Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के माछीवाड़ा में ईडी की कार्रवाई, भुल्लर केस में करीबी के कार्यालय पर छापा; प्रॉपर्टी कनेक्शन की जांच

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    लुधियाना के माछीवाड़ा में प्रवर्तन निदेशालय ने भुल्लर केस में आप नेता भूपिंदर सिंह राठौर के कार्यालय पर छापा मारा। प्रॉपर्टी लेन-देन को लेकर पूछताछ जा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. माछीवाड़ा में ईडी ने भूपिंदर सिंह राठौर के कार्यालय पर छापा मारा।

    2. पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वतखोरी मामले से जुड़ा है।

    3. ईडी संपत्ति से जुड़े अवैध लेनदेन की गहन जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। लुधियाना जिले के माछीवाड़ा साहिब में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। रिश्वतखोरी के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने करीबी भूपिंदर सिंह राठौर के कार्यालय पर छापेमारी की।

    सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने माछीवाड़ा स्थित भूपिंदर सिंह के कार्यालय में पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की और भूपिंदर सिंह राठौर को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच में सहयोग करना शुरू किया। भूपिंदर सिंह राष्ट्रीय पार्टी के बीसी विंग के जिला अध्यक्ष भी हैं। 

    यह भी पढ़ें- पटियाला पहुंची ईडी, पूर्व डीआईजी भुल्लर के करीबी के घर रेड; पंजाब में 11 ठिकानों पर चली छापेमारी

    अवैध लेन-देन की हो रही जांच

    बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी का मुख्य फोकस प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पर है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि भूपिंदर सिंह राठौर और पूर्व डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर के बीच संपत्ति को लेकर किस प्रकार के संबंध रहे हैं और क्या किसी अवैध लेन-देन का हिस्सा यह मामला रहा है।

    करीब चार घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक जांच से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- निलंबित DIG भुल्लर पर ईडी का बड़ा एक्शन, पंजाब और चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी

    साहनेवाल तक भी पहुंची जांच

    इस मामले में हल्का साहनेवाल के गांव बौंकरां और माछीवाड़ा में रेशम नामक व्यक्ति के घरों का भी जिक्र सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर भी संपत्ति से जुड़े लेन-देन की जानकारी मिली है, जिसके चलते संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

    जांच एजेंसी इस पूरे मामले में यह जानने की कोशिश कर रही है कि कथित रिश्वतखोरी और संपत्ति के लेन-देन के बीच क्या संबंध है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है। आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में शॉर्ट सर्किट के चलते 'खाना खजाना वैष्णो ढाबा' में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख