पुरुषों के बीच टाइटन की स्मार्टवॉच काफी लोकप्रिय है। इसका सबसे बड़ा कारण इनका स्टाइलिश डिजाइन, स्मार्ट AI फीचर, ब्लूटूथ कॉलिंग संग लंबी बैटरी और फिटनेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं। ये स्मार्टवॉच आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। वहीं इसके अधिकतर मॉडल पूरी तरह से वॉटरप्रूफ होते हैं यानी आप इन्हें पहनकर पानी की गहराई में भी उतर सकते हैं। हालांकि, इनकी कीमत अन्य ब्रांड के मुकाबले थोड़ी अधिक होती है।
नीचे आप टाइटन स्मार्टवॉच के विकल्पों को देख सकते हैं।
पुरुषों के लिए टाइटन स्मार्टवॉच लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप भी टाइटन की स्मार्टवॉच लेने का विचार कर रहे हैं, तो केवल डिजाइन ना देखें बल्कि इन बातों का भी ध्यान रखें -
- पहले तय करें कि आपको किस काम के लिए स्मार्टवॉच की जरूरत है? फिटनेस, कॉलिंग, रोजमर्रा के उपयोग या प्रीमियम लुक के लिए।
- अगर आप अधिकतर घर से बाहर रहते हैं, तो ऐसी स्मार्टवॉच चुनें जिसका बैटरी बैकअप लंबा हो।
- डिस्प्ले का आकार और उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दें, ताकि धूप में भी आसानी से समय देख सकें।
- स्मार्टवॉच लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि स्मार्टवॉच आपके एंड्रॉयड या iPhone के साथ सही तरीके से काम करती हो।
- वॉच पर कितने साल की वारंटी मिल रही है। यह जरूर चेक करें।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Titan Evolution Smartwatch
हमारी राय
- अगर आपको बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्टवॉच पहनना पसंद है, तो यह प्रीमियम मैटेलिक फिनिश वाली वॉच आपके लिए बेहतरीन रहेगी।
- इसकी सिलिकॉन स्ट्रैप कलाई पर काफी आरामदायक महसूस होती है और इसकी कीमत भी कोई बहुत महंगी नहीं, जिस कारण यह आसानी से हर किसी के बजट में फिट हो सकती है।
इसके 2 खास फीचर्स
- ब्लूटूथ कॉलिंग - इस फीचर की मदद से आप फोन को जेब से निकाले बिना सीधे वॉच से कॉल कर और उठा सकते हैं। यह सिंगल-चिप पर काम करता है, जिससे कॉलिंग के दौरान बैटरी बहुत कम खर्च होती है।
- IP68 वाटर रेजिस्टेंस - यह रेटिंग वॉच को पूरी तरह से धूल और पानी से सुरक्षित रखती है, यानी आप इसे पहनकर बिना किसी डर के बारिश में घूम सकते हैं या हाथ धो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Titan Evolution
- स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED डिस्प्ले
- बैटरी बैकअप - 7 दिन की बैटरी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
क्यों लें?
- बहुत बड़ी और AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
- 7 दिनों का लंबा बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाता है।
क्यों ना लें?
- जिन लोगों की कलाई पतली है, उनके लिए 1.85 इंच का डायल साइज काफी बड़ा और भारी लग सकता है।
01
Titan Crest 2.0 Smart Watch for Man
हमारी राय
- अधिकतर पुरुषों को गोल डायल वाली स्मार्टवॉच पहनना अच्छा लगता है और अगर आप भी उनमें से हैं, तो यह घड़ी आपको पसंद आ सकती है।
- इसकी बनावट काफी मजबूत है, जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ रखती है।
- वहीं इसकी सिंपल स्ट्रैप इसे फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक के साथ मैच करने लायक बनाती है।
इसके 2 खास फीचर्स
- एक्टिविटी ट्रैकर - यह फीचर आपकी रोजाना गतिविधियों और कैलोरी बर्न पर नजर बनाए रखता है और आपको हर रोज इसकी जानकारी देता है कि आप कितनी कैलोरी बर्न की है।
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट - यह फीचर उनके लिए काफी मददगार रहता है जो अक्सर जल्दबाजी में रहते हैं। क्योंकि यह केवल कुछ मिनटों की चार्जिंग में वॉच को पूरे दिन इस्तेमाल करने लायक चार्ज कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Titan Crest 2.0
- स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED डिस्प्ले
- बैटरी बैकअप - 7 दिन की बैटरी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
क्यों लें?
