कंटेंट क्रिएटर्स ध्यान दें! इन Tablets से करें कमाल की वीडियो एडिटिंग

क्या आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो चलते-फिरते बेहतरीन वीडियो एडिट करना चाहते हैं? सही टैबलेट चुनना आपके वर्कफ्लो को पूरी तरह से बदल सकता है। आपके इस काम को आसान बनाने के लिए हमने यहां कुछ ऐसे मॉडल शामिल किए हैं, जो आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे और आपको एक पोर्टेबल स्टूडियो की सुविधा देंगे।
 वीडियो एडिटिंग के लिए कंटेंट क्रिएटर्स देखें ये टैबलेट्स
वीडियो एडिटिंग के लिए कंटेंट क्रिएटर्स देखें ये टैबलेट्स

कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या भारत में दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, कॉम्पटिशन बढ़ने की वजह से हर एक क्रिएटर ना सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहता है, बल्कि क्वालिटी का भी पूरा ध्यान रखना चाहता है। ऐसे में कई बार घर बैठकर वीडियो एडिट करने का समय नहीं होता। यहीं पर एक अच्छा Tablet गेम-चेंजर साबित होता है। इसके जरिए आप कभी-भी और कहीं भी अपना वीडियो एडिट कर सकते हैं, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं और इसके लिए आपको पूरे सेटअप की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

हमने आपके लिए अमेजन पर मिलने वाले कुछ ऐसे ही टैब यहां लिस्ट किए हैं, जो आपकी कंटेंट क्रिएशन जर्नी को आसान और तेज बनाएंगें। फिर चाहें आप सफर कर रहे हों, अपनी शूटिंग लोकेशन पर हों या फिर चलते-फिरते एक अच्छा वीडियो एडिट करना चाहते हों, इनके जरिए यह पूरी तरह मुमकिन हो पाएगा। नीचे आप इनके फीचर्स, खूबियों और कमी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Apple iPad Air 11 with M3 chip

    अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने लिए सबसे विश्वसनीय ब्रांड में से एक का टैब तलाश रहे हैं, तो एप्पल iPad से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। जी हां, अपनी शक्तिशाली M3 चिप के जरिए यह बिना किसी लैगिंग और बफरिंग के तेज परफॉर्मेंस देता है। वहीं, 512 जीबी की मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी आपके Content की सभी फाइलों को आसानी से स्टोर और तेजी से लोड करने के लिए अच्छी रहती है।

    कंटेंट क्रिएटर के लिए क्यों अच्छा है?

    • शक्तिशाली चिप और लगभग पूरा दिन आराम से चलने वाली बैटरी आपको आराम से कहीं भी अपने वीडियो एडिट करने की सुविधा देते हैं। बार-बार चार्जिंग की झंझट और अटके बिना आप कंटेंट को आसानी से कभी भी एडिट कर पाएंगें।
    • इसकी 11 इंच वाली लिक्विड रेटिना डिस्प्ले पर हर एक पिक्चर, टेक्स्ट, कलर स्पष्ट दिखते हैं। इस वजह से, ना सिर्फ आप वीडियो को सटीकता बल्कि ज्यादा आरामदायक तरीके से एडिट कर पाएंगें। इसका P3 वाइड कलर रिफ्लेक्शन को भी कम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Apple
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 2360x1640 पिक्सल
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- iPadOS
    • वायरलेस टेक्नोलॉजी- वाई-फाई
    • वीडियो प्रोसेसर- एप्पल

    खूबियां

    • एप्पल पेंसिल प्रो सपोर्ट
    • 12MP सेंटर स्टेज कैमरा

    कमी

    • इसका रीफ्रेश रेट सिर्फ 60Hz ही है।
    01
  • Lenovo Idea Tab Smartchoice

    लेनोवो के टैब भी अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह लेनोवो Idea Tab एक स्मार्ट च्वाइस साबित होगा। इसके AI टूल्स और लेनोवो टैब पेन के जरिए आपको एडिटिंग से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक में काफी सुविधा मिलेगा। इससे आपको सर्किल और सर्च, तुरंत ट्रान्सलेशन, चैट असिस्टेंट, Gemini से लर्निंग और राइटिंग जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

    कंटेंट क्रिएटर के लिए क्यों अच्छा है?

    • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 8 जीबी RAM और 256GB ROM का तालमेल ऐसा प्रदर्शन देता है, कि आप अपनी फाइलों को बिना किसी रूकावट आसानी से एडिट कर सकते हैं। वहीं, इन्हें स्टोर करने के लिए भी अच्छा स्पेस मिल जाता है।
    • 90Hz रीफ्रेश रेट और 274 पिक्सल प्रति इंज वाला रिजॉल्यूशन वीडियो क्लिप को डिटेल और स्पष्ट तरीके से दिखाता है। इसकी वजह से Editing में गलती की गुंजाइश कम रहती है और आप बारीकी से अपने हर एक शॉट को एडिट कर पाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, एंड्रॉइड 15
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • डिस्प्ले ब्राइटनेस- 500 निट्स

    खूबियां

    • 12-14 घंटे तक की बैटरी
    • क्वाड डॉल्बी एटमॉस स्पीकर

    कमी

    • इसकी कैमरा क्वालिटी अच्छी नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung Galaxy Tab A11+ [Smartchoice]

    एप्पल के साथ-साथ सैमसंग भी एक ऐसा ब्रांड है, जिसके टैबलेट लोगों को अक्सर पसंद आते हैं। ऐसे में आपकी कंटेंट क्रिएशन जर्नी भी इसके साथ आसान बन सकती है। AI सपोर्ट के साथ इस Galaxy Tab में गूगल जेमिनाई और सर्किल सर्च जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, डॉल्बी एटमॉस वाले 4 स्पीकर्स एडिटिंग या फिर आपके मनोरंजन के समय अच्छा साउंड भी देते हैं।

    कंटेंट क्रिएटर के लिए क्यों अच्छा है?

    • चलते-फिरते, कैफे में या फिर यात्रा में अचानक से कोई वीडियो एडिट करके पोस्ट करना है, तो इसकी 7040 mAH की शक्तिशाली बैटरी अपने लंबे बैकअप के साथ आपको यह काम बिना रूक करने का अनुभव देगी।
    • कंटेंट की बड़ी फाइलों को स्टोर करना हो या फिर उन्हें तेजी से लोड करके Edit करना हो, इसमें 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं, अपने माइक्रो एसडी के जरिए यह 2 TB तक का स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिससे आपको ज्यादा तेज और स्मूद प्रदर्शन मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 16
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • रीफ्रेश रेट- 90 Hz

    खूबियां

    • मॉडर्न और स्लीक डिजाइन
    • सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

    कमी

    • टैबलेट में फ्लैश लाइट नहीं दी गई है।
    03
  • XIAOMI Pad 8 Nano Texture Display Creator's Edition

    यह शिऑमी का एक क्रिएटर एडिशन वाला टैबलेट है, यानी इसे खास आपकी ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 9200 mAH की बैटरी से लंबा बैकअप मिलता है और 45W की टर्बो चार्जिंग इसे तेजी से चार्ज करती है। वहीं Xiaomi HyperOS स्मूद क्रॉस डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ ही अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ भी आसान इंटीग्रेशन सुनिश्चित करता है।

    कंटेंट क्रिएटर के लिए क्यों अच्छा है?

    • इसकी खास 3.2K रिजॉल्यूशन वाली नेनो टेक्सचर्ड डिस्प्ले आपके Video Editing अनुभव को नई दिशा देगी। यह 4K कंटेंट को भी एकदम स्पष्ट तरीके से देखने और एडिट करने की सुविधा देती है, यानी आपको इसके लिए लैपटॉप की जरूरत कम ही पड़ेगी।
    • यह टैबलेट अपने स्नैड्रेगन 8s Gen 4 प्रोसेसर के जरिए एक शानदार फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देता है। 32% तक सीपीयू और 51% तक जीपीयू की बूस्ट परफॉर्मेंस कंटेंट को बिना रूके स्मूद तरीके से एडिट करने का अनुभव देगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- XIAOMI
    • स्क्रीन साइज- 11.2 इंच
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 3200 x 2136 पिक्सल
    • कैमरा- 8 MP
    • रंग- ग्रेफाइट ग्रे

    खूबियां

    • फोकस पेन प्रो सपोर्ट
    • स्प्लिट स्क्रीन ले-आउट

    कमी

    • हैवी लोड में बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।

    अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।

    04
  • OnePlus Pad Go 2, 30.73 cm (12.1 inch) 2.8K Display

    नया-नया कंटेंट क्रिएशन शुरू किया है और बजट में वीडियो एडिटिंग के लिए एक अच्छा टैबलेट चाहिए तो वनप्लस पैड गो 2 आपके लिए बढ़िया साबित होगा। अगर आपको अपनी वीडियो की स्क्रिप्ट लिखनी होती हैं, तो इसपर बिल्कुल पेपर जैसा ही फील मिलता है। वहीं, कई एडवांस्ड AI फंक्शन आपके काम को आसान और तेज बनाते हैं जिससे Content बनाना और भी मजेदार हो सकता है।

    कंटेंट क्रिएटर के लिए क्यों अच्छा है?

