Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में 17 अप्रैल के बाद क्यों बढ़ा बिजली संकट, मंत्री अरोड़ा ने बताया कारण; अब 4 घंटे से अधिक नहीं लगेगा कट

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:28 PM (IST)

    गर्मी बढ़ने से 17 अप्रैल के बाद बिजली की मांग अचानक बढ़ी। मंत्री ने कहा मरम्मत के कारण कट अधिक लगे, अब चार घंटे से ज्यादा नहीं होंगे। किसानों और उद्यो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अचानक गर्मी से पंजाब में बिजली की मांग बढ़ी।

    2. मंत्री अरोड़ा ने 4 घंटे से अधिक कट न होने का आश्वासन दिया।

    3. सरकार बिजली संकट से निपटने के लिए कई कदम उठा रही है।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में अचानक बढ़ी गर्मी ने बिजली व्यवस्था पर सीधा असर डाला है। भीषण लू और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बिजली की मांग में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार इस तरह की मांग पहले कभी अप्रैल महीने में देखने को नहीं मिली, जिससे पूरे तंत्र पर दबाव बढ़ गया है। 

    बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पहले से तय कार्यक्रम के तहत मरम्मत कार्य चल रहे थे। इसी वजह से कई स्थानों पर नियोजित बिजली कट लगाए गए, जिससे उपभोक्ताओं को कटौती अधिक महसूस हुई। 17 अप्रैल के बाद पैदा हुई स्थिति का यही सबसे बड़ा कारण है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ऐसे नियोजित कट चार घंटे से ज्यादा नहीं होंगे और व्यवस्था को सामान्य रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    खेती के मौसम ने भी बिजली की मांग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस समय फसलों की कटाई के साथ-साथ आलू और टमाटर जैसी फसलों की खेती के लिए लगातार बिजली की जरूरत रहती है। किसानों को तय समय पर बिजली उपलब्ध कराना जरूरी होने के कारण ग्रिड पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।

    यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में पिता ने बेटी को मार किया संस्कार, डेढ़ साल से पत्नी नहीं लौटी तो उठाया खौफनाक कदम

    tarntaran

    दो दिन पहले ही तरनतारन के पट्‌टी में लोगों ने बिजली कट से परेशान होकर बिजली घर घेर लिया था।

    हालात पर विभाग रख रहा नजर

    विभाग के अनुसार राज्य में करीब छह हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रसारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने का काम चल रहा है। लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण इस काम की गति भी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    खबरें और भी

    राहत के तौर पर उद्योगों को रात के समय खुले प्रावधान के तहत सीधे बिजली खरीदने की अनुमति दी गई है, ताकि दिन के समय ग्रिड पर लोड कम किया जा सके और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

    अनावश्यक बिजली उपकरणों के इस्तेमाल से बचें

    विभाग का दावा है कि राज्य में जरूरत के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और प्रदेश अभी भी बिजली के मामले में आत्मनिर्भर स्थिति में है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां पहले से थीं, लेकिन अप्रैल में इतनी अधिक मांग अप्रत्याशित रही।

    उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे अधिक खपत वाले समय में अनावश्यक बिजली उपकरणों का इस्तेमाल न करें, ताकि सभी को सुचारु रूप से बिजली मिल सके।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना के माछीवाड़ा में ईडी की कार्रवाई, भुल्लर केस में करीबी के कार्यालय पर छापा; प्रॉपर्टी कनेक्शन की जांच

    bhatinda I

    बीते दिन बठिंडा में लोगों ने परेशान होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

    बिजली की अधिकतम मांग में 12% की बढ़ोतरी

    • अप्रैल की शुरुआत में: बिजली का इस्तेमाल पिछले साल के मुकाबले 7% से 21% तक कम था।

    • पिछले 10 दिनों में: भारी गर्मी की वजह से बिजली के इस्तेमाल और इसकी डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है।

    • बड़ी छलांग: अधिकतम मांग 15 अप्रैल को लगभग 7900 MW थी, जो 25 अप्रैल तक बढ़कर 12000 MW के पार पहुंच गई है।

    स्थिति को सुधारने के लिए उठाए गए कदम

    • बिजली कटौती का समय तय: लोगों को परेशानी न हो, इसलिए बिजली कटौती को ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे तक ही सीमित रखा गया है।

    • दूसरे राज्यों से बिजली का लेनदेन: दूसरे राज्यों के साथ 1500-2000 MW बिजली के लिए बातचीत आखिरी दौर में है; ये समझौते जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

    • हाइड्रो पावर प्लांट फिर से शुरू: 2025 की बाढ़ में सरकारी हाइड्रो यूनिट्स को नुकसान पहुँचा था। मरम्मत का काम 10 मई तक पूरा हो जाएगा, जिससे ग्रिड में 300 MW बिजली और जुड़ जाएगी।

    • अतिरिक्त बिजली की खरीदारी: ग्रिड के लिए लगभग 1500 MW एक्स्ट्रा बिजली अलग-अलग राज्यों और प्राइवेट कंपनियों से खरीदी जा रही है।

    • केंद्र सरकार से मदद: गर्मियों के पीक महीनों में राहत देने के लिए पंजाब केंद्र सरकार के कोटे से लगभग 2000 MW बिजली लेने की तैयारी कर रहा है।

    • शॉर्ट-टर्म टेंडर: बाजार में कम समय वाले टेंडर निकाले गए हैं ताकि बिना किसी देरी के तुरंत फालतू बिजली खरीदी जा सके।

    • चार्ज में छूट: अगले 2 महीनों के लिए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 'व्हीलिंग चार्ज' और 'क्रॉस सब्सिडी' में छूट दी गई है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, नकाबपोश बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनी