फुटबॉल की तेज दौड़, क्रिकेट में आती गेंद या टेनिस की तेज रैली देखते समय दोनों टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट होने के कारण कॉम्पिटिशन सिर्फ रिफ्रेश रेट का नहीं रह जाता। यहां पैनल का रिस्पॉन्स टाइम बड़ा फर्क पैदा करता है। OLED के पिक्सल बहुत तेजी से बदलते हैं, इसलिए फास्ट मोशन में मोशन ब्लर कम दिख सकता है। QLED की बड़ी खासियत ब्राइटनेस है। खासकर दिन के समय या ज्यादा रोशनी वाले कमरे में इसकी तेज ब्राइटनेस स्क्रीन पर विजुअल्स को साफ रखने में मदद कर सकती है। स्पोर्ट्स देखते समय व्यूइंग एंगल भी जरूरी है, क्योंकि कई लोग अक्सर TV के सामने अलग-अलग जगह बैठते हैं। ओएलईडी आमतौर पर चौड़े व्यूइंग एंगल के कारण किनारे से देखने पर पिक्चर को ज्यादा एक जैसा रखता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 55 इंच स्क्रीन साइज वाले क्यूएलईडी और ओएलईडी स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
गेमिंग में हर फ्रेम मायने रखता है, यहां स्क्रीन पीछे नहीं रहती
- तेज गेम में स्क्रीन का रिफ्रेश रेट कम हो तो मूवमेंट उतना साफ नहीं लगता। TCL की इस टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट है, लेकिन गेमिंग के समय VRR के साथ 144Hz तक जाने का विकल्प मिलता है। DLG मोड 240Hz तक जाता है, इसलिए तेज एक्शन वाले गेम्स में स्क्रीन ज्यादा तेजी से फ्रेम बदल सकती है।
- गेमिंग सेटअप में सिर्फ स्क्रीन ही नहीं, कंसोल जोड़ने के विकल्प भी जरूरी होते हैं। इसमें चार HDMI पोर्ट हैं। इनमें एक पोर्ट 4K 144Hz और दूसरा 4K 120Hz तक सपोर्ट करता है, इसलिए अलग गेमिंग डिवाइस के साथ कनेक्शन के विकल्प खुले रहते हैं।
- गेम खत्म होने के बाद टीवी को सिर्फ गेमिंग स्क्रीन बनकर नहीं रहना पड़ता। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे दूसरे ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {55T8C}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 35 वॉट
खूबियां
- बायोनिक कलर ऑप्टमाइजेशन
- मेटेलिक बैजेल-लेस डिजाइन
कमी
- पिक्चर की कलर क्वालिटी थोड़ी फीकी होने से परेशानी हो सकती है।
01
Samsung 55 inches OLED 4K Samsung Vision AI Smart TV
टीवी देखने का तरीका आपकी पसंद के हिसाब से बदलता रहे
- कभी फिल्म चल रही है, कभी मैच और कभी सामान्य टीवी कंटेंट। हर बार पिक्चर सेटिंग खुद बदलना जरूरी नहीं है। इस Samsung TV में AI कस्टमाइजेशन मोड कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग को एडजस्ट करता है, जबकि कलर बूस्टर प्रो सीन के अनुसार रंगों को ज्यादा उभारने का काम करता है।
- मैच देखने वालों के लिए AI Football Mode अलग काम आता है। यह फुटबॉल के दौरान पिक्चर और साउंड को उसी हिसाब से एडजस्ट करता है, ताकि मैदान, प्लेयर्स और कमेंट्री ज्यादा साफ रहें।
- फिल्म या गेम में बातें और बैकग्राउंड साउंड का बैलेंस बिगड़ जाए तो AI Sound Controller काम आता है। यह आवाज और साउंड इफेक्ट को अलग करके दोनों का लेवल बदलने देता है। यानी टीवी पर सिर्फ तस्वीर नहीं, पूरा देखने का अनुभव आपके कंट्रोल में रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA55S85HAELXL}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- 4K AI अपस्केलिंग
- मोशन एक्सलरेटर 120 Hz
कमी
- टीवी में अभी तक कोई खास कमी नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PHILIPS 139 cm (55 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
टीवी पर क्या देखना है, उसे ढूंढने का तरीका भी मायने रखता है
- कई बार फिल्म देखने से ज्यादा समय यह पता करने में चला जाता है कि फिल्म किस ऐप पर है। इस टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग ऐप्स और सब्सक्रिप्शन के कंटेंट को एक जगह दिखाता है। पसंद के आधार पर सुझाव भी मिलते हैं, इसलिए हर बार अलग ऐप खोलकर तलाशने की जरूरत कम होती है।
- देखने की लिस्ट फोन से भी तैयार की जा सकती है। ऐप में अपनी पसंद की फिल्में और शो वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं और बाद में टीवी पर उन्हें ढूंढ सकते हैं। यानी कुछ अच्छा दिखा तो उसी समय सेव कर लिया और बाद में आराम से देख लिया।
- रिमोट हाथ में न हो तब भी टीवी को आवाज से कंट्रोल करने का विकल्प मिलता है। गूगल असिस्टेंट से फिल्म, ऐप या दूसरे कंटेंट को बोलकर सर्च कर सकते हैं। घर में कंपैटिबल स्मार्ट डिवाइस हों तो उन्हें भी आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Philips {55PQT8100/94}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- आई केयर मोड
- A55 चिप सपोर्ट
कमी
