जालंधर में शॉर्ट सर्किट के चलते 'खाना खजाना वैष्णो ढाबा' में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित 'खाना खजाना वैष्णो ढाबा' में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे ढाबे का सारा सामान जलकर राख हो गया और मालिक को भारी आर्थिक ...और पढ़ें
-1777264761527_m.webp)
120 फुटी रोड स्थित वैष्णो ढाबा में भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
HighLights
जालंधर के वैष्णो ढाबे में भीषण आग लगी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, जनहानि नहीं।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के 120 फुटी रोड पर स्थित ‘खाना खजाना वैष्णो ढाबा’ में सोमवार सुबह तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सुबह के समय लगी, जब ढाबा बंद था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
हालांकि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि दमकल विभाग और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। इस घटना से ढाबा मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग के कारण ढाबे का ढांचा और अंदर रखा फर्नीचर, रसोई का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल अधिकारी आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।