नीरज चोपड़ा की जगह एशियन गेम्स 2026 में हुई यशवीर की एंट्री, डोपिंग नोटिस के बाद अभिषेक पाल पर भी गिरी गाज
नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के कारण एशियाई खेलों से हटने के बाद यशवीर सिंह को भारतीय एथलेटिक्स टीम में ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा-यशवीर सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के चोट के कारण एशियाई खेलों से हटने के बाद यशवीर सिंह को आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में यशवीर ने कांस्य पदक जीता था। वहीं नीरज ने रजत पदक अपने नाम किया था।
इस बीच, लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को डोपिंग उल्लंघन के लिए नाडा की ओर से नोटिस जारी होने के बाद एशियाई खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने गुरुवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 77 सदस्यीय ट्रैक एंड फील्ड टीम की घोषणा की।
तेजस शिरसे भी हुए बाहर
पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के धावक तेजस शिरसे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि वह हाल ही में ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान चोटिल हो गए थे। एएफआई अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने कहा, हमने नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर को टीम में शामिल किया है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता था। नीरज चोपड़ा चोटिल हैं और इस कारण एशियाई खेलों में नहीं खेल पाएंगे। यही वजह थी कि टीम में कुछ बदलाव करना पड़ा। अभिषेक पाल को कुछ समस्याओं के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। एशियाई खेलों के लिए यह अंतिम टीम है।
भारतीय ट्रैक एंड फील्ड टीम पुरुष
गुरिंदरवीर सिंह (100 मीटर/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), अनिमेष कुजूर (100 मीटर/200 मीटर/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), विशाल टी के, राजेश रमेश (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), जय कुमार, मनुत एस (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), धर्मवीर चौधरी (4x400 मीटर रिले), मोहम्मद अशफाक (4x400 मीटर रिले), मोहम्मद अफसल पी (800 मीटर), कृष्ण कुमार (800 मीटर), यूनुस शाह (1500 मीटर), गुलवीर सिंह (1500 मीटर/5000 मीटर/10000 मीटर), अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), यशस्वी पी, संतोष तमिल अरसन (400 मीटर बाधा दौड़), श्रीशंकर एम, शाहनवाज खान (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल, कार्तिक उन्नीकृष्णन (ट्रिपल जंप), देव मीणा, कुलदीप कुमार (पोल वाल्ट), सर्वेश अनिल कुशारे, आदर्श राम (ऊंची कूद), करणवीर सिंह, तेजिंदर पाल तूर (गोला फेंक), यशवीर सिंह, रोहित यादव (भाला फेंक), दामनीत सिंह, प्रवीण कुमार (हैमर थ्रो) , तेजस्विन शंकर, तौफीक एन (डेकाथलान), सावन बरवाल (मैराथन), कार्तिक करकेरा (मैराथन), प्रणव गौरव (मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले।
महिला टीम
हरिता भद्रा (200 मीटर/4x100 मीटर मिक्स्ड रिले), उन्नति बोलंदा (200 मीटर/4x100 मीटर मिक्स्ड रिले), प्राची (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), किरण पहल (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), गौतमी जयारमन (800 मीटर), पूजा (800 मीटर/1500 मीटर), पारुल चौधरी (1500 मीटर/3000 मीटर स्टीपलचेज/5000 मीटर), सीमा (5000 मीटर/10000 मीटर), अंकिता (3000 मीटर स्टीपलचेज), ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), नंदिनी के (100 मीटर बाधा दौड़), विथ्या रामराज (400 मीटर बाधा दौड़/4x400 मीटर रिले), अनु आर (400 मीटर बाधा दौड़), एंसी सोजन, शैली सिंह (लंबी कूद), लाशा इलांगोवन, निहारिका वशिष्ठ (त्रिकूद), सिंधुश्री जी, बरनिका एलंगोवन (पोल वाल्ट), पूजा, सुप्रिया बी (ऊंची कूद), मनप्रीत कौर, कृष्णा जयासंकर (गोला फेंक), अन्नू रानी (भाला फेंक), सीमा, सान्या यादव (चक्का फेंक), अनुष्का यादव, तान्या चौधरी (हैमर फेंक), मंजू रानी, प्रियंका गोस्वामी (मैराथन), पूजा, अनामिका के ए (हेप्टाथलान), सरबानी नंदा, निथ्या गांधे, सुदीक्षा शिवांकर, अबिनया राजराजन (4x100 मीटर रिले), स्नेहा एस.एस , तमन्ना (4x100 मीटर रिले/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), रशदीप कौर, अंसा बाबू (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), नीरू पाठक, पूवम्मा आर, सलोनी नागर (4x400 मीटर रिले)।