- टीवी थोड़ा अटककर चलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
03
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV
फिल्म देखने बैठें तो टीवी नहीं, पूरा सीन सामने होना चाहिए
- फिल्मकार ने जिस तरह सीन तैयार किया है, उसे घर पर उसी अंदाज में देखना अलग अनुभव देता है। इस Sony टीवी में Studio Calibrated Mode दिया गया है, जो तस्वीर को फिल्म के असली लुक के करीब रखने के लिए बनाया गया है। True RGB तकनीक भी रंगों को ज्यादा सटीक दिखाने पर काम करती है।
- फिर आवाज की बारी आती है। आम टीवी में साउंड नीचे से आता है, लेकिन यहां Acoustic Surface Audio+ स्क्रीन को ही साउंड का हिस्सा बनाता है। इससे डायलॉग और एक्शन की आवाज स्क्रीन पर चल रहे सीन के साथ ज्यादा करीब लगती है।
- फिल्मों के लिए सोनी पिक्चर्स कोर और IMAX एन्हेंसड का सपोर्ट भी मिलता है। यानी यह टीवी सिर्फ बड़ी तस्वीर देने के बजाय घर में फिल्म देखने के पूरे अनुभव को ज्यादा करीब से तैयार करने पर फोकस करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-55XR80M2}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
खूबियां
- XR साउंड पोजीशन
- बिल्ट-इन माइक
कमी
- टीवी की इंटरनेट कनेक्टिविटी में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
04
Vu 139 cm (55 inches) The Masterpiece Glo Series Android QLED TV
बड़ी स्क्रीन के साथ साउंडबार की जरूरत भी कम हो सकती है
- टीवी पर फिल्म शुरू करते ही अगर साउंड कमजोर लगे तो बड़ी स्क्रीन का मजा आधा रह जाता है। इस टीवी में 4.1 चैनल का बिल्ट-इन साउंड सिस्टम है, जिसमें चार स्पीकर और एक सबवूफर मिलकर 100W आउटपुट देते हैं। यानी आवाज के लिए अलग डिवाइस लगाने की जरूरत कम पड़ सकती है।
- इसका फायदा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। क्रिकेट देखते समय कमेंट्री और स्टेडियम की आवाज ज्यादा खुलकर आती है, जबकि गेमिंग में एक्शन के दौरान साउंड को ज्यादा वजन मिलता है। इसमें Cricket Mode और Cinema Mode भी दिए गए हैं, जो अलग तरह के कंटेंट के लिए बनाए गए हैं।
- गेमिंग करने वालों के लिए भी 120Hz स्क्रीन, HDMI 2.1, VRR और AMD FreeSync जैसे फीचर मिलते हैं। 4K रिजॉल्यूशन के साथ तेज गेमप्ले को संभालने के लिए यह सेटअप खास तौर पर काम आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Vu {55QMP}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 100 वॉट
खूबियां
- 800 निट्स पिक ब्राइटनेस
- पावरफुल गेमिंग के लिए एडवांस GPU और APU
कमी
- डिस्प्ले ठीक से काम न करने से थोड़ी समस्या हो सकती है।
05
LG 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV
टीवी दीवार पर लगे तो कमरा भी थोड़ा अलग दिखे
- कुछ टीवी देखने के लिए खरीदे जाते हैं, लेकिन यह मॉडल दीवार पर लगने के बाद कमरे के लुक का हिस्सा भी बन सकता है। LG का वन वॉल डिजाइन इसे खास वॉल ब्रैकेट के साथ दीवार के काफी करीब फिट करने के लिए बनाया गया है। टीवी की बॉडी सिर्फ 27.2mm मोटी है, इसलिए सेटअप ज्यादा साफ दिखता है।
- फिल्म शुरू होने पर तस्वीर भी इस डिजाइन जितनी खास रहती है। ब्राइटनेस बूस्टर मैक्स और α9 AI Processor 4K Gen6 मिलकर OLED स्क्रीन की ब्राइटनेस और तस्वीर की प्रोसेसिंग पर काम करते हैं।
- गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR, NVIDIA G-SYNC और AMD फ्री सिंस का सपोर्ट मिलता है। गेम ऑप्टमाइजर में गेम के दौरान जरूरी सेटिंग्स को जल्दी बदला जा सकता है, इसलिए हर बार गेम से बाहर जाकर सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {55G3PSA}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
खूबियां
- AI सुपर अपस्केलिंग
- AI साउंड प्रो
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई खास समस्या नही है।
06
तुलना: 55 इंच 120Hz क्यूएलईडी और ओएलईडी टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले 55 इंच QLED और OLED टीवी मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
निष्कर्ष -
हमने देखा कि QLED और OLED दोनों ही टीवी मॉडल्स अपनी अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। जहाँ OLED अपने बेहतरीन रिस्पॉन्स टाइम और व्यूइंग एंगल के लिए जाना जाता है, वहीं QLED अपनी शानदार ब्राइटनेस से प्रभावित करता है। हमने दोनों के फायदे और नुकसान के साथ-साथ शीर्ष 3-3 मॉडल्स की जानकारी भी दी है। अंत में, कौन-सा टीवी आपके लिए बेहतर है, यह पूरी तरह से आपकी पसंद, बजट और कमरे की लाइटिंग पर निर्भर करता है। अपनी जरूरत के अनुसार सही चुनाव करें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।