4K बनाम 8K: रिजॉल्यूशन की जंग में बडे कमरे के लिए कौन मारेगा बाजी? जानें यहां

4K और 8K टीवी में मुख्य अंतर पिक्सलों का होता है। 8K ज्यादा डिटेल देने की क्षमता रखता है, लेकिन इसका फायदा स्क्रीन साइज और देखने की दूरी के साथ बदलता है। मौजूदा समय में 4K कंटेंट की उपलब्धता 8K की तुलना में काफी ज्यादा है।
4K या 8K टीवी: बड़े रुम के लिए कौन-सा रिजॉल्यूशन रहेगा बढ़िया?
4K या 8K टीवी: बड़े रुम के लिए कौन-सा रिजॉल्यूशन रहेगा बढ़िया?

बड़े कमरे के लिए 4K और 8K टीवी के बीच अंतर समझने में सिर्फ रिजॉल्यूशन देखना काफी नहीं है। 4K TV में 3840x2160 पिक्सल होते हैं, जबकि 8K TV में 7680x4320 पिक्सल मिलते हैं। यानी 8K में 4K की तुलना में चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं। बड़ी स्क्रीन पर कम दूरी से देखने पर 8K की अतिरिक्त डिटेल ज्यादा बेहतर हो सकती है, लेकिन सामान्य बैठने की दूरी पर यह अंतर हमेशा साफ दिखाई नहीं देता। 4K कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और गेमिंग डिवाइस पर काफी बेहतर रूप से उपलब्ध है, जबकि नेटिव 8K कंटेंट अभी सीमित है। 8K टीवी में 4K कंटेंट को अपस्केल करने की सुविधा भी मिल सकती है। इसलिए बड़े कमरे में चुनाव स्क्रीन साइज, बैठने की दूरी और उपलब्ध कंटेंट पर निर्भर करता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें 4K और 8K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H6E Series 139cm (55) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV

    बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग के लिए जरूरी रिस्पॉन्स भी मिलेगा

    • बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलने वालों के लिए सिर्फ 4K पिक्चर काफी नहीं होती। इस टीवी में HDMI 2.1 के साथ ALLM और VRR सपोर्ट मिल जाता है। इससे गेमिंग के दौरान इनपुट लैग और स्क्रीन फटने जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद मिलती है।
    • फिल्मों और वेब सीरीज के लिए QLED स्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन के साथ आती है। जबकि 60Hz रिफ्रेश रेट रोजाना के कंटेंट देखने और स्ट्रीमिंग के काम आता है। 
    • घर में कई डिवाइस जोड़ने वालों के लिए चार HDMI और दो USB पोर्ट मिलते हैं। 30 वॉट स्पीकर और डॉल्बी डिजीटल ऑडियो भी दिया गया है, इसलिए सामान्य मनोरंजन के लिए अलग ऑडियो डिवाइस की जरूरत हर बार नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {55H6E}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • 120Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट
    • गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट

    कमी

    • डिस्पले कलर क्वालिटी को लेकर थोडी समस्या
    01
  • Samsung 189 cm (75 inches) 8K Ultra HD Smart Neo QLED TV

    बड़े पर्दे पर छोटी डिटेल भी साफ दिखाने की कोशिश

    • 75 इंच की स्क्रीन पर विजुअल्स में छोटी कमी भी जल्दी नजर आती है। Samsung की इस टीवी में क्वांटम मैट्रिक्स प्रो के साथ मिनी LED बैकलाइटिंग दी गई है, जो स्क्रीन के अलग हिस्सों की रोशनी को ज्यादा बारीकी से कंट्रोल करती है। इससे डार्क और लाइट सीन्स के बीच बेहतर अंतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
    • सिर्फ 8K कंटेंट पर निर्भर रहने की जरूरत भी नहीं है। न्यूट्र्ल क्वांटम प्रोसेसर 8K कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को AI तरीके से 8K तक अपस्केल करता है। इससे नार्मल टीवी प्रोग्राम्स और स्ट्रीमिंग कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर बेहतर डिटेल के साथ दिखाने की कोशिश होती है।
    • बड़ी स्क्रीन पर बैठने की जगह बदलने पर तस्वीर बिगड़ना भी परेशानी बन सकता है। इसमें अल्ट्रा व्यूइंग एंगल और एंटी रिफलेक्शन तकनीक दी गई है, जिससे अलग सीट से देखने और कमरे की रोशनी के बीच भी स्क्रीन देखने में मदद मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA75QN800CKXXL}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Neo QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 8K UHD (7680x4320)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 70 वॉट

    खूबियां

    • अडैप्टिव साउंड प्रो
    • सुपर अल्ट्रावाइड गेम व्यू

    कमी

    • स्क्रीन के पिक्सेल खराब होने को लेकर समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony BRAVIA 5 Series 65" 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

    गेमिंग और फिल्मों दोनों के लिए पिक्चर क्वालिटी पर खास ध्यान

    • गेमिंग में तेज एक्शन के दौरान स्क्रीन का रिस्पॉन्स मायने रखता है। Sony की इस टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR और ALLM तकनीक का भी फायदा मिलता है। इससे तेज गेमिंग में स्क्रीन की स्पीड और रिस्पॉन्स को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलती है।
    • फिल्मों में रोशनी और डार्क विजुअल्स की डिटेल बिगड़ने पर पूरा सीन बेकार हो जाता है। इसका XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव तकनीक बैकलाइट को अलग-अलग हिस्सों में कंट्रोल करता है, जबकि XR Contrast Booster 10 कंट्रास्ट को बेहतर करने के लिए काम करता है।
    • पुराने या कम क्वालिटी वाले कंटेंट के लिए XR क्लियर इमेज काम आता है। यह ओरिजिनल कंटेंट के हिसाब से अपस्केलिंग और नॉइज़ कम करने की प्रक्रिया को एडजस्ट करता है, जिससे बड़ी 4K स्क्रीन पर तस्वीर ज्यादा डिटेल वाली दिख सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-65XR55A}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट

    खूबियां

    • बिल्ट-इन माइक
    • 4 HDMI पोर्ट्स

    कमी

    • टीवी थोड़ा लैग करके चलने की समस्या
    03
  • Samsung 189 cm (75 inches) 8K Ultra HD Smart Neo QLED TV

    टीवी पर मैच देखते हुए दूसरी स्क्रीन भी साथ रख सकेंगे

    • बड़े टीवी पर मैच देखते समय फोन पर लाइव स्कोर या दूसरी जानकारी देखना पड़ता है। सैमसंग की इस टीवी में मल्टी व्यू फीचर मिलता है, जिससे टीवी और मोबाइल की स्क्रीन एक साथ दिखाई जा सकती हैं। स्पोर्ट्स मैच के साथ लाइव स्टैट्स देखने जैसे काम में यह सुविधा खास तौर पर काम आती है।
    • घर में स्मार्ट डिवाइस ज्यादा हों तो उन्हें अलग-अलग ऐप से संभालना झंझट बन सकता है। इसमें स्मार्टथिंग्स हब का सपोर्ट मिलता है, जिससे टीवी के जरिए सपोर्टेड स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट और कंट्रोल किया जा सकता है।
    • कनेक्टिविटी के मामले में भी जगह कम नहीं रखी गई है। इसमें चार HDMI और तीन USB पोर्ट मिलते हैं। One Connect Box के जरिए कनेक्शन को एक जगह व्यवस्थित रखने का विकल्प भी मिलता है, जिससे टीवी के आसपास केबल का फैलाव कम किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA75QN800BKXXL}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Neo QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 8K UHD (7680x4320)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 70 वॉट

    खूबियां

    • मोशन एक्सलरेटर ट्रबो+
    • Infinity वन डिजाइन

    कमी

    • टीवी के साथ वारंटी ना आने को लेकर परेशानी
    04
  • LG 139 cms (55 inches) NU87 AI Series webOS LED TV