- एथलीट और फिटनेस लवर्स को अधिक स्पोर्ट्स मोड्स की सुविधा।
- अगर आपको सिंपल लुक पसंद है।
क्यों ना लें?
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Titan Crest 1.43 AMOLED Smart Watch
हमारी राय
- अगर आपको किफायती कीमत के साथ मजबूती और शानदार फीचर का कॉम्बिनेशन भी चाहिए तो यह टाइटन स्मार्टवॉच आपके लिए बढ़िया रहेगी।
- इसकी एल्युमीनियम बॉडी इसे टिकाऊ बनाती है और सिलिकॉन स्ट्रैप लंबे समय तक पहनने के लिए बहुत आरामदायक रहती है।
इसके 2 खास फीचर्स
- AI मॉर्निंग ब्रीफ - यह फीचर सुबह उठते ही आपको मौसम का हाल, आपके पेंडिंग काम और हेल्थ का एक समरी देता है, जिससे आपका दिन प्लान करना आसान हो जाता है।
- फंक्शनल क्राउन - इस घड़ी के साइड में एक बटन लगा है, जिसे घुमाकर आप मेनू स्क्रॉल कर सकते हैं या वॉच फेस बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Titan Crest
- स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED डिस्प्ले
- बैटरी बैकअप - 5 दिन की बैटरी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
क्यों लें?
- अगर आपको प्रीमियम और क्लासी लुक चाहिए।
- जिन्हें अपने हार्ट रेट और स्लीप पैटर्न पर नजर रखनी हो।
क्यों ना लें?
03
Titan Celestor 1.43" AMOLED Smart Watch
हमारी राय
- अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं या रोजाना जिम जाते हैं, तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए बढ़िया रहेगी।
- इसकी मजबूत बनावट इसे स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए उपयुक्त बनाता है।
- इसका ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप काफी स्पोर्टी लुक देती है।
इसके 2 खास फीचर्स
- इन-बिल्ट GPS - इस फीचर की मदद से आपको रनिंग या साइकलिंग करते समय फोन साथ ले जाने की जरूरत नहीं है। यह वॉच खुद ही आपकी दूरी को ट्रैक कर लेती है।
- एडवांस हेल्थ इंटेलिजेंस - यह फीचर आपकी बॉडी के स्ट्रेस लेवल और रिकवरी टाइम को मापता है, जिससे आपको पता चलता है कि आपको कब आराम करना चाहिए और कब वर्कआउट।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Titan Celestor
- स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED डिस्प्ले
- बैटरी बैकअप - 10 दिन की बैटरी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
क्यों लें?
- अगर AI फीचर पसंद हैं।
- अधिक सपोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं।
क्यों ना लें?
- स्पोर्टी लुक के कारण फॉर्मल कपड़ों पर अच्छी नहीं लगेगी।
04
Titan Smart 4.0 Smartwatch
हमारी राय
- अगर आपको एक ट्रेंडी, चौकोर और स्मार्ट फीचर्स वाली स्मार्टवॉच चाहिए, तो यह वॉच आपके लिए ही बनी है।
- इसकी ब्लैक स्ट्रैप हाथ में बहुत क्लासी लगती है और सबसे अच्छी बात स्मार्ट फीचर्स होने के बाद भी इसकी कीमत कोई बहुत ज्यादा नहीं है।
इसके 2 खास फीचर्स
- स्मार्ट हाइड्रेशन - यह फीचर आपकी हेल्थ एक्टिविटी के हिसाब से आपको याद दिलाता है कि आपको कब और कितना पानी पीना चाहिए।
- QR हब - इस वॉच में आप अपने जरूरी पेमेंट QR कोड्स या सोशल मीडिया हैंडल्स के कोड स्टोर कर सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सीधे कलाई से स्कैन कराया जा सके।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Titan Smart 4.0
- स्क्रीन साइज - 1.93 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED डिस्प्ले
- बैटरी बैकअप - 5 दिन की बैटरी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
क्यों लें?
- अगर बड़ी डिस्प्ले पसंद है।
- अगर आप खाली टाइम में गेम खेलना पसंद करते हैं, तो इसमें वो सुविधा मिलती है।
क्यों ना लें?
- यह घड़ी कलाई पर काफी जगह घेरती है और सोते समय इसे पहनना थोड़ा मुश्किल हो सकती है।
05
टाइटन स्मार्टवॉच के मॉडल्स की आपस में तुलना
यहां हमने टाइटन स्मार्टवॉच के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।