विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Thailand Open: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग अंतिम-8 में पहुंचे

Published: Thu, 14 May 2026 06:09 PM (IST)

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन थाइलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

पीवी सिंधू

पीवी सिंधू

बैंकाक, पीटीआई। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन थाइलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 28 मिनट के भीतर डेनमार्क की अमेली शूल्ज को 21-13, 21-15 से हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त सेन ने चीन के झू शुआन चेन को 21-12, 21-13 से मात दी।

सिंधू का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त तीसरी रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागुची से होगा। वहीं, लक्ष्य चीनी ताइपै के ली चिया हाओ और दूसरी वरीयता प्राप्त थाइलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलेंगे। पुरुष डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी अंतिम आठ में पहुंच गए।

उन्होंने मलेशिया के ब्रायन जेरेमी और मुहम्मद हाइकल को 21-12, 21-19 से मात दी। अब उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमी नोमूरा और युइची शिमोगामी से होगा। इस साल थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाली देविका सिहाग को थाईलैंड की पिचामोन ओपात्निपुत ने 23-21, 21-11 से मात दी।

यह भी पढ़ें- Thailand Open 2026: श्रीकांत, सिंधू और लक्ष्य थाइलैंड ओपन में जीते, दूसरे दौर में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- Thailand Open: सात्विक-चिराग ने जीत से की शुरुआत, मानव को मिली हार