विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

China Masters: सात्विक-चिराग दूसरे खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में नूर और टैन को शिकस्त दी

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:11 PM (IST)

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग ...और पढ़ें

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

पीटीआई, शेनजेन। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने शनिवार को शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग को तीन गेम में हराकर तीसरी दफा चीन मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी इस सत्र के अपने दूसरे खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर है।

सात्विक-चिराग की दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी ने दूसरे गेम में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी की और 29वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को एक घंटे पांच मिनट में 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 के चरण में उपविजेता रही थी।

मैच से पहले सात्विक और चिराग का नूर और टैन के विरुद्ध जीत का रिकार्ड 2-0 था। भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 2024 थाईलैंड ओपन और 2025 मलेशियन ओपन में हराया था। सैंतीस वर्षीय टैन अनुभवी डबल्स खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो ओलिंपिक में गो वी शेम के साथ रजत पदक जीता था।

यह भी पढ़ें- China Masters: किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्‍ड नंबर-9 को हराकर किया बड़ा उलटफेर, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती

यह भी पढ़ें- China Masters 2026: चाइना मास्टर्स में भारत की अगुआई करेंगे लक्ष्य सेन, उन्नति हुड्डा पर भी रहेंगी नजरें