Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में बिजली के बिल ना मिलने से बढ़ी टेंशन; सॉफ्टवेयर अपडेट बना कारण, तीन महीने से अटके

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 03:14 PM (IST)

    पंजाब में पावरकॉम द्वारा तीन महीने से बिजली बिल जारी न करने से उपभोक्ता चिंतित हैं। सुजानपुर के सामाजिक संगठनों ने इसे विभाग की गलत नीति बताया है। लोग ...और पढ़ें

    बिजल के बिल ना मिलने से परेशान लोग।

    बिजल के बिल ना मिलने से परेशान लोग।

    HighLights

    1. तीन महीने से बिजली बिल जारी न होने से उपभोक्ता परेशान।

    2. पावरकॉम के नए सॉफ्टवेयर अपडेट को देरी का कारण बताया।

    3. मुफ्त यूनिट लाभ खोने और अधिक बिल का डर सता रहा।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। पंजाब में पावरकाम लिमिटेड की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले तीन महीनों से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जारी नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इसे विभाग की गलत नीतियों का परिणाम बताया है।

    पठानकोट के सुजानपुर से सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, अध्यक्ष पवन महाजन, पुरुषोत्तम महाजन, मोहनलाल डोगरा, डॉ. लेखराज, पुरुषोत्तम शर्मा, भारत भूषण, अवतार सिंह, जोगिंदर सिंह और जसपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 नवंबर के बाद से अब तक बिजली के बिल जारी नहीं हुए हैं।

    उनका कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली दी जा रही है, लेकिन बिल न मिलने से लोगों को आशंका है कि एक साथ अधिक यूनिट जुड़ने पर उन्हें भारी भुगतान करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'आपराधिक केस छिपाना गंभीर, नियुक्ति से इनकार सही'; हाईकोर्ट ने की LDC अभ्यर्थी की याचिका खारिज

    तापमान बढ़ने से बढ़ी खपत

    उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ रही है। ऐसे में यदि तीन महीने का बिल एक साथ जारी हुआ और कुल यूनिट 600 से अधिक हो गईं, तो उपभोक्ताओं को पूरा बिल भरना पड़ सकता है। इससे सरकार की राहत योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है।

    खबरें और भी

    संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों से नए मीटर लगाने और नए कनेक्शन की फाइलें भी उपमंडल कार्यालय में जमा नहीं हो रही हैं। इससे उपभोक्ताओं में निराशा और रोष है।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर के जगीवाल में संपत्ति विवाद से दुखी छोटे भाई ने की आत्महत्या; 11 लोगों पर मामला दर्ज

    मुख्यमंत्री से हस्ताक्षेप की रखी मांग

    उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल्द से जल्द बिल जारी करने और लंबित फाइलें स्वीकार करने की अपील की है। इस संबंध में पावरकाम उपमंडल सुजानपुर के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नया सॉफ्टवेयर अपलोड किया जा रहा है, जिस कारण बिलों में देरी हुई है।

    उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 10 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा और सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही बिल जारी कर दिए जाएंगे तथा नए कनेक्शन की फाइलें भी स्वीकार की जाएंगी। फिलहाल उपभोक्ता स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- लाइव वीडियो के बाद आत्महत्या; अमृतसर में पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, बच्चों से मांगी माफी