Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; तीन मुकदमों वाला आरोपी प्रशासनिक कार्रवाई से घिरा

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 03:40 PM (IST)

    पंजाब के फरीदकोट में "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ तीन नशा तस्करी ...और पढ़ें

    नशा तस्कर के घर को गिराने की कार्रवाई।

    नशा तस्कर के घर को गिराने की कार्रवाई।

    HighLights

    1. फरीदकोट में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला।

    2. आरोपी बलजीत सिंह पर कई नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

    3. प्रशासन ने पंचायत प्रस्ताव के बाद अवैध कब्जा हटाया।

    जागरण संवाददाता, फिरोदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले में पंजाब सरकार के “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में एक कथित नशा तस्कर के अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

    डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि थाना बाजाखाना के अधीन आने वाले गांव जवाहर सिंह वाला निवासी बलजीत सिंह पुत्र मंदर सिंह द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया गया था। सक्षम प्राधिकारी से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और सिविल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसके खिलाफ नशा तस्करी के तीन मुकदमे दर्ज पाए गए। इसके अलावा संगठित अपराध से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली के बिल ना मिलने से बढ़ी टेंशन; सॉफ्टवेयर अपडेट बना कारण, तीन महीने से अटके

    faridkot drug supplier dcp

    डीएसपी जैतो इकबाल सिंह की देखरेख में पूरी कार्रवाई हुई।

    ग्राम पंचायत ने अवैध कब्जे हटाने का प्रस्ताव किया था पारित

    प्रशासन का कहना है कि ग्राम पंचायत ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था और कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कब्जाधारी द्वारा स्थान खाली नहीं किया गया। इसके बाद मजबूरन बुलडोजर की कार्रवाई करनी पड़ी।

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद बीडीपीओ विकास कुमार ने पुष्टि की कि निर्माण बिना अनुमति के किया गया था। पंचायत की संस्तुति और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'आपराधिक केस छिपाना गंभीर, नियुक्ति से इनकार सही'; हाईकोर्ट ने की LDC अभ्यर्थी की याचिका खारिज

    954 मुकदमे हुए दर्ज

    फरीदकोट पुलिस के अनुसार मार्च 2025 से अब तक 954 मुकदमे दर्ज कर 1461 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 31 किलो से अधिक हेरोइन, 7 किलो अफीम, लगभग 20 क्विंटल पोस्त, 21 हजार नशीली गोलियां व कैप्सूल और करीब 15 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। वहीं पिछले 18 महीनों में नशा तस्करी से जुड़ी करीब 9 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमृतसर के जगीवाल में संपत्ति विवाद से दुखी छोटे भाई ने की आत्महत्या; 11 लोगों पर मामला दर्ज