    AI फीचर्स रोजाना टीवी इस्तेमाल को ज्यादा व्यक्तिगत बनाते हैं

    • हर यूजर टीवी पर एक जैसा कंटेंट नहीं देखता। LG की इस टीवी में AI Hub के साथ AI Concierge, AI Chatbot और माई पेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। AI Concierge कंटेंट और इस्तेमाल के आधार पर सुझाव देने में मदद करता है, जबकि My Page अलग यूजर्स के लिए अनुभव को व्यक्तिगत रख सकता है।
    • कम क्वालिटी वाले वीडियो को बड़ी 4K स्क्रीन पर देखने पर डिटेल कम नजर आ सकती है। इसमें 4K सुपर अपस्केलिंग और AI HDR रिमास्टरिंग दिया गया है, जो कंटेंट की तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।
    • गेम खेलने वालों के लिए गेम ऑप्टमाइजर के साथ ALLM और VRR सपोर्ट दिया गया है। VRR 60Hz तक काम करता है, जबकि ALLM गेमिंग के दौरान कम लेटेंसी वाली सेटिंग सक्रिय करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55NU870BPLA}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन
    • वर्चुअल सराउंड साउंड

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर समस्या
    05

तुलना: 4K Vs 8K: बड़े साइज रुम के लिए कौन-सा बढ़िया?

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 4K और 8K TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier 

{55H6E}

55 इंच

30 वॉट

120Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट, गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट

Samsung

{QA75QN800CKXXL}

75 इंच

70 वॉट

अडैप्टिव साउंड प्रो, सुपर अल्ट्रावाइड गेम व्यू

Sony {K-65XR55A}

65 इंच

40 वॉट

बिल्ट-इन माइक, 4 HDMI पोर्ट्स

Samsung

{QA75QN800BKXXL}

75 इंच

70 वॉट

मोशन एक्सलरेटर ट्रबो+, Infinity वन डिजाइन

LG

{55NU870BPLA}

55 इंच

20 वॉट

स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन, वर्चुअल सराउंड साउंड

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4K और 8K टीवी में क्या अंतर है?
    +
    4K TV में 3840x2160 पिक्सल होते हैं, जबकि 8K TV में 7680x4320 पिक्सल होते हैं। 8K में 4K की तुलना में चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं, जिससे सपोर्टेड कंटेंट में ज्यादा बारीक डिटेल दिखाई जा सकती है।
  • बड़े कमरे के लिए 8K टीवी बेहतर होता है?
    +
    बड़े कमरे में 8K का फायदा स्क्रीन के आकार और देखने की दूरी पर निर्भर करता है। बहुत बड़ी स्क्रीन को ज्यादा पास से देखने पर अतिरिक्त रिजॉल्यूशन ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जबकि सामान्य दूरी पर अंतर कम दिखाई दे सकता है।
  • क्या 4K कंटेंट 8K टीवी पर चल सकता है?
    +
    हां, 8K टीवी पर 4K कंटेंट चलाया जा सकता है। कई 8K टीवी 4K सिग्नल को अपस्केल करके स्क्रीन के ज्यादा पिक्सल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अपस्केल किया गया कंटेंट नेटिव 8K कंटेंट के समान नहीं होता।
  • क्या 8K कंटेंट 4K की तुलना में आसानी से मिलता है?
    +
    नहीं, 2026 में 4K कंटेंट की उपलब्धता 8K की तुलना में काफी ज्यादा है। जाने-माने स्ट्रीमिंग ऐप्स और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर 4K कंटेंट ज्यादातर उपलब्ध है, जबकि नेटिव 8K कंटेंट अभी सीमित है।
  • 8K टीवी में कितने पिक्सल होते हैं?
    +
    8K टीवी में 7680x4320 पिक्सल होते हैं, यानी कुल लगभग 3.32 करोड़ पिक्सल। इसके मुकाबले 4K TV में 3840x2160 पिक्सल यानी लगभग 83 लाख पिक्सल होते हैं।