंटे सुनने का समय मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड और मॉडल - Skullcandy Push Play Active
    • कलर - ब्लैक और आरेंज
    • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
    • बैटरी लाइफ - 34 घंटे
    • वजन - 60 ग्राम

    खूबियां

    • Skull-iQ स्मार्ट फीचर्स
    • पसीना और मौसम रसिस्टेंट

    कमी

    • बैटरी बैक-अप थोड़ा कम लग सकता है।
    03
  • New Bose QuietComfort Ultra Bluetooth Earbuds (2nd Gen)

    अपनी पसंदीदा फिल्म को ज्यादा डूबकर सुनें

    • फिल्म देखते समय बैकग्राउंड म्यूजिक, धीमे आवाज वाले डायलॉग और एक्शन की आवाजें मिलकर माहौल बनाती हैं। अगर आप मोबाइल पर फिल्में या सीरीज देखते हैं और बाहरी शोर से ध्यान भटकता है, तो ये प्रीमियम ईयरबड्स काम आ सकते हैं।
    • बोस में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ इमर्सिव ऑडियो मिलता है, जो आवाज को सामान्य स्टीरियो सुनने से ज्यादा खुला महसूस करा सकता है। एक चार्ज पर 6 घंटे तक सुन सकते हैं, हालांकि इमर्सिव ऑडियो चालू रखने पर बैटरी करीब 4 घंटे तक चलती है।
    • IPX4 रेटिंग पसीने और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षा देती है। इसके केस में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे कंपैटिबल वायरलेस चार्जर पर इसे आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड और मॉडल - New Bose QuietComfort Ultra
    • कलर - व्हाइट स्मॉक
    • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
    • बैटरी लाइफ - 6 घंटे
    • वजन - 80 ग्राम

    खूबियां

    • कस्टमट्यून टेक्नोलॉजी
    • वायरलेस चार्जिंग

    कमी

    • नॉइस कैंसिलेशन ठीक से काम ना करने से असुविधा आ सकती है।
    04
  • Skullcandy Method 360 ANC Wireless Earbuds

    शोर कम हो, लेकिन आसपास की आवाज भी सुन सकें

    • ऑफिस में काम करते समय ध्यान लगाना हो या कैफे में बैठकर म्यूजिक सुनना हो, कभी बाहरी शोर कम करना अच्छा लगता है और कभी आसपास की आवाज सुनना जरूरी होता है। स्कलकैंडी के इन ईयरबड्स में दोनों तरह की जरूरतों के लिए सुविधाएं मिलती हैं।
    • इनमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन है, जबकि स्टे-एवेयर मोड आसपास की आवाज सुनने में मदद करता है। Sound by Bose ट्यूनिंग म्यूजिक की आवाज को साफ और बैलेंस्ड रखने के लिए बनाई गई है।
    • ANC बंद रखने पर केस समेत 40 घंटे तक बैटरी चल सकती है। मल्टीपॉइंट पेयरिंग से फोन और लैपटॉप जैसे दो डिवाइस जुड़े रख सकते हैं, जबकि IPX4 रेटिंग रोज के इस्तेमाल में पसीने और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षा देती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड और मॉडल - Skullcandy Method 360
    • कलर - ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
    • बैटरी लाइफ - 40 घंटे
    • वजन - 88 ग्राम

    खूबियां

    • सुपीरियर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन
    • स्कलकैंडी ऐप कंपैटिबल

    कमी

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
    05
  • Skullcandy Dime Evo True Wireless Bluetooth Earbuds

    जेब या बैग में रखें और जरूरत पर तुरंत निकालें

    • कई बार ईयरबड्स साथ तो रखने होते हैं, लेकिन उनका छोटा केस बैग में ढूंढना मुश्किल हो जाता है। यह SkullCandy Dime 3 विकल्प उन लोगों के लिए उपयोगी है जो गाने सुनने के लिए ईयरबड्स हमेशा अपने पास रखना चाहते हैं।
    • स्कलकैंडी के केस में क्लिप लगी है, जिसे बैग या चाबी के छल्ले से जोड़ा जा सकता है। केस समेत 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है, जबकि 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 2 घंटे सुनने का समय मिल सकता है।
    • मल्टीपॉइंट पेयरिंग से 2 डिवाइस जुड़े रख सकते हैं और गूगल फास्ट पेयर एंड्राइड डिवाइस से जल्दी कनेक्ट करने में मदद करता है। Stay-Aware Mode म्यूजिक सुनते हुए आसपास की आवाजों पर ध्यान बनाए रखने में भी मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड और मॉडल - Skullcandy Dime Evo  
    • कलर - ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
    • बैटरी लाइफ - 36 घंटे
    • वजन - 60 ग्राम

