विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी को मिलेगा संसद रत्न अवार्ड, 9 सितंबर को दिल्ली में होंगे सम्मानित

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:37 PM (IST)

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी को 9 सितंबर को नई दिल्ली में संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी। फाइल फोटो

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी। फाइल फोटो

HighLights

  1. कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी को मिलेगा संसद रत्न अवार्ड।

  2. संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय योगदान हेतु सम्मान।

  3. डॉ. कलाम के सुझाव पर 2010 में हुई थी शुरुआत।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को 9 सितंबर को नई दिल्ली में संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। चन्नी का चयन संसद में उनके प्रदर्शन और संसदीय कार्यों में सक्रिय योगदान के आधार पर किया गया है। वर्ष 2026 के संसद रत्न पुरस्कारों के लिए चन्नी का नाम चयनित सांसदों में शामिल है।

संसद रत्न अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और प्री सेंस की पहल से हुई थी। इसका उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करना और बेहतर संसदीय कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है।

पुरस्कार के लिए सांसदों के सवाल पूछने, बहस में भाग लेने, निजी सदस्य विधेयक पेश करने और अन्य संसदीय गतिविधियों जैसे प्रदर्शन मानकों का आकलन किया जाता है। चयन में संसद के आधिकारिक आंकड़ों और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों का भी इस्तेमाल होता है।