क्या आप भी 'Call of Duty', 'Valorant' या 'GTA' जैसे हैवी गेम्स खेलते समय स्क्रीन लैग या फ्रेम ड्रॉप्स से परेशान हैं? तो हाई रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और AMD FreeSync या NVIDIA G-Sync जैसी तकनीकों से लैस मॉनिटर्स आपके गेमिंग अनुभव को शानदार बना सकते हैं। क्योंकि एक हाई-परफॉर्मिंग गेमिंग मॉनिटर हर सेकंड 144 से 240 बार इमेज को रिफ्रेश करता है, जिससे गेम में दुश्मन की पल-पल की मूवमेंट बेहद साफ दिखती है और आप बिना किसी देरी के तुरंत एक्शन ले पाते हैं। इसके अलावा, 1ms का अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स टाइम पिक्सल के रंग बदलने की गति को इतना तेज कर देता है कि तेजी से भागती गाड़ियों या गोलियों के पीछे कोई धुंधली लकीर नहीं बनती। साथ ही, इन मॉनिटर्स में मिलने वाली फ्लिकर-फ्री और लो-ब्लू लाइट तकनीक लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान आपकी आंखों को थकने से बचाती हैं।
नीचे आप इन 5 गेमिंग कंप्यूटर मॉनिटर के विकल्पों को देख सकते हैं।