    खूबियां

    • बिल्ट-इन माइक्रोफोन
    • मल्टीपाइंट पेयरिंग

    कमी

    • कनेक्टिविटी में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
    06

तुलना: बोस Vs स्कलकैंडी ईयरबड्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Bose और SkullCandy ब्रांड के 6 ईयरबड्स मॉडल की अलग-अलग खूबियों के साथ में विस्तार से जानकारी दी है जिन्हें आप किसी भी तरह की खरीदारी से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

बैटरी लाइफ

वजन

खास फीचर्स

Bose New Quietcomfort

8.5 घंटे

70 ग्राम

  • कस्टमाइजबल कम्फर्ट फिट
  • 20 मिनट क्विक चार्ज

Skullcandy Ink’D

48 घंटे

82 ग्राम

  • 10 मिनट रेपिड चार्जिंग
  • मल्टीपाइंट पेयरिंग

Skullcandy Push Play Active

34 घंटे

60 ग्राम

  • Skull-iQ स्मार्ट फीचर्स
  • पसीना और मौसम रसिस्टेंट

New Bose QuietComfort Ultra

6 घंटे

80 ग्राम

  • कस्टमट्यून टेक्नोलॉजी
  • वायरलेस चार्जिंग

Skullcandy Method 360

40 घंटे

88 ग्राम

  • सुपीरियर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन
  • स्कलकैंडी ऐप कंपैटिबल

Skullcandy Dime Evo 

36 घंटे

60 ग्राम

  • बिल्ट-इन माइक्रोफोन
  • मल्टीपाइंट पेयरिंग

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बोस और स्कलकैंडी के ईयरबड्स में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    Bose के प्रीमियम मॉडल नॉइज कैंसलेशन पर खास ध्यान देते हैं। Skullcandy भी ANC वाले विकल्प पेश करता है, साथ ही कुछ मॉडल में साउंड को अपनी पसंद के अनुसार बदलने की सुविधा मिलती है।
  • क्या स्कलकैंडी के ईयरबड्स में बोस की साउंड टेक्नोलॉजी मिलती है?
    +
    हां, Skullcandy Method 360 ANC में Sound by Bose तकनीक दी गई है। इसमें एडजस्टेबल ANC, स्टे-एवेयर मोड और पांच-बैंड इक्वलाइजर भी मिलता है।
  • ट्रेवलिंग के लिए ईयरबड्स चुनते समय किन बातों पर ध्यान दें?
    +
    ट्रेन, बस या हवाई जहाज में इस्तेमाल के लिए बढ़िया नॉइज कैंसलेशन, आरामदायक फिट और अच्छी बैटरी उपयोगी हैं। लंबी जर्नी के लिए चार्जिंग केस का बैकअप भी जांचें।
  • क्या स्कलकैंडी मैथ्ड 360 ANC की बैटरी बोस के प्रीमियम ईयरबड्स से ज्यादा चलती है?
    +
    स्कलकैंडी के मुताबिक, Method 360 ANC केस सहित ANC बंद होने पर 40 घंटे और चालू होने पर 32 घंटे तक प्लेबैक देता है। वास्तविक बैटरी लाइफ इस्तेमाल के अनुसार बदल सकती है।
  • बोस और स्कलकैंडी के ईयरबड्स लेने से पहले क्या तुलना करनी चाहिए?
    +
    नॉइज कैंसलेशन, साउंड प्रोफाइल, कॉल क्वालिटी, बैटरी और ऐप कंट्रोल की तुलना करें। साथ ही, अपने फोन के साथ कंपैटिबलिटी, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और भारत में उपलब्ध वारंटी की जानकारी भी जांचें।