विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

China Masters: किदांबी श्रीकांत का क्‍वार्टर फाइनल में सफर समाप्‍त, हांगकांग के शटलर से लगातार चौथी बार झेली शिकस्‍त

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:07 AM (IST)

किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्‍टर्स में सफर क्‍वार्टर फाइनल में समाप्‍त हो गया। उन्‍हें हांगकांग के ली चियुक ईयु के हाथों सीधे गेम्‍स में शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

किदांबी श्रीकांत

किदांबी श्रीकांत 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। किदांबी श्रीकांत का शुक्रवार को चाइना मास्‍टर्स में सफर समाप्‍त हो गया। भारतीय शटलर को शेनझेन में जारी बीडब्‍ल्‍यूएफ वर्ल्‍ड टूर सुपर 750 इवेंट में हांगकांग के ली चियुक ईयु के हाथों सीधे गेम्‍स में शिकस्‍त मिली। ली के हाथों पूर्व वर्ल्‍ड नंबर-1 को 16-21, 16-21 की शिकस्‍त मिली।

श्रीकांत ने मैच की सकारात्‍मक शुरुआत करते हुए दो अंक तेजी से हासिल किए, लेकिन ली ने जल्‍दी ही बराबरी करके स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। हांगकांग के शटलर ने पहले गेम के दौरान अपनी बढ़त कायम रखी और पांच अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। हां, श्रीकांत ने वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो बढ़त का अंतर पाट नहीं सके।

बढ़त के बावजूद गंवाया गेम

श्रीलंका ने दूसरे गेम में मजबूत शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर लगातार चार गलतियां करके अपनी बढ़त गंवा दी। इस तरह ली को वापसी का मौका मिल गया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में तगड़ी फाइट दी और एक समय 15-14 की बढ़त बना ली थी। मगर ली ने भारतीय शटलर की कमजोरी का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

ली ने बेहतर किया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही हांगकांग के ली चियुक ईयु ने किदांबी श्रीकांत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर कर लिया है। श्रीकांत ने ली के खिलाफ लगातार चौथा मुकाबला गंवाया। भारतीय शटलर ने केवल 2018 इंडिया ओपन के पहले राउंड में ली को मात दी थी।

श्रीकांत का तीन साल में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन

बहरहाल, किदांबी श्रीकांत का तीन सालों में यह सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा। श्रीकांत ने चाइना मास्‍टर्स में अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के ची यू-जेन को 35 मिनट में मात देकर की थी। श्रीकांत ने वर्ल्‍ड नंबर-21 को 21-16, 21-15 से मात दी थी। इसके बाद श्रीकांत ने वर्ल्‍ड नंबर-9 विक्‍टर लाई को मात देकर बड़ा उलटफेर किया। भारतीय शटलर ने प्री-क्‍वार्टर फाइनल में लाई को 21-18, 21-19 से मात दी थी।

यह भी पढ़ें- China Masters: किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्‍ड नंबर-9 को हराकर किया बड़ा उलटफेर, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती

यह भी पढ़ें- China Masters: श्रीकांत ने दूसरे दौर में किया प्रवेश, लक्ष्‍य सेन का पहले ही राउंड में सफर समाप्‍त