विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: जामताड़ा की बेटी का शानदार प्रदर्शन, भाला फेंक में झारखंड के लिए जीता रजत पदक

Published: Thu, 02 Apr 2026 07:49 AM (IST)

जामताड़ा की सविता मुर्मू ने पहली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाला फेंक में झारखंड के लिए रजत पदक जीता। ...और पढ़ें

सविता मुर्मू

सविता मुर्मू 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। पहली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक में झारखंड के लिए रजत पदक हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में सविता ने 43.12 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, ओडिशा की धनमंत्री ने 44.79 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है, जबकि गुजरात की गमीत ने 41.77 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

30 मार्च से शुरू हुआ खेल प्रतियोगिता

यह खेल प्रतियोगिता 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें 1 अप्रैल को भाला फेंक स्पर्धा संपन्न हुई। सविता मुर्मू झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर की रहने वाली हैं और पिछले 6–7 वर्षों से लगातार भाला फेंक का अभ्यास शांतु एथलीट कोचिंग कैंप में कर रही हैं।

वह कोच छोटेलाल कामत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं, जो उनके खेल को निखारने में लगातार मेहनत कर रहे हैं। सविता का लक्ष्य भविष्य में भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है। ऐसे जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है और सविता को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे रहे हैं।

पिछले खेलों सविता की उपलब्धि

सविता ने वर्ष 2023 से कई गेम्स में गोल्ड से लेकर ब्रांच मेडल तक प्राप्त किए हैं। वर्ष 2023 में स्टेट गेम्स में गोल्ड, ईस्ट जॉन गेम्स में मेड, तमिलनाडु में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वर्ष 2024 में यूथ नेशनल गेम्स में ब्रांच मेडल अपने नाम किया है।

वर्ष 2025 में स्टेट जनरल प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किया है। 2025 26 में भुवनेश्वर के कलिंगा में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

इसके अलावा नेशनल स्कूल गेम में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद सविता ने झारखंड के लिए पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में यह रजत पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें- झारखंड में शिक्षा की बदहाल तस्वीर: 100 स्कूलों में जीरो छात्र, 9700 स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे

यह भी पढ़ें- BCCI ने जेएससीए को भेजा ‘कारण बताओ’ नोटिस, चुनाव में अनियमितता का आरोप