विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच फिक्सिंग का साया, पीसीबी ने शुरू की जांच

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:45 AM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड दौरे पर अनुशासन तोड़ने की मीडिया अटकलों के बाद आंतरिक जांच शुरू की है, ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच फिक्सिंग का साया।

पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच फिक्सिंग का साया।

HighLights

  1. पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर अनुशासन तोड़ने की आंतरिक जांच शुरू की।

  2. पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का गहरा संदेह।

  3. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में फिक्सिंग की कहानी फिर दोहराई जाती दिख रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा, इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के दौरान अनुशासन तोड़ने की मीडिया अटकलों के बीच उसने आंतरिक जांच शुरू की है।

हालांकि इस बयान में किसी घटना या व्यक्ति का जिक्र नहीं था पर मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों के फिक्सिंग में शामिल होने का संदेह जताया गया है।

पीसीबी के मीडिया निदेशक हामिद मीर ने कहा, अनुशासन और व्यवहार से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के बाद बोर्ड ने अनुशासनात्मक जांच शुरू की है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। पीसीबी ऐसे मामलों को अपनी मानक प्रक्रिया के अनुसार संभालता है।

पाकिस्तानी क्रिकेटरों के मोबाइल फोन जब्त

मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। फोन अंतिम टेस्ट के बाद ही उन्हें वापस मिलेंगे। हालांकि इन रिपोर्टों में खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए गए हैं।

इससे पूर्व, लगातार दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने चलते दौरे से सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इनकी जगह भेजे गए खिलाड़ियों में पांच ऐसे थे जिन्होंने अभी तक सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली ही नहीं है।

ये सारा विवाद उसी लार्ड्स स्टेडियम से शुरू हुआ जहां 2010 में पूर्व कप्तान सलमान बट, मो. आसिफ और मो. आमिर जैसे खिलाड़ियों ने स्पॉट फिक्सिंग की थी।