Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जेसीबी से कटी 11 केवी लाइन, अंधेरे में डूबा स्टेशन; जनरेटर के सहारे चलती रहीं सेवाएं

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:42 PM (IST)

    लुधियाना रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से 11 केवी बिजली लाइन कट गई, जिससे स्टेशन अंधेरे में डूब गया। बाद में जनरेटर चलाकर जरूरी स ...और पढ़ें

    टूटी हुई लाइन को ठीक करते हुए कर्मचारी।

    टूटी हुई लाइन को ठीक करते हुए कर्मचारी।

    HighLights

    1. लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 11 केवी बिजली लाइन कटी।

    2. जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान हुआ हादसा।

    3. जनरेटर से बहाल की गईं आवश्यक रेलवे सेवाएं।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर नई इमारत के निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण स्थल पर खुदाई कर रही जेसीबी मशीन से 11 केवी बिजली लाइन की तार कट गई, जिसके चलते पूरे स्टेशन की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बिजली गुल होते ही स्टेशन परिसर में अंधेरा छा गया और रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

    घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। उस समय रेलवे स्टेशन पर नई इमारत के निर्माण का कार्य चल रहा था। रेलवे पार्सल गोदाम के पास जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन की चपेट में आकर 11 केवी बिजली लाइन की तार कट गई। तार कटते ही स्टेशन की बिजली चली गई और प्लेटफार्म, टिकट काउंटर तथा अन्य कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो गईं।

    यह भी पढ़ें- तरनतारन में खेत की मेड को लेकर खूनी विवाद, भतीजे ने लाठी मारकर चाचा की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

    यात्री व कर्मचारी होते रहे परेशान

    घटना के बाद यात्रियों और रेल कर्मचारियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक अंधेरा होने से स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि जेसीबी मशीन चला रहा चालक करंट की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

    सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अधिकारियों ने तत्काल जनरेटर का इंतजाम करवाया, जिसके बाद स्टेशन की आवश्यक सेवाएं दोबारा शुरू की गईं। जनरेटर के सहारे टिकट काउंटर, प्लेटफार्म लाइट और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं चालू रखी गईं ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जालंधर में दर्दनाक हादसा, जर्जर मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत; मलबे में दबे तीन लोग घायल

    खुदाई के दौरान कटी तार

    निर्माण कार्य देख रहे कंस्ट्रक्शन हेड दीपक ने बताया कि स्टेशन पर नई इमारत का कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान बिजली की तार कट गई थी, लेकिन तुरंत जनरेटर चलाकर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।

    उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम लगातार मौके पर काम कर रही है और शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच भी की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

    यह भी पढ़ें- स्ट्रे डॉग्स के समर्थन में उतरे सोनू सूद, बोले- इन्हें मारना नहीं, घर देना चाहिए और आवाज उठानी होगी