    • 900 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रीफ्रेश रेट और 12.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले पर वीडियो एडिट करते समय आपको सबकुछ डिटेल में दिखता है। इससे आप हर एक फ्रेम, कलर और क्वालिटी को अच्छे से जांचते हुए परफेक्ट क्लिप तैयार कर सकते हैं।
    • अगर आप घर से निकलते समय हेडफोन या ईयरबड्स ले जाना भूल गए हैं, तो इसकी ओमनीबियरिंग साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी एडिटिंग करते समय बढ़िया साउंड देगी। इससे आपसे कोई ऑडियो नहीं छूटेगा और आप सही नोट्स का इस्तेमाल एडिटिंग में कर पाएंगें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- OnePlus
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- OxygenOS 16.0
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • बैटरी लाइफ- 15 घंटा
    • जेनरेशन- 2nd जेनरेशन

    खूबियां

    • Stylo पेन सपोर्ट
    • 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग

    कमी

    • पेन सपोर्ट में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
    05

तुलना: कौन-सा टैब आपके लिए सबसे अच्छा है?

सबसे पहले तो अगर आप बहुत हाई-एंड एडिटिंग चाहते हैं, तो शायद यह जरूरत टैब पूरी ना कर सके। मगर, मिड-लेवल तक की वीडियो एडिटिंग इनपर आराम से की जा सकती है। एक सही Tablet का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। खासकर, आपको रैम व स्टोरेज अपने वर्क लोड के हिसाब से ही देखना चाहिए-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम

स्टोरेज

Apple iPad Air 11″ with M3 chip

पावरफुल M3 चिप

-

512 जीबी

Lenovo Idea Tab Smartchoice |

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300

8 जीबी

256 जीबी

Samsung Galaxy Tab A11+ [Smartchoice]

4nm प्रोसेसर

6 जीबी

128 जीबी

XIAOMI Pad 8 Nano Texture Display Creator's Edition

स्नैड्रेगन 8s Gen 4

12 जीबी

256 जीबी

OnePlus Pad Go 2

मीडियाटेक डाइमेंसिटी

8 जीबी

128 जीबी

गैजेट गली पर ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वीडियो एडिटिंग के लिए टैबलेट बनाम लैपटॉप: कौन सा बेहतर है?
    +
    टैबलेट पोर्टेबिलिटी और टच इंटरफेस में बेहतर हैं, जबकि लैपटॉप आमतौर पर अधिक प्रोसेसिंग पावर, स्टोरेज और डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर के पूर्ण संस्करण प्रदान करते हैं। हल्के से मध्यम एडिटिंग के लिए टैबलेट अच्छे हैं, जबकि भारी और जटिल प्रोजेक्ट्स के लिए लैपटॉप बेहतर होते हैं।
  • क्या मैं एक टैबलेट पर 4K वीडियो एडिट कर सकता हूँ?
    +
    हां, कुछ हाई-एंड टैबलेट जैसे iPad Pro M-सीरीज़ चिप्स के साथ या Samsung Galaxy Tab S8 Ultra जैसे शक्तिशाली एंड्रॉइड टैबलेट 4K वीडियो एडिटिंग को आसानी से संभाल सकते हैं, खासकर यदि आप ऑप्टिमाइज़्ड एडिटिंग ऐप्स का उपयोग करते हैं।
  • कौन से वीडियो एडिटिंग ऐप टैबलेट पर सबसे अच्छा काम करते हैं?
    +
    iOS के लिए LumaFusion और DaVinci Resolve Mobile बहुत लोकप्रिय हैं। Android के लिए Kinemaster, PowerDirector और Adobe Premiere Rush अच्छे विकल्प हैं। इन ऐप्स को विशेष रूप से टच इंटरफेस के लिए डिजाइन किया गया है और वे टैबलेट पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
  • वीडियो एडिटिंग टैबलेट खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन क्या हैं?
    +
    सबसे महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन एक शक्तिशाली प्रोसेसर (जैसे M1/M2/M3 या स्नैपड्रैगन 8 Gen 2/3), पर्याप्त RAM (8GB+), एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन और रंग-सटीक डिस्प्ले, और तेज आंतरिक स्टोरेज (256GB+) हैं।
  • क्या मुझे वीडियो एडिटिंग टैबलेट के साथ स्टाइलस की आवश्यकता होगी?
    +
    यह जरूरी नहीं है, लेकिन स्टाइलस (जैसे Apple Pencil) बारीक एडिटिंग और अधिक सटीक नियंत्रण के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। आपको सैमसंग, वनप्लस, शिऑमी जैसे ब्रांड के टैबलेट में भी पेन सपोर्ट मिलता है।