Amazon Great Indian Festival Sale के तीसरे में टैबलेट पर बैंक कार्ड से छूट और कैशबैक के कई विकल्प मिल रहे हैं। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 10% की तुरंत छूट मिल सकती है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से प्राइम मेंबर्स को 5% और अन्य ग्राहकों को 3% तक कैशबैक मिलता है। अमेज़न पे लेटर पर खरीदारी में 10% तक कैशबैक और तीन महीने की बिना ब्याज वाली किस्तों का विकल्प भी है। कुछ दूसरे बैंक कार्ड से किस्तों में भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है। पुराने टैबलेट को बदलने पर ₹25,000 तक की छूट और चुनिंदा मॉडल पर बिना अतिरिक्त ब्याज वाली किस्तें भी मिल सकती हैं। इन लाभों की शर्तें अलग-अलग हैं, इसलिए भुगतान से पहले अपने चुने हुए टैबलेट पर लागू ऑफर जरूर जांचें।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
अमेज़न सेल का महा-धमाका: टैबलेट्स पर ऑफर्स की बारिश!
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (AGIF) सेल पूरी तरह से लाइव है। अगर आप टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो आपको सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और कैशबैक का बेहतरीन फायदा मिलने वाला है।
Day 3 पर ज़्यादा से ज़्यादा पैसे बचाने के लिए आप इन सभी ऑफर्स को पेमेंट करते समय एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं -
- SBI बैंक का 10% इंस्टेंट डिस्काउंट - अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड EMI है, तो आपको 10% की तुरंत छूट मिलेगी। टैबलेट लेने के लिए कम से कम ₹2,490 की शॉपिंग करना ज़रूरी है। अगर आपकी खरीदारी ₹14,990 से ऊपर की है, तो आपको ₹250 से लेकर ₹1,000 तक का अलग से एक्स्ट्रा बोनस डिस्काउंट भी मिलेगा।
- दूसरे बैंकों के EMI ऑफर्स - HDFC, ICICI, RBL, BOB, IDFC, AU स्मॉल फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड पर EMI लेने पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा। कोटक, DBS और HSBC बैंक पर 7.5% का डिस्काउंट है।
- अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड - अगर आप अमेज़न प्राइम मेंबर हैं, तो आपको हर खरीदारी पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा। जो प्राइम मेंबर्स नहीं हैं, उन्हें 3% कैशबैक मिलेगा। यह पैसा सीधे आपके अमेज़न पे बैलेंस में आ जाएगा। नया कार्ड अप्लाई करने वालों को ₹2,500 तक के वेलकम रिवॉर्ड्स भी मिल सकते हैं।
- अमेज़न पे लेटर - इस ऑप्शन से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, अगर आपका कुल बिल ₹1,500 या उससे ज़्यादा का है, तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 3 महीने की बिना-ब्याज़ वाली EMI पर भी टैबलेट ले सकते हैं।
Apple iPad Air 11’’
पढ़ाई, नोट्स और क्रिएटिव काम के लिए एक हल्का साथी
- क्लास में नोट्स बनाने हों, मीटिंग में जरूरी बातें लिखनी हों या सफर के दौरान कोई आइडिया स्केच करना हो, तो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिलने वाले इस टैबलेट का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। Apple iPad Air 11 इंच में M4 चिप मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव ऐप्स चलाने में मदद करती है।
- इसका Liquid Retina डिस्प्ले 2360 × 1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और True Tone सपोर्ट के साथ टेक्स्ट व रंगों को साफ दिखाता है। Apple Pencil Pro सपोर्ट से नोट्स लिखना और ड्रॉइंग करना आसान होता है। वहीं 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल के दौरान आपको फ्रेम में बनाए रखने में मदद करता है।
- करीब 464 ग्राम वजन वाला यह टैबलेट बैग में आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Apple iPad Air
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
- फ्रंट कैमरा - 12MP
खूबियां
- एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट
- लिक्विड रेटिना डिस्पले
कमी
- टैबलेट को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹3,582 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹2,249 तक का कैशबैक
Samsung Galaxy Tab S10 FE
हाथ से लिखे नोट्स को डिजिटल तरीके से संभालना हो आसान
- क्लास में नोट्स बनाने, मीटिंग में जरूरी बातें लिखने या किसी नए आइडिया का स्केच तैयार करने के लिए हर बार लैपटॉप खोलना जरूरी नहीं। Samsung Galaxy Tab S10 FE के साथ बॉक्स में S Pen मिलता है, जिससे आप सीधे स्क्रीन पर लिख और ड्रॉ कर सकते हैं।
- Amazon Great Indian Festival Sale में मिलने वाले इस टैबलेट का 10.9 इंच डिस्प्ले पढ़ने, ऑनलाइन क्लास और दस्तावेजों पर काम करने के लिए पर्याप्त जगह देता है। AI Writing और Handwriting Help जैसे टूल लिखे हुए नोट्स को व्यवस्थित करने में मदद करते हैं। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज रोजमर्रा के ऐप चलाने और जरूरी फाइलें रखने के काम आते हैं।
- इसमें Samsung DeX डेस्कटॉप मोड भी मिलता है, जो काम करते समय ऐप्स और विंडो को कंप्यूटर जैसे लेआउट में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung Galaxy Tab S10 FE
- स्क्रीन साइज - 10.9 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
- रिफ्रेश रेट - 90 Hz
खूबियां
- 13MP फ्रंट कैमरा
- 6mm पतला डिजाइन
कमी
- गैलेक्सी AI के फीचर्स लिमिटेड लग सकते हैं।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- Amazon Pay ICICI के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹1,147 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹1,319 तक का कैशबैक
XIAOMI Pad 8
तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर काम करना हो आसान
- किसी कैफे में बैठकर पढ़ना हो या सफर के दौरान दस्तावेज देखने हों, तो स्क्रीन पर पड़ती रोशनी परेशानी बढ़ा सकती है। Xiaomi Pad 8 के Nano Texture डिस्प्ले वाले वेरिएंट में एंटी रिफ्लेक्टिव तकनीक मिलती है, जो स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक को कम करने में मदद करती है।
- इसका Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और क्रिएटिव ऐप्स चलाने के लिए दमदार प्रदर्शन देता है। 3.2K रिजॉल्यूशन वाला 11.2 इंच डिस्प्ले टेक्स्ट और विजुअल को बारीकी से दिखाता है, जबकि 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है। 9200mAh बैटरी लंबे समय तक पढ़ने, काम करने या कंटेंट देखने में साथ देती है।
- इस तरह यह टैबलेट पढ़ाई, काम और मनोरंजन के बीच आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi Pad 8
- स्क्रीन साइज - 11.2 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 256 GB
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
खूबियां
- एक्टिव पैन सपोर्ट
- इमर्सिव क्वाड स्पीकर्स
कमी
- बैटरी लाइफ थोड़ी कम लग सकती है।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹4,518 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹1,349 तक का कैशबैक
OnePlus Pad Lite
पढ़ाई और मनोरंजन के बीच बार बार चार्जर ढूंढने की जरूरत न पड़े
- ऑनलाइन क्लास, ईबुक पढ़ने और खाली समय में वीडियो देखने के लिए टैबलेट इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी और स्क्रीन दोनों मायने रखते हैं। OnePlus Pad Lite में 9340mAh की बैटरी है, जिसे कंपनी के टेस्ट के मुताबिक वीडियो प्लेबैक के दौरान 11 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Great Indian Festival Sale में मिलने वाले इस टैबलेट का 11 इंच का डिस्प्ले 1920 × 1200 रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद रहती है। चार हाई-रेजो स्पीकर वीडियो, ऑनलाइन क्लास और म्यूजिक सुनने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। वहीं MediaTek Helio G100 प्रोसेसर रोजमर्रा के ऐप, वेब ब्राउजिंग और पढ़ाई से जुड़े काम संभालने के लिए दिया गया है।
- 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, ताकि जरूरत पड़ने पर बैटरी जल्दी चार्ज की जा सके।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - OnePlus Pad Lite
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
- बैटरी - 9340mAh
खूबियां
- 11 घंटों का विडियो प्लैबैक टाइम
- किड्स मोड
कमी
- टैबलेट की कैमरा क्वालिटी लो लग सकती है।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹673.78 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹719 तक का कैशबैक
