Punjab Weather 9 October: बारिश के बाद गिरा तापमान, कल से फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर
पंजाब में वीरवार हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। आज मौसम विभाग ने बारिश ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट।
10 और 11 अक्टूबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी।
पठानकोट में सर्वाधिक 15.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद पंजाब के बढ़ रहे तापमान से हल्की राहत मिली है। रात का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि बीते दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आज, शुक्रवार, बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। लेकिन 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर फिर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार राज्य के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। जिसमें पठानकोट में सबसे अधिक 15.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ में 7.8 मिमी, पठानकोट शहर में 7 मिमी, होशियारपुर के सलेरन में 5.5 मिमी, भाखड़ा डैम क्षेत्र में 4 मिमी और थीन डैम पर 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Price: सराफा बाजार में चमके सोना-चांदी, पंजाब की मंडियों में अनाज-दालों के दाम स्थिर
आज राज्य में कोई अलर्ट नहीं
9 अक्टूबर: आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। जबकि हिमाचल से सटे जिलों में बारिश होने की संभावना है। अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
10 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, और मोहाली के अलावा दक्षिण-पश्चिमी जिलों फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है।
11 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, और बठिंडा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है।
12 अक्टूबर: पंजाब में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ जिलों में छुटपुट बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- पंजाब की 50 वार्डों में फिर होंगे नगर निगम चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने 6 सप्ताह में मतदान का दिया आदेश
सामान्य से 2.3 डिग्री कम तापमान दर्ज
मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। दूसरी ओर, औसत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है, हालांकि यह अब भी सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम 32.4 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री और 22.2 डिग्री, पटियाला में 30.3 डिग्री और 22.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 31.2 डिग्री और 22.2 डिग्री और जालंधर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
