Thailand Open 2026: सात्विक-चिराग फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को दी मात
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन को हराकर थाइलैंड ...और पढ़ें
-1778931204106_m.webp)
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बैंकाक, पीटीआई। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन को हराकर थाइलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष डबल्स फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने नौवीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में 19-21, 22-20, 21-16 से हराया।
भारतीय जोड़ी ने 2019 और 2024 में खिताब जीता था और तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन या चीन के हि जि तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी से होगा। डेनमार्क में थामस कप में कांस्य पदक जीतने के बाद भी बैडमिंटन को भारत में तरजीह और प्रशंसा नहीं मिलने को लेकर अपने बयान से सात्विक और चिराग हाल ही में चर्चा में रहे थे।
हालांकि, उन्होंने बाहरी शोर से किनारा करते हुए शानदार प्रदर्शन करते फाइनल में प्रवेश किया। मलेशियाई जोड़ी के विरुद्ध उनका रिकार्ड 7-2 का था लेकिन गोह और इजुद्दीन ने पिछले साल इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में उन्हें हराया था।