Lenovo Idea Tab SmartChoice
पढ़ाई और मनोरंजन के बीच आसानी से बदलें अपना टैबलेट
- ऑनलाइन क्लास में पढ़ना हो, ईबुक देखनी हो या नोट्स बनाते हुए किसी वीडियो से मदद लेनी हो, स्क्रीन की क्वालिटी फर्क डालती है। Lenovo Idea Tab में 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना स्मूद रहता है।
- इसका MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर रोजमर्रा के ऐप, ऑनलाइन पढ़ाई और वेब ब्राउजिंग जैसे काम संभालता है। साथ में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स के बीच स्विच करने और जरूरी फाइलें, नोट्स व डाउनलोड रखने में सुविधा होती है।
- वीडियो देखते समय चार स्पीकर्स आवाज को चारों ओर से सुनने जैसा अनुभव देने में मदद करते हैं। इसकी 7040mAh बैटरी भी क्लास, पढ़ाई और मनोरंजन के बीच बार बार चार्ज करने की जरूरत कम करने के लिए उपयोगी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lenovo Idea Tab
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 256 GB
- रिफ्रेश रेट - 90 Hz
खूबियां
- स्मार्ट क्लिपबोर्ड
- 500 निट्स ब्राइटनेस
कमी
- टैबलेट के साथ पैन ना आना परेशानी बन सकता है।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹810.76 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹750 तक का कैशबैक
Samsung Galaxy Tab A11+
ऑनलाइन क्लास से लेकर वीडियो कॉल तक, रोज के काम आएं आसान
- कभी पढ़ाई के लिए ई बुक खोलनी हो, कभी ऑनलाइन मीटिंग करनी हो या खाली समय में वीडियो देखना हो, तो बड़ा डिस्प्ले और अच्छा साउंड काम आता है। Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर चलने वाला कंटेंट ज्यादा स्मूद लगता है।
- इसमें 6GB RAM है, जो रोजमर्रा के ऐप और सामान्य मल्टीटास्किंग संभालने में मदद करती है। 128GB स्टोरेज में पढ़ाई की सामग्री, फोटो और डाउनलोड की गई फाइलें रख सकते हैं। जरूरत बढ़ने पर माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।
- इसके डॉल्बी एट्मॉस वाले चार स्पीकर वीडियो और ऑनलाइन क्लास की आवाज को ज्यादा भरपूर बनाते हैं। साथ ही Google Gemini की मदद से सवाल पूछना और स्क्रीन पर दिख रही चीजों के बारे में जानकारी लेना आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung Galaxy Tab A11+
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
- रिफ्रेश रेट - 90 Hz
खूबियां
- 7040mAh बैटरी
- गूगल जेमिनी का सपोर्ट
कमी
- बैटरी लाइफ थोड़ी कम लग सकती है।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹560 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹644 तक का कैशबैक
Redmi Pad 2
पढ़ाई और मनोरंजन के बीच बार बार चार्जर ढूंढने की जरूरत न पड़े
- ऑनलाइन क्लास, ईबुक पढ़ने और सफर में वीडियो देखने के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिलने वाला ऐसा टैबलेट उपयोगी है जो स्क्रीन और बैटरी दोनों में साथ दे। Redmi Pad 2 में 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलता है, जो टेक्स्ट पढ़ने और वीडियो देखने के लिए साफ और बारीक डिटेल दिखाता है।
- इसकी 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में मूवमेंट को ज्यादा स्मूद बनाती है। MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर रोजमर्रा के ऐप, ऑनलाइन पढ़ाई और हल्की गेमिंग के काम आता है। वहीं 9000mAh बैटरी लंबे स्टडी सेशन या सफर के दौरान बार बार चार्ज करने की जरूरत कम कर सकती है।
- इसके Wi-Fi और 4G कनेक्टिविटी वाले विकल्पों में से Cellular मॉडल चुनने पर SIM के जरिए भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें चार स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Redmi Pad 2
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
- रिफ्रेश रेट - 90 Hz
खूबियां
- 2.5K क्रिस्टल डिस्पले
- 600 निट्स ब्राइटनेस
कमी
- टैबलेट की बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
बैंक और कैशबैक ऑफर्स
- चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से नो-कोस्ट EMI पर ₹643.83 तक की छूट
- अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर ₹659 तक का कैशबैक
