अनिमेष कुजूर की 100 और 200 मीटर में आसान जीत
ओडिशा के अनिमेष कुजूर ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 200 मीटर और 100 मीटर दोनों दौड़ में खिताब जीते। उन्होंने ...और पढ़ें

अनिमेष कुजूर की 100 और 200 मीटर में आसान जीत
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। ओडिशा के स्टार स्पि्रंटर अनिमेष कुजूर ने शनिवार को एक दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 200मीटर का खिताब जीतने के बाद 100 मीटर की दौड़ भी आसानी से जीत ली। तेज मोंडो ट्रैक पर अपने आउटडोर सीजन की शुरुआत करते हुए कुजूर ने सुबह के सत्र में 200मीटर की दौड़ 20.74 सेकेंड के समय के साथ जीती। इसमें उन्होंने 400 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड धारक विशाल टी को हराया, जिन्होंने 21.01 सेकेंड का समय लिया था। इस दौर में 50 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया।
वहीं 22 वर्षीय कुजूर को 100 मीटर की दौड़ 10.272 सेकेंड के समय के साथ जीती। इसमें रेलवे के तमिल अरसु 10.280 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद कुजूर ने कहा कि मोंडो ट्रैक बहुत तेज है।सीरीज की अन्य अहम स्पर्धाओं में शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद में 6.24 मीटर की छलांग के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हरियाणा के मोहम्मद अट्टा साजिद 7.86 मीटर की छलांग से पहले स्थान पर रहे। कर्नाटक के शैलेश कुशवाहा पुरुषों की 10 किमी की रेस में 30:01.08 मिनट के समय के साथ जीती।
