विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Thailand Open 2026: श्रीकांत, सिंधू और लक्ष्य थाइलैंड ओपन में जीते, दूसरे दौर में बनाई जगह

Published: Wed, 13 May 2026 07:52 PM (IST)

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।

पीवी सिंधू

पीवी सिंधू

HighLights

  1. सिंधू ने तुंग सियू तोंग को 21-9 21-12 से हराया

  2. लक्ष्य ने जिया हेंग जेसन को 21-16 21-17 से मात दी

  3. श्रीकांत का सामना प्री क्वार्टर फाइनल में सू लि यांग से होगा

बैंकाक, पीटीआई। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए, जबकि इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन मिश्रित सफलता वाला रहा।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने चीनी ताइपे की तुंग सियू तोंग को 21-9 21-12 से हराया, जबकि सातवें वरीय और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दो बार के फाइनलिस्ट लक्ष्य ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन को 21-16 21-17 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से हराकर उलटफेर किया। श्रीकांत का सामना प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा, जबकि सिंधू डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता थामस कप के दौरान लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

वह चीनी ताइपे के वांग पो वेई और चीन के झू शुआन चेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। वहीं, एक अन्य मैच में मालविका बंसोड़ ने कनाडा की वेन यू झेंग को 13-21 26-24 21-13 से हराया, लेकिन तन्वी शर्मा को जापान की हीना अकेची के विरुद्ध 17-21 8-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- Badminton Asia Championships: आयुष शेट्टी की क्‍वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री, सिंधू-प्रणय का सफर थमा

यह भी पढ़ें- Badminton Asia Championships: सात्विक-चिराग हटे, अब लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु पर होगा दारोमदार