अमृतसर के जगीवाल में संपत्ति विवाद से दुखी छोटे भाई ने की आत्महत्या; 11 लोगों पर मामला दर्ज
अमृतसर के जगीवाल गांव में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई प्रीतम सिंह ने आत्महत्या कर ली। बड़े भाई पर घर पर जबरन कब्जा करने और लगातार दबाव बनाने का आरो ...और पढ़ें
HighLights
अमृतसर के जगीवाल में संपत्ति विवाद से आत्महत्या।
छोटे भाई प्रीतम सिंह ने वीडियो बनाकर दी जान।
पुलिस ने बड़े भाई सहित 11 लोगों पर केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में अजनाला क्षेत्र के गांव जगीवाल में घरेलू और संपत्ति विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने कथित तौर पर बड़े भाई से चल रहे झगड़े से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच एक छोटे घर को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में जमीन की बांट पहले ही हो चुकी थी, लेकिन घर के कब्जे को लेकर तनाव बना हुआ था। आरोप है कि बड़े भाई ने जबरन कब्जा कर रखा था और मृतक पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि प्रीतम सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान था और खुद को असहाय महसूस कर रहा था।
यह भी पढ़ें- लाइव वीडियो के बाद आत्महत्या; अमृतसर में पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, बच्चों से मांगी माफी
आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो
सबसे बड़ी विवाद की वजह वह वीडियो है, जो आत्महत्या से पहले प्रीतम सिंह ने बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए बड़े भाई, उसके ससुराल पक्ष और गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। ग्रामीणों में भी इसको लेकर चर्चा और तनाव है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े भाई सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में सड़क हादसे में मृतक के परिवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मुआवजा 21 लाख से बढ़कर 35 लाख किया
पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच की शुरू
थाना प्रभारी आंग्यपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।