Headphones का कौन-सा ब्रांड देता है बढ़िया साउंड क्वालिटी? विकल्पों के साथ जानिए

हेडफोन ब्रांडस में साउंड क्वालिटी उनके ट्यूनिंग, बेस और क्लैरिटी पर निर्भर करती है। Sony, Sennheiser और Bose जैसे ब्रांडस के हेडफोन अलग-अलग साउंड अनुभव देते हैं। अपने लिए सही ब्रांड मॉडल चुनते समय आपको उपयोग, साउंड की उपयोगिता और फीचर्स को समझना जरूरी होता है, जिससे बेहतर सुनने का अनुभव मिल सके।
हेडफोन का कौन-सा ब्रांड देता है बढ़िया साउंड क्वालिटी? जानें यहां
हेडफोन का कौन-सा ब्रांड देता है बढ़िया साउंड क्वालिटी? जानें यहां

आज के समय में बढ़िया ब्रांड का हेडफोन चुनते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि साउंड क्वालिटी को देखना सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। अलग-अलग ब्रांडस अपनी साउंड ट्यूनिंग के लिए जाने जाते हैं, जैसे कुछ बैलेंस्ड साउंड देते हैं, कुछ डीप बेस पर ध्यान देते हैं और कुछ स्टूडियो जैसी साफ आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। Sony जैसे ब्रांडस के Headphone अपनी बैलेंस्ड ऑडियो और मजबूत बेस के लिए जाने जाते हैं, जबकि Sennheiser डिटेल्ड और नैचुरल ऑडियो देने के लिए पहचाना जाता है। Bose साफ आवाज और नॉइस कैंसिलेशन के लिए लोकप्रिय है, जिससे बाहरी आवाज कम होती है। इसके अलावा Marshall जैसे ब्रांडस वार्म साउंड और तेज बेस के लिए पसंद किए जाते हैं। सही ब्रांड का चुनाव आपके उपयोग पर निर्भर करता है, जैसे म्यूजिक, मूवीज या कॉल्स, इसलिए साउंड टाइप और फीचर्स समझना जरूरी होता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

टॉप हेडफोन ब्रांडस और उनकी खासियतें

यहां पर हमनें टॉप 5 हेडफोन ब्रांडस और उनकी साउंड क्वालिटी के साथ में अलग-अलग खासियतों की जानकारी दी है जिन्हें आप देख सकते हैं।

  • Sony - इस ब्रांड के हेडफोन में आपको खास ड्राइवर और ट्यूनिंग मिल जाती है जिससे म्यूजिक में वोकल्स काफी सुनाई देते हैं। साथ हीं, मल्टीपल माइक्रोफोन सिस्टम, जो आपकी आवाज को  अलग करके बैकग्राउंड को कम करता है।
  • Sennheiser - इनके हेडफोन हाई-फिडेलिटी साउंड देने के लिए जाने जाते हैं जिससे म्यूजिक डिटेल्ड और साफ सुनाई देता है। इसके साथ ये तगडे बैटरी बैक-अप के साथ आते हैं जिनको आप एक बार चार्ज करके कई दिनों तक का बैक-अप पा सकते हैं।
  • Bose - बोस के हेडफोन में खास स्पैटियल ऑडियो फीचर मिलता है जिससे आपको म्यूजिक सुनने का अनुभव ज्यादा वाइड और नैचुरल लगता है। अलग-अलग साउंड मोड के साथ में सिनेमा जैसा मजा पा सकते हैं। 
  • Audio-Technica - इस ब्रांड के वायर्ड हेडफोन होते हैं जो खासतौर पर गेमिंग और DJ के लिए डिजाइन किए जाते हैं। साथ ही, इनका ओवर-ईयर डिजाइन कान को पूरा कवर कर लेता है जिससे बाहर का शोर कम सुनाई देता है 

 

 

 

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया हेडफोन ब्रांड मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony WH-1000XM6 The Best Wireless Noise Canceling Headphones

    इस हेडफोन में नया HD नॉइस कैंसलिंग प्रोसेसर QN3 दिया गया है, जो पहले के मुकाबले काफी तेज काम करता है। यह 12 माइक्रोफोन को रियल टाइम में कंट्रोल करता है, जिससे बाहर की आवाज लगभग खत्म हो जाती है और आप सिर्फ अपनी म्यूजिक पर फोकस कर पाते हैं। साउंड क्वालिटी के लिए इस Sony Headphone में खास ड्राइवर और ट्यूनिंग दी गई है, जिसे प्रोफेशनल ऑडियो इंजीनियर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इससे वोकल्स क्लियर रहते हैं और हर इंस्ट्रूमेंट अलग-अलग साफ सुनाई देता है। कॉलिंग के लिए इसमें AI बेस्ड 6 माइक्रोफोन सिस्टम है, जो आपकी आवाज को अलग करके बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है। बैटरी लगभग 30 घंटे तक चलती है और फास्ट चार्ज से 3 मिनट में करीब 3 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Sony WH-1000XM6
    • कलर - ब्लैक
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, वायरलेस
    • बैटरी लाइफ - 30 घंटे 
    • वजन - 8.96 आउंस

    खूबियां

    • म्यूजिक और बाहर की आवाज एक सामान सुनने के लिए ऑटो एम्बिएंट साउंड मोड
    • कॉम्पैक्ट केस के साथ में फोल्डेबल डिजाइन कैरी करने में आसान

    कमी

    • हेडफोन में कम फीचर्स होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sennheiser Momentum 4 Wireless Over Ear Headphones

    Sennheiser ब्रांड साउंड क्वालिटी और बैटरी लाइफ पर खास ध्यान देता है। इसमें 42mm ट्रांसड्यूसर सिस्टम दिया गया है, जो हाई-फिडेलिटी साउंड देता है। इसका मतलब है कि म्यूजिक में डिटेल साफ सुनाई देती है। इसमें एडेप्टिव नॉइस कैंसिलेशन मिलता है, जो आपके आसपास के माहौल के हिसाब से नॉइज को खुद एडजस्ट करता है। साथ ही Transparency Mode भी है, जिससे बिना हेडफोन उतारे बाहर की आवाज सुन सकते हैं। बैटरी इसकी बड़ी खासियत है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 60 घंटे तक चल सकती है। अगर जल्दी चार्ज करें तो 5 मिनट में लगभग 4 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। कॉलिंग के लिए 4 डिजिटल माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो आपकी आवाज को क्लियर रखते हैं और हवा या शोर को कम करते हैं। डिजाइन हल्का है और कुशनिंग अच्छी दी गई है, इसलिए लंबे समय तक पहनने में भी यह आरामदायक लगता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Sennheiser Momentum 4 Wireless
    • कलर - ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - ओवर ईय़रबैटरी लाइफ - 60 घंटे 
    • वजन - 293 ग्राम

    खूबियां

    • अपनी पसंद के हिसाब से साउंड सेट करने के लिए मल्टीपल EQ और साउंड पर्सनलाइजेशन
    • फास्ट चार्जिंग के साथ में हेडफोन 10 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे का प्लेबैक

    कमी

    • हेडफोन कनेक्टिविटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • New Bose QuietComfort Ultra Bluetooth Headphones

    इस प्रीमियम हेडफोन में Spatial Audio फीचर दिया गया है, जो म्यूजिक को सिर्फ कानों तक सीमित नहीं रखता बल्कि ऐसा महसूस कराता है जैसे आवाज आपके सामने से आ रही हो। इससे सुनने का अनुभव ज्यादा नेचुरल और वाइड लगता है। इस Wireless Headphones में Bose का एडवांस नॉइस कैंसिलेशन मिलता है, जिसमें अलग-अलग मोड दिए गए हैं। Quiet Mode पूरी तरह बाहरी आवाज को कम करता है, जबकि Aware Mode में आप आसपास की आवाज भी सुन सकते हैं। Immersion Mode में नॉइज कैंसिलेशन और स्पेशियल ऑडियो दोनों साथ काम करते हैं। Cinema Mode खास तौर पर वीडियो देखने के लिए बनाया गया है, जिसमें डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड को बैलेंस करके थिएटर जैसा फील मिलता है। साउंड क्वालिटी को और बेहतर करने के लिए इसमें USB-C के जरिए lossless ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे वायर्ड मोड में ज्यादा क्लियर और डिटेल साउंड मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Bose QuietComfort Ultra
    • कलर - ब्लैक
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
    • बैटरी लाइफ - 30 घंटे 
    • वजन - 480 ग्राम

    खूबियां

    • एक बार चार्ज करने पर लगभग 30 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट
    • लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के पहनने के लिए ओवर-ईयर के साथ कुशनिंग 

    कमी

    • हेडफोन आरामदायक ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Audio-Technica Ath-M50X Wired Over Ear Headphones

    यह वायरड हेडफोन है, इसलिए इसमें लेटेंसी या कनेक्शन ड्रॉप जैसी समस्या नहीं आती और साउंड हमेशा स्टेबल रहता है। इसकी साउंड क्वालिटी काफी एक्यूरेट मानी जाती है। इसका मतलब है कि जो ऑडियो रिकॉर्ड हुआ है, वही आपको सुनाई देता है। इसमें बेस, मिड और ट्रेबल तीनों अच्छे से बैलेंस रहते हैं, इसलिए म्यूजिक प्रोडक्शन, मिक्सिंग या डीजे यूज़ के लिए यह भरोसेमंद विकल्प है। इसका ओवर-ईयर डिजाइन पूरे कान को कवर करता है, जिससे बाहर की आवाज अपने आप कम सुनाई देती है। यह पैसिव नॉइज आइसोलेशन देता है, जो स्टूडियो या शोर वाली जगह पर काम करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm और 6.3mm दोनों जैक सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इसे फोन, लैपटॉप या ऑडियो इंटरफेस के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजाइन मजबूत है और लंबे समय तक पहनने के लिए कम्फर्ट भी ठीक दिया गया है, जो लंबे सेशन में काम आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Audio-Technica ATH-M50x
    • कलर - ब्लैक
    • इमपेडेंस - 38 ohms
    • बैटरी लाइफ - NA 
    • वजन - 29 ग्राम

    खूबियां

    • नॉइस आइसोलेशन के साथ में खासतौर पर DJ के लिए डिजाइन
    • स्टूडियो या शोर वाली जगह पर काम करने में मददगार पैसिव नॉइज आइसोलेशन

    कमी

    • हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Sony WH-1000XM5 Wireless Bluetooth Over Ear Headphones

    इस हेडफोन में 2 प्रोसेसर और कुल 8 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो बाहर की आवाज को पहचानकर उसे कम करते हैं। इससे आप भीड़ या ट्रैवल के दौरान भी बिना डिस्टर्ब हुए म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें Auto NC Optimizer फीचर है, जो आपके पहनने के तरीके और आसपास के माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसिलेशन को अपने आप एडजस्ट करता है। साउंड क्वालिटी के लिए इंटिग्रेटिड प्रोसेसर V1 दिया गया है, जो ऑडियो को क्लियर और बैलेंस्ड बनाता है। इसमें वोकल्स साफ सुनाई देते हैं और म्यूजिक डिटेल अच्छी मिलती है। कॉलिंग के लिए इसमें 4 beamforming माइक्रोफोन और AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन दिया गया है, जिससे आपकी आवाज साफ जाती है और बैकग्राउंड शोर कम रहता है। बैटरी लगभग 30 घंटे तक चलती है नॉइज कैंसिलेशन के साथ, और बिना इसके 40 घंटे तक। 3 मिनट के चार्ज से करीब 3 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Sony WH-1000XM5
    • कलर - ब्लैक
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, वायरलेस
    • बैटरी लाइफ - 40 घंटे 
    • वजन - 8.82 आउंस

    खूबियां

    • म्यूजिक फीचर को कंट्रोल या वॉइस असिसटेंट इस्तेमाल करने के लिए टच कंट्रोल
    • बाहर के माहौल के हिसाब से साउंड को मैनेज करने वाला एडेप्टिव साउंड कंट्रोल

    कमी

    • हेडफोन की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - बढ़िया साउंड क्वालिटी देने वाले हेडफोन ब्रांड मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Headphone मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

बैटरी लाइफ

फीचर्स

Sony WH-1000XM6

30 घंटे

12 माइक्रोफोन, AI बेस्ड 6 माइक्रोफोन सिस्टम, फास्ट चार्ज 

Sennheiser Momentum 4 Wireless

60 घंटे

हाई-फिडेलिटी साउंड, एडेप्टिव नॉइस कैंसिलेशन, 4 डिजिटल माइक्रोफोन 

Bose QuietComfort Ultra 

30 घंटे

Spatial Audio फीचर, अलग-अलग मोड, lossless ऑडियो सपोर्ट 

Audio-Technica ATH-M50x

NA

ओवर-ईयर डिजाइन, 3.5mm और 6.3mm दोनों जैक

Sony WH-1000XM5

40 घंटे

Auto NC Optimizer फीचर, इंटिग्रेटिड प्रोसेसर V1, AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

म्यूजिक सुनने या फिर मूवी देखने के लिए हेडफोन चुनते समय केवल कीमत ही नहीं, बल्कि साउंड क्वालिटी को देखना भी जरुरी होता है। अलग-अलग ब्रांड अपनी अलग-अलग साउंड क्वालिटी देने के लिए जाने जाते हैं। जैसे, Sony बैलेंस्ड ऑडियो और बढ़िया बेस देता है, जबकि Sennheiser नेचुरल ऑडियो का अनुभव प्रदान करता है। वहीं, Bose बढ़िया नॉइस कैंसिलेशन के लिए जाना जाता है। अब इन सब में से यह बता पाना कि कौन-सा ब्रांड सबसे बढ़िया है, यह हमारे लिए थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। इसलिए हमने टॉप ब्रांड के 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी ऊपर दी है, जिनमें से आप अपने लिए बजट और जरूरत के हिसाब से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन-सा हेडफोन ब्रांड सबसे अच्छी साउंड क्वालिटी देता है?
    +
    Sony, Sennheiser और Bose जैसे ब्रांड अपनी बढ़िया साउंड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं, जिनमें बैलेंस्ड साउंड, क्लैरिटी और बेस का अच्छा संतुलन मिलता है।
  • क्या महंगे हेडफोन्स में साउंड बेहतर होता है?
    +
    अक्सर महंगे हेडफोन्स में बेहतर ड्राइवर और ट्यूनिंग मिलती है, जिससे साउंड ज्यादा साफ और डिटेल्स सुनाई देता है, लेकिन कुछ मिड-प्राइस रेंज विकल्प भी अच्छा प्रदर्शन देते हैं।
  • बेस और क्लैरिटी में क्या फर्क होता है?
    +
    बेस लो-फ्रिक्वंसी साउंड होता है जो म्यूजिक में गहराई देता है, जबकि क्लैरिटी हाई और मिड साउंड को साफ बनाती है, जिससे वॉक्लस और इंस्ट्रूमेंट्स स्पष्ट सुनाई देते हैं।