Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार का कहर, चाचा-भतीजे को टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

    बठिंडा के कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय खुशदिल सिंह की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

    कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर लापरवाही हादसे की वजह बनी। (फाइल फोटो)

    कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर लापरवाही हादसे की वजह बनी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बठिंडा में तेज रफ्तार कार ने चाचा-भतीजे को टक्कर मारी।

    2. हादसे में 10 वर्षीय मासूम खुशदिल सिंह की मौके पर मौत।

    3. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर स्थित गुरुद्वारा जीवन सिंह वाला के बाहर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोटशमीर निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसका भाई प्रीतपाल सिंह और उसका 10 वर्षीय बेटा खुशदिल सिंह कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर स्थित गुरुद्वारा जीवन सिंह वाला के बाहर सड़क किनारे खड़े थे।

    इसी दौरान तलवंडी साबो की ओर से आ रही कार नंबर पीबी-03एएस-5355, जिसे हरकंवल सिंह निवासी जुझार सिंह नगर बठिंडा चला रहा था, तेज रफ्तार और लापरवाही से आई। शिकायतकर्ता के अनुसार कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने सड़क किनारे खड़े उसके भाई व बेटे को टक्कर मार दी।

    यह भी पढ़ें- होली से पहले पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX से लैस IEED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

    अस्पताल ले जाते हुए बच्चे ने दम तोड़ा 

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 वर्षीय खुशदिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रीतपाल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

    खबरें और भी

    हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोहाली में बनेगा देश का पहला AI टावर, 300 विदेशी कंपनियां करेंगी निवेश; हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

    पुलिस ने जांच की शुरू

    अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव कोटशमीर में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- 'मेरिट सूची में नाम होने से नौकरी का अधिकार नहीं...', पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला