जब बात साफ व स्पष्ट ऑडियो और बेहतर साउंड की होती है, तो सोनी ब्रांड का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी कॉलिंग के लिए या फिर संगीत के लिए नॉइस कैंसिलेशन वाले हेडफोन तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए भारत में बढ़िया माने जाने वाले Sony Headphones के विकल्प लेकर आए हैं, जो अपने आधुनिक फीचर्स की वजह से हर किसी की पहली पसंद बन चुके हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इन्हें आप स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
यहां आपको हर बजट में मिलने वाले सोनी हेडफोन के विकल्प मिलेंगे।
जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Sony WH-1000XM5 Best Active Noise Cancelling Wireless Bluetooth Over Ear Headphones
सोनी ब्रांड के इस हेडफोन में 30 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है और ANC बंद होने पर यह 40 घंटे तक काम करता है। इसमें सॉफ्ट लेदर वाले ईयर कुशन दिए गए हैं, जिस वजह से इसे लंबे समय तक कानों पर लगाया जा सकता है।
बजट में क्यों बढ़िया है?
- इंडस्ट्री-लीडिंग नॉइज़ कैंसिलिंग - वायरलेस डिजाइन वाले इस ब्लूटूथ हेडफोन में 8 माइक्रोफोन और डुअल प्रोसेसर दिए गए हैं, जो बाहरी शोर को बेहतरीन तरीके से ब्लॉक करते हैं। साथ ही इसका ऑटो NC ऑप्टिमाइजर आस-पास के माहौल के हिसाब से शोर को खुद-ब-खुद एडजस्ट करता है।
- मल्टीपॉइंट कनेक्शन - यह सोनी हेडफोन एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पेयर किए जा सकते हैं। इसलिए जब कोई कॉल आती है, तो आपके हेडफोन को पता चल जाता है कि कौन सा डिवाइस बज रहा है और वे अपने आप सही डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- हेडफोन जैक - 3.5 मिमी जैक
- ब्लूटूथ रेंज - 10 मीटर
- ऑडियो ड्राइवर का आकार - 30 मिलीमीटर
- बैटरी चार्ज का समय - 3 घंटे
खासियत
- वायरलेस डिजाइन
- क्रिस्टल क्लियर हैंड्स-फ्री कॉलिंग
कमी
- इसमें कनेक्टिविटी की दिक्कत आ सकती है।
01
Sony ULT Wear WH-ULT900N Noise Cancellation Wireless Bluetooth Over Ear Headphones
नॉइस कैंसलेशन तकनीक वाला यह सोनी हेडफोन बाहर के शोर को कम करते हुए साफ व स्पष्ट आवाज प्रदान करता है। वायरलेस डिजाइन वाले इस हेडफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है।
बजट में क्यों बढ़िया है?
- बैटरी लाइफ - लंबी बैटरी लाइफ को सपोर्ट करने वाला यह सोनी हेडफोन ANC बंद होने पर 50 घंटे तक का और ANC चालू होने पर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। साथ ही आप इसे 10 मिनट चार्ज करके 5 घंटे तक संगीत सुन सकते हैं।
- आरामदायक डिजाइन - सोनी के इस Wireless Headphones में थर्मो फोमिंग डिजाइन से बनाए गए मुलायम कुशन मिलते हैं, तो आपके कानों के आकार में आराम से ढल जाते हैं। इसके अलावा, इसमें ULT बटन दिया गया है, जिसे दबाकर आप अपनी पसंद के अनुसार लो-फ़्रीक्वेंसी बास और साउंड पावर को बढ़ा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- फ्रीक्वेंसी - 20000 हर्ट्ज
- ऑडियो ड्राइवर का आकार - 40 मिलीमीटर
- आइटम का वजन - 255 ग्राम
- कंट्रोल प्रकार - गूगल असिस्टेंट, सिरी और एलेक्सा
खासियत
- आकर्षक डिजाइन
- क्रिस्टल क्लियर हैंड्स-फ्री कॉलिंग
कमी
- इस हेडफोन की गुणवत्ता में दिक्कत हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony WH-CH720N Active Noise Cancellation Wireless Bluetooth Over Ear Headphones
अगर आप भी बजट के अंदर हेडफोन लेना चाहते हैं, तो सोनी ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। इसमें आपको विभिन्न कस्टमाइज्ड EQ मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं और संगीत का बेहतर अनुभव पा सकते हैं।
बजट में क्यों बढ़िया है?
- हैंड्स फ्री कॉलिंग - वायरलेस डिजाइन वाला यह सोनी हेडफोन क्रिस्टल क्लियर हैंड्स फ्री कॉलिंग और प्रिसाइज वॉइस पिकअप तकनीक के साथ आते हैं। साथ ही इसे आसानी से आवाज की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन तकनीक - ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस हेडफोन में लगे इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V1 और डुअल नॉइज सेंसर तकनीक बाहरी शोर को कम करके बेहतर साउंड प्रदान करती है। इससे आप संगीत की आवाज साफ और स्पष्ट रूप से सुनाई देती है।
स्पेसिफिक्शन
- ऑडियो ड्राइवर का प्रकार - 30 मिलीमीटर
- फ्रीक्वेंसी - 20000 हर्ट्ज
- हेडफोन जैक - 3.5 मिमी जैक
- ब्लूटूथ रेंज - 10 मीटर
खासियत
- 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ
- हल्का वजन
कमी
- सोनी के इस वायरलेस हेडफोन का ANC सही ढंग से काम नहीं कर रहा है।
03
Sony WH-CH520 Wireless Bluetooth Headphones
वायरलेस डिजाइन में आने वाला यह सोनी हेडफोन ऑन इयर के साथ आता है, जो कानों के ऊपर टिकते हैं और बेहतर आराम देते हैं। माइक के साथ आने वाला यह मॉडल आपकी आवाज को रिकॉर्ड करने और फोन कॉल पर बात करने में मदद करता है। 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ वाले इस ब्लूटूथ हेडफोन से लगातार संगीत का आनंद लिया जा सकता है।
बजट में क्यों अच्छा है?
- साउंड क्वालिटी - बजट के अंदर मिलने वाले इस वायरलेस Bluetooth Headphones में डिजिटल साउंड एन्हासमेंट इंजन कंप्रेस्ड की गई संगीत फाइलों की गुणवत्ता को पहले से कई ज्यादा बेहतर बनाता है। यह MP3 या स्ट्रीमिंग गानों की आवाज को बेहतर बनाता है। इससे म्यूजिक सुनने का अनुभव पहले से कई ज्यादा बेहतर होता है।
- मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी - सोनी के इस हेडफोन में मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। यह एक बार में दो अलग-अलग ब्लूटूथ डिवाइस जैसे कि स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इससे आपको बार-बार ब्लूटूथ सेटिंग में जाकर डिवाइस बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन
- ऑडियो ड्राइवर का प्रकार - 12 मिलीमीटर
- हेडफोन जैक - USB
- बैटरी चार्ज होने का समय - 3 घंटे
- आइटम का वजन - 147 ग्राम
खासियत
- वॉयस असिस्टेंट
- कस्टमाइज्ड EQ मोड्स
कमी
- इसमें नॉइज़ कैंसलेशन नहीं है।
04
Sony MDR-ZX110A On Ear Stereo Wired Headphones
अगर आप भी बजट के अंदर भरोसेमंद ब्रांड का हेडफोन लेना चाहते हैं, तो सोनी का चयन करना सही रहेगा। इसमें लंबे समय तक आराम के लिए प्रेशर रिलीविंग ईयरपैड मिलता है, जो कानों में दर्द नहीं होने देते हैं।
बजट में क्यों बढ़िया है?
साउंड क्वालिटी - इस सोनी हेडफोन में 30 मिमी के डायनामिक ड्राइवर लगे हुए हैं, जो साफ और स्पष्ट आवाज देते हैं साथ ही आपके ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
बंद बैक डिज़ाइन - इसका क्लोज्ड बैक डिजाइन कानों को चारों ओर से बंद कर देता है, जिससे संगीत बाहर सुनाई नहीं देता है और बाहर की आवाज अंदर नहीं आती है। साथ ही आपको साफ और स्पष्ट ऑडियो सुनाई देती है।
स्पेसिफिकेशन
- हेडफोन जैक - 3.5 मिमी जैक
- कंट्रोल प्रकार - वॉल्यूम नियंत्रण, मीडिया नियंत्रण
- नेटवर्क कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड
- आइटम का वजन - 135 ग्राम
खासियत
- स्विवेल फोल्डिंग डिज़ाइन
- लंबे समय तक पहनने के लिए आरामदायक
कमी
- इस हेडफोन की गुणवत्ता में दिक्कत हो सकती है।
05
भारत में हर बजट के अंदर मिलने वाले सोनी हेडफोन की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में मिलने वाले सोनी हेडफोन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन मॉडल्स का चयन आप अपनी जरूरत और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।