विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेसन गिलेस्पी के पैसे खा गया PCB, पूर्व तेज गेंदबाज ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल; आकिब जावेद पर लगाए आरोप

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:42 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उनके पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आकिब जावेद को लेकर भी टिप्पणी की है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के जेसन गिलेस्पी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के जेसन गिलेस्पी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल काफी विवादित रहा था जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का दोष माना जाता है। उनके समय पाकिस्तान क्रिकेट में काफी कुछ बदल रहा था और ऐसे में गिलेस्पी को जिम्मेदारी मिली थी। अब गिलेस्पी ने खुलासा करते हुए बताया है कि पीसीबी ने अभी तक उनकी फीस नहीं दी है।

गिलेस्पी ने साथ ही कहा कि जब से आकिब जावेद सेलेक्शन कमेटी में आए तब से सब कुछ बदल गया और यहीं से पाकिस्तान क्रिकेट की बुरे हाल शुरू हो गए। गिलेस्पी पाकिस्तान टीम के टेस्ट कोच नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल काफी कम समय का रहा था।

'मैं यसमैन नहीं'

गिलेस्पी ने कहा कि पीसीबी चाहती थी कि वह यसमैन बने जो उन्हें बर्दाश्त नहीं था। उन्होंने टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में कहा, "पीसीबी पर अभी भी उनके हजारों डॉलर उधार हैं, लेकिन मैं कभी यसमैन नहीं बनना चाहता था। मैं अपने उसूलों से समझौता नहीं करना चाहता था। मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा नहीं किया और मैं इसे बदलने वाला भी नहीं हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं शांत रह सकता था। हर बात के लिए हां कह सकता था और सैलरी अपने घर ले जा सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। मुझे कहीं न कहीं पता था कि मुझे हटा दिया जाएगा।"

आकिब जावेद ने किया बर्बाद

गिलेस्पी ने कहा कि जैसे ही पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आकिब जावेद को सेलेक्टर बनाया सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा, "उस पल से पाकिस्तान क्रिकेट के साथ मेरा संबंध पूरी तरह से बदल गया। आकिब आए और उन्होंने टेकओवर कर लिया। मुझे ऐसा लगा कि वह हर चीज के मुखिया हैं। मैं टेस्ट टीम देख रहा था, सपोर्ट स्टाफ देख रहा था, खिलाड़ियों का सेलेक्शन भी, लेकिन अचानक से मेरे हाथ से सब निकल गया।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मैच फिक्सिंग का साया, PCB ने जब्त किए कई खिलाड़ियों के मोबाइल

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच फिक्सिंग का साया, पीसीबी ने शुरू की जांच