Sony 65 Inch TV और 55 इंच के मॉडल्स में मिलती है धांसू पिक्चर क्वालिटी, खासियतें गिनते रह जाएंगे!

दमदार आवाज और बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए आप Sony ब्रांड के 65 Inch या 55 इंच के टीवी का चयन कर सकते हैं। इस कंपनी के टीवी मॉडलों में मौजूद आधुनिक फीचर्स आपके मनोरंजन के समय को यादगार बना सकते हैं। इनमें लगा XR प्रोसेसर टीवी के प्रदर्शन को बढ़िया बनाने का काम करता है।
Sony के 65 और 55 इंच के Smart TVs
Sony के 65 और 55 इंच के Smart TVs

घर पर थिएटर वाला अनुभव लेना हो या परिवार के साथ अच्छा समय बिताना हो, मनोरंजन के लिए एक बढ़िया क्वालिटा का स्मार्ट टीवी आप ले सकते हैं। अच्छे टेलीविजन की बात हो तो भरोसेमंद ब्रांड सोनी का नाम लिया जाता है। आप बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लेना चाहते हैं तो Sony 65 Inch TV या इस कंपनी के 55 इंच वाले मॉडल का चयन कर सकते हैं। इसमें आप गेमिंग कंसोल कनेक्ट करके मजे से ऑनलाइन और मॉडर्न गेम भी खेल सकते हैं। घर पर पार्टी हो तो डॉल्बी ऑडियो वाले इन टीवी मॉडल्स में गाना प्ले कर सकते हैं और घर के कोने-कोने तक संगीत पहुंचा सकते हैं। इस ब्रांड के स्मार्ट टीवी की पिक्चर क्वालिटी भी बहुत धांसू होती है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

सोनी ब्रांड के बढ़िया 65 इंच और 55 इंच के स्मार्ट टीवी मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series Smart LED TV

    65 इंच का शानदार टीवी लेना चाहते हैं तो इस सोनी टीवी का चयन कर सकते हैं। इसमें गूगल टीवी, गूगल कास्ट और ALLM/eARC जैसे कई सारे स्मार्ट टीवी फीचर्स मौजूद हैं। 4K अल्ट्रा HD 3840 x 2160 रिजॉल्यूशन वाले इस टीवी पर आपको मूवी देखते समय ऐसा लगेगा, मानो आप सिनेमाघर में ही बैठे हों। इसकी पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ साउंड भी बहुत दमदार है। दरअसल, इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो वाले ओपन बैफल स्पीकर लगे हैं। इस Sony 65 Inch TV में मोशनफ्लो XR 200 तकनीक भी है, जो कि मोशन को धुंधला नहीं होने देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्क्रीन का साइज- 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक- LED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 8.3D x 144.7W x 84.6H सेंटीमीटर

    खूबियां

    • गेम मेन्यू
    • लाइव कलर तकनीक

    कमी

    • यह टीवी वाटर रेसिस्टेंट नहीं है।
    01
  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 5 Smart TV

    मिनी LED डिस्प्ले तकनीक से लैस इस टीवी को आप अपने लिविंग रूम के लिए चुन सकते हैं। ब्राविया सीरीज के इस Sony 65 इंच टीवी में ढेर सारी खूबियां हैं। इसका XR प्रोसेसर शक्तिशाली माना जाता है। यह टीवी XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर की मदद से जरूरत के अनुसार ब्राइटनेस को एडजस्ट करने में सक्षम है। डॉल्बी विजन के कारण आपको इस पर सीरीज देखने में मजा आएगा। इस Sony Smart TV में पिक्चर क्वालिटी को एनहांस करने के लिए XR क्लियर इमेज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्क्रीन का साइज- 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक- मिनी LED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 5.8D x 144.7W x 83.2H सेंटीमीटर

    खूबियां

    • बिल्ट-इन माइक
    • ALLM VRR

    कमी

    • इस मॉडल को सिर्फ 1 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 8M2 Series Smart TV

    घर पर मिनी थिएटर सेटअप करना चाहते हैं तो इमर्सिव ऑडियो के लिए इस सोनी 65 इंच टीवी का चुनाव कर सकते हैं। इसमें 3D सराउंड अपस्केलिंग का फीचर मौजूद है, जो कि सोर्स की आवाज को बेहतर तरीके से आपके पास पहुंचा सकता है यानी हर डायलॉग और म्यूजिक बीट एकदम स्पष्ट सुनाई देगी। Sony Bravia के इस TVमॉडल में बिल्ट-इन माइक भी है। आप इसमें 10 हजार से ज्यादा ऐप्स चला सकते हैं और लाखों फिल्में और टीवी एपिसोड्स देख सकते हैं। OLED डिस्प्ले तकनीक वाले इस स्मार्ट टीवी का 120 Hz का रिफ्रेश रेट भी गेमिंग के लिहाज से अच्छा है यानी आप इस पर PS5 भी आराम से खेल सकते हैं। खेलते समय यह लैग भी नहीं करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्क्रीन का साइज- 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक- OLED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 3.4D x 144.3W x 83H सेंटीमीटर

    खूबियां

    • डॉल्बी विजन
    • XR OLED मोशन

    कमी

    • सोनी ब्रांड के दूसरे 65 इंच वाले टीवी मॉडल्स के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है।
    03
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 3II Smart LED TV

    अपने मध्यम ये बड़े आकार के लिविंग रूम के लिए अच्छा टीवी ढूंढ रहे हैं तो सोनी कंपनी का 55 इंच का स्मार्ट टीवी चुन सकते हैं। इसमें लगे बास रिफ्लेक्स स्पीकर एकदम क्लियर आवाज देते हैं। यानी धीमी से धीमी साउंड भी साफ सुनाई देगी और तेज वॉल्यूम पर आवाज फटेगी नहीं। इसमें डॉल्बी विजन और Dolby Atmos हैं, जो कि आपके टीवी देखने के अनुभव को बढ़िया बनाने में कारगर हैं। इसका 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है, जो कि स्क्रीन पर मूवी या वीडियो देखने के लिए बढ़िया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्क्रीन का साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक- LED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 7D x 122.5W x 71.7H सेंटीमीटर

    खूबियां

    • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
    • Dolby Atmos

    कमी

    • ओटीटी ऐप्स को स्विच करते समय लैगिंग की दिक्कत हो सकती है।
    04
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 8M2 Series TV

    सोनी ब्राविया के स्मार्ट टीवी मॉडल्स को अच्छा माना जाता है। 55 इंच के इस टीवी में डीटीएस डिजिटल सराउंड ऑडियो और डॉल्बी विजन जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं, जो कि आपको घर बैठे थिएटर वाला अनुभव देने में सक्षम हैं। आप गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करके आराम से मॉडर्न गेमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसकी पिक्चर क्वालिटी भी बढ़िया है। एक्शन मूवी देखनी हो या क्रिकेट-फुटबॉल मैच देखना हो, इस 55 Inch TV पर मोशन ब्लर नहीं होता है क्योंकि इसमें XR क्लियर इमेज और XR OLED मोशन जैसी आधुनिक तकनीक मौजूद हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्क्रीन का साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक- LED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 3.4D x 122.4W x 70.7H सेंटीमीटर

    खूबियां

    • अकाउस्टिक सरफेस ऑडियो+
    • गूगल असिस्टेंट

    कमी

    55 इंच के स्क्रीन साइज के बाकी मॉडल्स के मुकाबले इसका प्राइस ज्यादा लग सकता है।


    05

सोनी के 65 इंच और 55 इंच के स्मार्ट टीवी मॉडल्स:-

सोनी ब्रांड के कौन से स्मार्ट टीवी मॉडल में कौन सा प्रोसेसर लगा है, डिस्प्ले की तकनीक कौन सी है, क्या खास फीचर मौजूद है और कितना MRP है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

सोनी के स्मार्ट टीवी मॉडल्स

प्रोसेसर

डिस्प्ले तकनीक

खास फीचर

MRP

Sony (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Smart TV K-65S25M2

4K प्रोसेसर X1

LED

लाइव कलर तकनीक

₹90,790

Sony (65 inches) BRAVIA 5 4K Ultra HD LED TV K-65XR50

XR प्रोसेसर

मिनी LED

ALLM VRR

₹1,52,990

Sony (65 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD TV K-65XR80M2

XR प्रोसेसर

OLED

डॉल्बी विजन

₹3,21,990

Sony (55 inches) BRAVIA 3II Ultra HD Smart TV K-55XR30M2

XR प्रोसेसर

LED

डॉल्बी एटमॉस

₹84,990

Sony (55 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Smart TV K-55XR80M2

XR प्रोसेसर

OLED

अकाउस्टिक सरफेस ऑडियो+

₹2,46,490

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन से ब्रांड के 65 इंच के टीवी अच्छे होते हैं?
    +
    सोनी ब्रांड के स्मार्ट टीवी अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में आप Sony 65 Inch TV का चयन कर सकते हैं। इस टीवी में आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं।
  • अकॉस्टिक सरफेस ऑडियो+ क्या होता है?
    +
    यह Sony TV के बढ़िया OLED मॉडलों में मौजूद आधुनिक ऑडियो तकनीक है। इन टीवी मॉडल्स में पारंपरिक तरीके से पैनल के ऊपर, नीचे या साइज में स्पीकर्स नहीं लगे होते हैं, बल्कि एक्चुएटर लगा होता है, जिसकी मदद से स्क्रीन ही स्पीकर का काम करने में सक्षम बन जाती है।
  • XR प्रोसेसर क्यों खास है?
    +
    यह AI-आधारित चिपसेट इंसानी दिमाग की तरह पिक्चर को एनालाइज करने में सक्षम है। XR प्रोसेसर का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि सोनी टीवी के यूजर के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया जा सके।
  • 55 इंच का टीवी लेना हो तो कौन से ब्रांड का चयन करें?
    +
    आप Sony Bravia का 55 इंच का TVले सकते हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो और विजन जैसे फीचर्स हैं। इनकी मदद से आपको घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है।