तरनतारन में खेत की मेड को लेकर खूनी विवाद, भतीजे ने लाठी मारकर चाचा की हत्या, गांव में तनाव का माहौल
तरनतारन के गांव जौड़ा में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा बलबीर सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में उनकी मौ ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
खेत की मेड को लेकर हुआ खूनी विवाद।
भतीजे ने लाठी मारकर चाचा की हत्या की।
तरनतारन के जौड़ा गांव में तनाव का माहौल।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब के सरहदी जिले तरनतारन के गांव जौड़ा में खेत की मेड को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पारिवारिक तकरार के दौरान भतीजे ने अपने चाचा पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गांव जौड़ा निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह के दो बेटे विदेश में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा हरप्रीत सिंह पिता के साथ खेती का काम संभालता है। शनिवार सुबह हरप्रीत सिंह दूध डालने के लिए घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान खेत की मेड को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
यह भी पढ़ें- जालंधर में दर्दनाक हादसा, जर्जर मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत; मलबे में दबे तीन लोग घायल
गाली गलौज के बाद बढ़ी बात
परिवार के अनुसार भतीजे सुरजीत सिंह ने अपनी पत्नी हरजीत कौर के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बलबीर सिंह ने इसका विरोध किया और उन्हें शांत रहने के लिए कहा, तो सुरजीत सिंह गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने लाठी उठाकर बलबीर सिंह पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगते ही बलबीर सिंह जमीन पर गिर पड़े और बेसुध हो गए।
घटना के बाद परिवार और गांव के लोग तुरंत घायल किसान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- स्ट्रे डॉग्स के समर्थन में उतरे सोनू सूद, बोले- इन्हें मारना नहीं, घर देना चाहिए और आवाज उठानी होगी
लंबे समय से चल रही थी लड़ाई
गांव के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई दिनों से खेत की मेड को लेकर कहासुनी चल रही थी। कई बार समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया और शनिवार को हिंसक झगड़े में बदल गया।
सूचना मिलने पर थाना सरहाली की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बिंदरजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे जमीन विवाद अब गंभीर अपराधों का रूप लेने लगे हैं, जिससे परिवार टूट रहे हैं और रिश्ते खून से रंगे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर लाइव होकर गुरदासपुर के सैनिक ने निगला जहर, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; शादी के बाद छोड़ गई थी घर