विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

China Masters: श्रीकांत ने दूसरे दौर में किया प्रवेश, लक्ष्‍य सेन का पहले ही राउंड में सफर समाप्‍त

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:39 PM (IST)

चाइना मास्‍टर्स में भारतीय शटलर्स के लिए मिला-जुला दिन रहा। किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया, लेकिन लक्ष्‍य सेन का सफर पहले ही राउंड में समाप्‍त हो गया।

लक्ष्‍य सेन (Pic Credit- X)

लक्ष्‍य सेन (Pic Credit- X)

HighLights

  1. किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में जगह बनाई

  2. लक्ष्‍य सेन पहले ही राउंड में हुए बाहर

  3. ध्रुव और तनीशा की जोड़ी भी पहले राउंड में हारी

प्रेट्र, शेनझेन। भारत के लक्ष्य सेन कनाडा के विक्टर लाई के विरुद्ध निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बुधवार को चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गए, जबकि किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने लगातार गलतियां की और विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी लाई से 38 मिनट में 14-21 7-21 से हार गए। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता था।

यह लक्ष्य की कनाडाई खिलाड़ी के हाथों तीसरी हार थी। उन्होंने लाई के विरुद्ध एकमात्र जीत इसी साल मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हासिल की थी।

भारत के अनुभवी खिलाड़ी श्रीकांत ने हालांकि पुरुष सिंगल्स के एक अन्य मैच में चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-16 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी थाईलैंड के टोन्नाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग को 21-8 21-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

लक्ष्य के लिए पिछले कुछ सप्ताह मुश्किल भरे रहे हैं। वह नई दिल्ली में खेली गई विश्व चैंपियनशिप में भी जल्दी बाहर हो गए थे। लाई के विरुद्ध बुधवार को उन्हें शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने लगातार कई गलतियां की जिसका कनाडा के खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया।

यह भी पढ़ें- China Masters 2026: चाइना मास्टर्स में भारत की अगुआई करेंगे लक्ष्य सेन, उन्नति हुड्डा पर भी रहेंगी नजरें

यह भी पढ़ें- बैडमिंटन हॉल, जिम और स्विमिंग पूल फिर खुले; गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू