दिल्ली की बैठक से चरणजीत चन्नी दूर, पंजाब कांग्रेस में सियासी हलचल तेज; सचिन पायलट अगले हफ्ते पंजाब दौरे पर
पूर्व सीएम चन्नी का दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक से अनुपस्थित रहना पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को हवा दे ...और पढ़ें

दिल्ली की बैठक से चरणजीत चन्नी दूर। फाइल फोटो
HighLights
चन्नी दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बैठक में नहीं पहुंचे।
उनकी अनुपस्थिति ने पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल उठाए।
राजा वड़िंग ने नए प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश प्रभारी बदलने के बाद संगठन के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से देशभर के कांग्रेस सांसदों की बुलाई गई बैठक में पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल होना था, लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे।
वहीं, सांसद डॉ. अमर सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया। चन्नी की बैठक से दूरी ने एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और हाईकमान के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।खास बात यह रही कि बैठक के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी नेताओं की बैठक प्रस्तावित थी।
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी
ऐसे में चन्नी के पहली ही बैठक में नहीं पहुंचने को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं सांसद डॉ. अमर सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया। चन्नी की बैठक से दूरी ने एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और हाईकमान के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खास बात यह रही कि बैठक के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी नेताओं की बैठक प्रस्तावित थी। ऐसे में चन्नी के पहली ही बैठक में नहीं पहुंचने को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से चन्नी के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
दिल्ली की बैठक में नहीं पहुंच सके
बताया जा रहा है कि सोमवार को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद को लेकर पंजाब के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और बैठकें आयोजित की गई थीं। चन्नी ने जालंधर में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ऐसे में पार्टी के भीतर यह चर्चा भी है कि जालंधर के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण वह दिल्ली की बैठक में नहीं पहुंच सके। बावजूद इसके, उनके दिल्ली बैठक से नदारद रहने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।
दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पंजाब कांग्रेस और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वड़िंग ने बताया कि पायलट के साथ उनकी विस्तृत बातचीत हुई है और नए प्रभारी जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी को मिलेगा संसद रत्न अवार्ड, 9 सितंबर को दिल्ली में होंगे सम्मानित
चन्नी की अभी तक पायलट से मुलाकात नहीं
पायलट की नियुक्ति के बाद वड़िंग की उनसे यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस हाईकमान अब पंजाब संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी में है। वहीं चन्नी की अभी तक पायलट से मुलाकात नहीं हुई है।
ऐसे में एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष नए प्रभारी के साथ संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ चन्नी का दिल्ली की महत्वपूर्ण बैठक से दूर रहना पार्टी के भीतर अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों की चर्चा को हवा दे रहा है।
यह भी पढ़ें- सचिन पायलट के सामने पंजाब में बड़ी चुनौती, वड़िंग और चन्नी गुट के बीच तालमेल बैठाना होगी सबसे बड़ी परीक्षा
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सचिन पायलट की पंजाब में नई जिम्मेदारी के बाद क्या वड़िंग और चन्नी के बीच मतभेद कम होंगे? साथ ही राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले क्या कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता एक मंच पर नजर आएंगे?
हाईकमान की ओर से संगठन को लेकर आने वाले दिनों में लिए जाने वाले फैसलों पर भी पंजाब कांग्रेस की निगाहें टिकी हुई हैं।
