विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Thailand Open: सात्विक-चिराग ने जीत से की शुरुआत, मानव को मिली हार

Published: Tue, 12 May 2026 08:17 PM (IST)

शीर्ष वरीय सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन के पुरुष डबल्स में इंडोनेशियाई जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराया। ...और पढ़ें

सात्विक और चिराग की शानदार जीत

सात्विक और चिराग की शानदार जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, बैंकॉक: शीर्ष वरीय सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मंगलवार को थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स मुकाबले के रोमांचक तीन-गेम वाले शुरुआती मैच में इंडोनेशिया के मुह पुत्रा एरवियानस्याह और बगास मौलाना को हरा दिया।

हालांकि इस दौरान भारतीय जोड़ी को कड़े मुकाबले का सामना किया। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने 64 मिनट में मुह और बगास पर 19-21, 23-21, 21-10 से जीत दर्ज की।

पहला गेम हारने के बाद की वापसी

पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी दूसरे गेम में भी 11-16 से पीछे चल रही थी, लेकिन फिर लगातार सात अंक बनाकर उन्होंने मैच का रुख पलट दिया। मुह और बगास ने वापसी करते हुए स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया, लेकिन सात्विक और चिराग ने धैर्य बनाए रखते हुए मुकाबला बराबर कर लिया। इसके बाद तीसरे गेम में सात्विक और चिराग ने अपना दबदबा कायम रखा।

वे ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बनाने के बाद बाकी बचे मैच में आसानी से जीत की ओर बढ़ गए। भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला मलेशिया के ब्रायन जेरेमी गूंटींग और मुहम्मद हैकल से होगा।

मानव को मिली हार

इससे पहले चोट के बाद वापसी कर रहे मलेशिया के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ली जी जिया ने क्वालीफाइंग मैच में भारत के मानव चौधरी को 21-19, 21-18 से हरा दिया। वहीं मिक्सड डबल्स क्वालीफाइंग में भारत के एम जगलान और एल जगलान को चीनी ताइपे के त्साई फू चेंग और सुंग यू ह्सुआन के विरुद्ध 11-21, 18-21 से हार का समाना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- थॉमस कप में भारतीय टीम ने जीता था कांस्य पदक, सात्विक बोले- सभी खेलों की सफलता का जश्न मने

यह भी पढ़ें- 'किसी ने ध्‍यान नहीं दिया', भारत को थॉमस कप में मेडल‍ दिलाने वाले हीरो ने बयां किया अपना दर्द